Author: Devanand Singh

नई दिल्ली  : कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रचार के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया था. खडग़े ने नरेंद्र मोदी को जहरीले सांप जैसा बताया था. इसके खिलाफ बीजेपी शुक्रवार को चुनाव आयोग के पास गई और खडग़े पर बैन लगाने की मांग की. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, आज हमने चुनाव आयोग को ज्ञापन दिया है. चुनाव आयोग भी इस विषय को लेकर गंभीर है. यह कोई जबान फिसलने का मामला नहीं है. जानबूझकर तीन-चार वाक्यों को इस तरीके से बोला गया है जो कांग्रेस…

Read More

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में मध्य प्रदेश पुलिस की एक जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान बड़ी किरकिरी हुई है, ड्रग जब्ती से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के सामने जब एफएसएल रिपोर्ट आई तो जो एमडीएमए ड्रग पुलिस ने पकडऩा दिखाया था वो यूरिया निकला. रिपोर्ट सामने आने के बाद हाई कोर्ट ने ग्वालियर पुलिस को कड़ी फटकार लगाई, साथ ही मप्र के डीजीपी को आरोपी को 10 लाख रुपये बतौर जुर्माना देने के निर्देश दिए और इस मामले में शामिल पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है. जेल…

Read More

नई दिल्ली  :   सत्यपाल मलिक के घर सीबीआई की टीम पहुंची है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सीबीआई ने कुछ समय पहले नोटिस भेजा था. कथित बीमा घोटाले की जांच के सिलसिले में उनसे पूछताछ होगी. सीबीआई ने अपने नोटिस में सत्यपाल मलिक से भ्रष्टाचार के मामले को लेकर पूछताछ में शामिल होने को कहा था. सत्यपाल मलिक से जम्मू-कश्मीर में दो परियोजनाओं में कथित अनियमितताओं के संबंध में पूछताछ कर रही है. इन मामलों को लेकर दो केस भी दर्ज किए थे. ये मामले तब दर्ज किए गए थे, जब सत्यपाल मलिक जम्मू-कश्मीर…

Read More

बेंगलुरु  :   कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से राज्य के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह बीजेपी के चुनाव प्रचार को धार देने के लिए 6 जनसभाओं को संबोधित करेंगे और 2 जगहों पर रोड शो करेंगे. पीएम मोदी के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, वह शनिवार सुबह दिल्ली से विशेष विमान से बीदर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे, जहां से वह हेलिकॉप्टर से बीदर जिले के हुमनाबाद जाएंगे और सुबह 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह विजयपुरा के लिए उड़ान भरेंगे जहां…

Read More

आईपीएल के मौजूदा सीजन का सबसे बड़ा और टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर (257/5) बनाने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 56 रन से हरा दिया। अपने घर में शुक्रवार रात टॉस जीतकर शिखर धवन ने केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था। बैटिंग के लिए मुफीद पिच पर रनों की बारिश के बीच लखनऊ की टीम ने कुल 27 फोर और 14 सिक्स लगाए। जवाब में पंजाब किंग्स निर्धारित 20वें ओवर में 201 रन पर सिमट गई। लखनऊ की ओर से मार्कस स्टोइनिस…

Read More

‘मैं हूं अपराजिता’ की अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने शो में अपराजिता के रूप में अपने सफर को याद किया, जिसने हाल ही में 200 एपिसोड पूरे किए हैं। उन्होंने अपने सह-अभिनेता मानव गोहिल और पारिवारिक नाटक के पूरे कलाकारों के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। यह शो श्वेता के चरित्र अपराजिता के इर्द-गिर्द घूमता है, जो तीन बेटियों की मां है, जिसे अनुष्का र्मक डे, ध्वनि गोरी और श्रुति चौधरी ने निभाया है और पति के लिए पत्नी होने का उनका संघर्ष, पति का किरदार मानव गोहिल द्वारा निभाया गया है, जो एक अन्य महिला…

Read More

जमीन घोटाले में IAS छवि रंजन की मुश्किलें बढ़ी, ईडी ने दुबारा पूछताछ के लिए नए सिरे से जारी किया समन मुकेश रंजन संवाददाता रांची :- जमीन घोटाला मामले में रांची के पूर्व डीसी आईएएस अधिकारी छवि रंजन की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रही।आईएएस छवि रंजन और रांची के सदर रजिस्ट्रार वैभव मणि त्रिपाठी के अलावा रांची के बड़े कारोबारी विष्णु अग्रवाल को ईडी ने फिर से पूछताछ के लिए समन जारी कर दिया। बीते साल नवंबर महीने में विष्णु अग्रवाल के आवास समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी। नवंबर महीने मे ईडी…

Read More

उत्कल गौरव मधुसूदन दास जी का 175 वां जन्म जयंती पालन गोलमुरी उत्कल समाज परिसर में स्थापित उत्कल गौरव मधुसूदन दास जी का प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 175 वां जन्म जयंती मनाया गया। इस अवसर पर उत्कल गौरव मधुसूदन दास जी की संपूर्ण जीवनी पर एक आलोचना चक्र के माध्यम से सभी उपस्थित सदस्य एवं स्कूल के विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। स्वर्गीय मधुसूदन दास जी का जन्म 28 अप्रैल 1848 के दिन ओड़ीसा राज्य के कटक जिला अंतर्गत एक छोटीसी गांव सत्यभामापुर में माता पार्वती देवी एवं पिता चौधरी रघुनाथ दास के घर जन्मे बालक…

Read More

ईडी के रडार पर विधायक अंबा प्रसाद, पुलिस अधिकारियों ने 4 मामले का भेजा ब्यौरा मुकेश रंजन संवाददाता रांची : हजारीबाग के बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रडार पर है। ईडी द्वारा उनपर दर्ज सभी केस और उसमें न्यायालय में समर्पित आरोपपत्र सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी मांगी गयी थी।इसके लिए ईडी के अधिकारियों की ओर से पुलिस अधिकारियों को पत्राचार किया गया था। यह पत्राचार ईडी को मिली एक शिकायत के आधार पर किया गया था। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने ईडी के पास विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज…

Read More

मंडा पूजा का आयोजन मुकेश रंजन संवाददाता रांची- राजधानी के महादेव मंडा पूजा समिति पिठोरिया के द्वारा पिठोरिया गांव में भव्य मंडा पूजा का आयोजन किया गया है। शुक्रवार की रात फूलकुंदी और भक्ति जागरण संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बबन छैला, सिमरन और छाया सिंह के द्वारा भजन कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। वहीं बंटी झांकी के द्वारा भगवान शंकर की भाव-भंगिमाओं पर आधारित झांकी की प्रस्तुति की जाएगी। पिठोरिया एवं आसपास के सनातन धर्मावलंबियों के द्वारा बेसब्री से झांकी की प्रस्तुति का इंतजार किया जा रहा है। आयोजन समिति…

Read More