Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बक्सर: रघुनाथपुर स्टेशन के पास हुई रेल दुर्घटना, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 4 लोगों की मौत
    Breaking News Headlines बिहार

    बक्सर: रघुनाथपुर स्टेशन के पास हुई रेल दुर्घटना, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 4 लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बक्सर: रघुनाथपुर स्टेशन के पास हुई रेल दुर्घटना, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 4 लोगों की मौत
    बक्सर :  बिहार में बक्सर के पास बुधवार की रात आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की खबर है. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दानापुर रेल मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए. इस दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं. रेलवे बोर्ड के दुर्घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश को स्वीकृति देने के साथ ही अधिकारियों की टीम जांच में जुट गई है. एक्सिडेंट के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि ये हादसा तब हुआ, जब एससी थ्री टियर के कम से कम दो कोच पलट गए, जबकि चार कोच पटरी से उतर गए. इसके बाद एक के बाद एक 21 बोगियां पटरी से उतर गईं.

     

     

     

    रेलवे ने यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. पटना के लिए – 9771449971, दानापुर के लिए – 8905697493, एआरए के लिए – 8306182542 और सीओएमएल सीएनएल के लिए – 7759070004. इस साल जून में ओडिशा के बालासोर में हुए तिहरे ट्रेन हादसे में कम से कम 293 लोगों की मौत हो गई और 800 से अधिक लोग घायल हो गए.

    नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर लिखा कि मुझे आनंद विहार से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 12506 के पटरी से उतरने की खबर मिली है. हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और स्थानीय अधिकारियों और अन्य एजेंसियों के साथ संपर्क स्थापित कर रहे हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय रघुनाथपुर में ट्रेन संख्या 12506 के दुर्भाग्यपूर्ण पटरी से उतरने की घटना पर बारीकी से नजर रख रहा है और वह बक्सर के जिला अधिकारियों और अन्य एजेंसियों के संपर्क में है.

     

     

     

     

    जांच के दौरान रेलवे पटरियां कई जगहों पर टूटी हुई मिली बताई जा रही हैं. ऐसे में पटरियों से छेड़छाड़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. हालांकि, रेलवे के अधिकारी फिलहाल इस पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. ऐसे में सबको जांच रिपोर्ट का इंतजार है कि क्या यह कोई साजिश है?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मंजु कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को किए रवाना
    Next Article बिहार के डिप्टी सीएम रेल हादसा को लेकर जताया दुख , कहा ” राहत और बचाव कार्य के लिए सरकार अलर्ट

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.