रांची में रेल टिकट की कालाबाजारी करने वाले दो गिरफ्तार – रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत आरोपित के खिलाफ केस दर्ज मुकेश रंजन संवाददाता रांची: रेलवे सुरक्षा बल ने टिकटों की कालाबाजारी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रांची मंडल में रेल टिकटों की कालाबाजारी के लिए अभियान चलाए जा रहे। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ हटिया और अपराध शाखा रांची की संयुक्त टीम ने नामकुम स्थित आरएस ऑनलाइन शॉप में रेल टिकटों की अवैध कालाबाजारी को लेकर छापामारी की।छापेमारी के दौरान दुकान से तीन लाइव और आठ पुराने अवैध…
Author: Devanand Singh
ग्रामीणों की शिकायत पर उपायुक्त ने दिया आंगनबाड़ी सेविका को बर्खास्त करने का दिया निर्देश संवाददाता रांची :- गढ़वा जिले के उपायुक्त शेखर जमुआर ने बुधवार को डुमरसोता पंचायत के श्रीनगर गांव स्थित मल्लाह टोला आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। ग्रामीणों की शिकायत पर डीसी ने ऑन स्पॉट करवाई करते हुए सेविका सुनैना देवी को कार्यमुक्त करने का निर्देश जिला कल्याण पदाधिकारी को दिया है। ग्रामीणों ने शिकायत किया कि सेविका केंद्र से लगातार गायब रहती हैं। उसके अलावा बच्चों को गरम भोजन भी नहीं मिलता है। एनपीएस श्रीनगर में बच्चों से पेयजल की वर्तमान स्थिति…
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला के आनंदपुर थानाक्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगे एक जेसीबी मशीन को आग के हवाले किये जाने की घटना सामने आयी है। घटना को उग्रवादियों ने अंजाम दिया है या फिर अपराधियों की करतूत है, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है। जेसीबी मशीन आनंदपुर थानाक्षेत्र के तिलिंदीरी से रानाबुरु तक सड़क निर्माण कार्य में लगा था। बीती रात को अज्ञात 4- 5 लोग कार्य स्थल पर पहुंचे और ठेकेदार की साइट पर खड़ी जेसीबी मशीन को आग के हवाले कर दिया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण घटना को पीएलएफआई…
संयुक्त शिक्षक मोर्चा ने परियोजना निदेशक को दिया ज्ञापन मुकेश रंजन संवाददाता रांची : झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा के द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी सहित सचिव, स्कूली शिक्षा एव्ं साक्षरता विभाग, निदेशक, माध्यमिक एंव प्राथमिक शिक्षा को ईभीभी के नये वर्जन में व्याप्त खामियों को दूर करने के लिए ज्ञापन सौंपा गया। शिक्षा परियोजना के प्रशासी पदधिकारी श्री जयंत कुमार मिश्रा से मिलकर ई विधावाहिनी के नये वर्जन से हो रही कठिनाइयों को विस्तृत रूप से बताया गया l उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही कर अपने अधीनस्थ…
देहरादून : उत्तराखंड में स्थित बाबा बद्रीनाथ के कपाट आज सुबह 7:10 मिनट पर खुल गए. चार धाम यात्रा के चारों धामों के कपाट अब खुल चुके हैं. पहले यमोत्री-गंगोत्री फिर केदारनाथ और अब बद्रीनाथ धाम के कपाट भी भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं. बाबा बद्री के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु एक दिन पहले यानि बुधवार को ही धाम पहुंच गए. सभी भक्तों में बेहद उत्साह देखा गया और सभी बदरी विशाल के कपाट खुलने के साक्षी बनकर बेहद खुश नजर आए. वहीं पूरे मंदिर को लगभग 15 कुंतल फूलों से सजाया गया है. …
नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के काउंसलर प्रतीक माथुर ने कश्मीर-लद्दाख पर पाकिस्तान और चीन पर निशाना साधा. बुधवार को भारत ने अपने इस रुख को दोहराया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग थे, हैं और रहेंगे. उन्होंने ‘यूएनजीए प्लेनरी: यूज ऑफ द वीटो’ को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी देश कितनी भी गलत सूचना, बयानबाजी और प्रचार करले लेकिन वो इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकता है. काउंसलर प्रतीक माथुर ने कहा कि यूएनजीओ के ‘वीटो पहल’ को अपनाए हुए एक साल बीत चुका…
बेंगलुरू : आईपीएल 2023 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रन से हरा दिया है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 200 रन बनाए। जेसन रॉय ने 29 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 56 रन बनाए। वहीं, कप्तान नीतीश राणा ने 21 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली। जवाब में बैंगलोर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 179…
जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत टाटा स्टील के पावर हाउस गेट के सामने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को अज्ञात बस ने अपनी चपेट में ले लिया जहां घटनास्थल पर की बच्चे की मौत हो गई, इस घटना में पिता भी घायल हो गया फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है घटना उस वक्त घटी जब 14 वर्षीय ललित प्रसाद को स्कूल छोड़ने उनके पिता विकास प्रसाद अपनी स्कूटी से बिष्टुपुर स्थित बेल्डीह चर्च स्कूल की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक बस ने स्कूटी को अपनी चपेट में…
राज्य भर में कृषि मंत्री के पुतला दहन के साथ जनसेवक संघ का आंदोलन शुरू – राज्य के मुखिया से हस्तक्षेप की मांग मुकेश रंजन संवाददाता रांची -: झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ की आपातकालीन ऑनलाइन बैठक 25 अप्रैल को आहूत की गई । बैठक में साजिश के तहत 2012 में नियुक्त जनसेवकों का ग्रेड पे 2400 से 2000 करने के कृषि विभाग के फैसले की कड़ी निंदा की गई।सभी ने माननीय मुख्यमंत्री से एक स्वर में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, कृषि सचिव अबु बकर सिद्दीकी और कृषि निदेशक चंदन कुमार को बर्खास्त करने की माँग की। …
मिड डे मील घोटाला मामले IPC की धारा 409,420,120(B) के तहत चलेगा ट्रायल मुकेश रंजन संवाददाता रांची : मिड डे मील की करोड़ों रुपये की राशि के घोटाले के आरोपी संजय तिवारी, राजू वर्मा और सुरेश कुमार के खिलाफ रांची सीबीआई की विशेष अदालत ने आरोप गठित कर दिया है। अदालत ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ IPC की धारा 409,420,120(B) और PC एक्ट की धारा 13(2),(D) के तहत आरोप गठित किया है।अब इन्हीं धाराओं के तहत संजय तिवारी एवं अन्य के खिलाफ मिड डे मील घोटाला में ट्रायल चलेगा। पिछले महीने सरेंडर करने के बाद से संजय…
