राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे. जहां उन्होंने एक्सएलआरआई के प्लैटिनम जुबिली समारोह में शिरकत की. इससे पूर्व राज्यपाल का भव्य स्वागत किया गया. राज्यपाल ने एक्सएलआरआई प्रबंधन के 75 वर्षों के सफर को ऐतिहासिक बताया और कहा यहां के छात्र देश ही नहीं दुनिया में अपना परचम लहरा रहे हैं यह गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के लिए गौरव की बात है कि टाटा स्टील के सहयोग से दुनिया का बेस्ट मैनेजमेंट संस्थान यहां संचालित हो रहा है. उन्होंने कहा यहां के छात्र न केवल बिजनेस मैनेजमेंट के क्षेत्र में लीडर की…
Author: Devanand Singh
राष्ट्रपति मुर्मू कश्मीर के दौरे पर , स्काईवॉक का लोकार्पण सहित कई कार्यक्रम में लेंगी भाग कश्मीर के अपने पहले दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर पहुंची है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया है। वह आज कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। स्काईवॉक का लोकार्पण करेंगी राष्ट्रपति वीरवार को श्री माता वैष्णो देवी के दरबार भी जाएंगी और भवन परिसर में पार्वती भवन व स्काईवॉक का लोकार्पण करेंगी। उनके दौरे के मद्देनजर पूरे प्रदेश में विशेषकर श्रीनगर और उसके साथ सटे इलाकों में सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है।…
चांडिल के आसनबनी में करंट से मौत हैदर अली को सिंहभूम आसांगठित कामगार यूनियन के प्रयास से मिला पांच लाख मुआवजा आज दिनांक 11 अक्टूबर को साइन मोटर्स के मजदूर ने चंदन पांडेय से संपर्क किया चंदन पांडेय ने तुरंत सिंहभूम आसांगठित कामगार यूनियन के अध्यछ बिजय खा को इसकी जानकारी दी और मौके पर पहुँच कर पांच लाख रुपया ,दिलवाए मौके पर यूनियन के चंदन पांडेय,अभिषेक कुमार,दीपू कुमार ,अमित सिंह,दीपक कुमार,और कंपनी के अधिकारी नीरज कुमार उपस्थित थे
जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर गेट पर जड़ा ताला, नहीं मिली जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण की अनुमति लखनऊ: समाजवादी चिंतक जयप्रकाश नारायण की जंयती पर बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जेपीएनआइसी जाने से रोकने के लिए एलडीए ने मंगलवार देर शाम गेट पर ताला लगा दिया। इतना ही नहीं गेट को फांदकर कोई बाहर से भीतर न पहुंच सके, इसके लिए लोहे की चादर की दीवार भी लगा दी गई है। एलडीए ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जेपीएनआइसी में माल्यार्पण कार्यक्रम की अनुमति देने से…
लोकनायक जय प्रकाश नारायण के जयंती के मौके पर जमशेदपुर के मानगो स्थित जे.पी.स्कुल मे लोकनायक कों श्रद्धांजलि दी गई, जहाँ मौजूद अतिथियों ने तमाम स्कूली छात्रों कों लोकनायक के जीवन से प्रेरणा लेने की सिख दी. बता दें यह स्कुल लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर ही स्थापित की गई है और हर वर्ष उनके जयंती समारोह कों स्कुल प्रबंधन मनाती है, मौजूद अतिथियों ने इस दौरान लोकनायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, जे.पी ट्रस्ट के सचिव अर्जुन शर्मा ने कहा की जिस तरह लोकनायक जय प्रकाश नारायण ने देश के…
CM हेमंत सोरेन की दायर याचिका पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा दायर याचिका पर आज को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंद सेन की अदालत में सुनवाई हुई. मामले की अगली सुनवाई के लिए 13 अक्टूबर की तारीख निर्धारित की गई है. बता दें, इन दिनों एक के बाद एक मामलों में सीएम हेमंत सोरेन फंसे हुए हैं. एक ओर रांची जमीन घोटाले में ईडी के समन के खिलाफ उनका मामला कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है, जिस पर 6 अक्टूबर के बाद आज को…
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ने लगा वायु प्रदूषण, AQI 200 के पार जाने की आशंका राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी की शुरूआत हो चुकी है। बदलते मौसम के साथ ही अब प्रदूषण का स्तर भी गिरने लगा है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर आज से खराब श्रेणी में पहुंच सकता है। अनुमान है कि हवाओं की दिशाएं उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम से बदलकर सिर्फ उत्तर-पश्चिम हो सकती है। गति भी घटकर 12 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। मौसम कार्यालय ने कहा कि दिल्ली का AQI बुधवार को 135 की रीडिंग के साथ ‘मध्यम’ श्रेणी में रहा, जबकि…
पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड आतंकी शाहिद लतीफ की हत्या, पाकिस्तान के सियालकोट में गोलियों से भूना पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की गोली मारकर हत्या | मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने सियालकोट में उसकी गोली मारकर आतंकी को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि इस घटना की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटना से इनकार भी नहीं किया गया है। शाहिद पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड था। एनआईए ने यूएपीए के तहत शाहिद लतीफ के खिलाफ केस दर्ज किया था। वो भारत सरकार से लिस्टेड आतंकी था। बताया जाता…
अफगानिस्तान में कांपी धरती, 6.3 रही तीव्रता, पहले झटके में हो चुकी है 4000 मौतें भारत के पड़ोसी देश अफगानिस्तान में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। उत्तर-पश्चिमी अफगानिस्तान में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई। बुधवार की सुबह अफगानिस्तान में एकबार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। आज सुबह अफगानिस्तान के उत्तर-पश्चिमी इलाके में तेज कंपन महसूस की गई है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 बताई गई, जो काफी खतरनाक होती है। सूत्रों के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी…
गाजा में इजराइल के हमले के बाद फंसे हुए भारतीय वहां से निकालने की लगा रहे गुहार गाजा में हमास के ठिकानों को निशाना बनाकर इजराइल द्वारा लगातार की जा रही बमबारी के बीच वहां रह रहे भारतीयों को अपनी जान का डर सता रहा है। गाजा में अपने परिवार के साथ रह रही एक भारतीय महिला ने मंगलवार को युद्धग्रस्त हमास शासित इलाके से तत्काल सुरक्षित निकासी की मांग की।गाजा में रह रहीं भारतीय लुबना नजीर शब्बू ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हम यहां एक भीषण और क्रूर युद्ध का सामना कर रहे हैं और कुछ…
