Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Bihar: नीतीश कैबिनेट ने 14 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, राज्य के सभी सेंट्रल जेलों में नियुक्त होंगे साइकोलॉजिस्ट
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    Bihar: नीतीश कैबिनेट ने 14 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, राज्य के सभी सेंट्रल जेलों में नियुक्त होंगे साइकोलॉजिस्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    Bihar: नीतीश कैबिनेट ने 14 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, राज्य के सभी सेंट्रल जेलों में नियुक्त होंगे साइकोलॉजिस्ट
    पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में कैबिनेट ने 14 एजेंडे पर अपनी सहमति दी. कैबिनेट बैठक में नीतीश सरकार ने पैक्सों के प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की है. निर्णय के अनुसार, अब पैक्स या व्यापार मंडल समय शत प्रतिशत की आपूर्ति करते हैं तो पूर्व में दिए दिए जाने वाले प्रोत्साहन राशि से तीन गुणा अधिक मिलेगी. इस प्रस्ताव पर बिहार कैबिनेट ने मुहर लगा दी है. इसके साथ ही राज्य के सभी सेंट्रल जेलों में एक साइकोलॉजिस्ट की बहाली के प्रस्ताव को भी मंजूर कर लिया गया है.

     

     

     

    बता दें कि पैक्स और व्यापार मंडल और सहकारी संस्थाओं को सीएमआर चावल की आपूर्ति के आधार पर पूर्व से दिए जा रहे हैं. प्रबंधन की अनुदान राशि को खरीद विपणन मौसम 2022-23 से 10 रुपये, क्विंटल से बढ़कर प्रोत्साहन के रूप में 30 जून तक शत-प्रतिशत आपूर्ति करने पर 30 रुपये प्रति क्विंटल, 31 जुलाई तक 25 रुपये और इसके बाद 7त्न सीएमआर आपूर्ति करने पर 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अनुदान की राशि स्वीकृत का प्रस्ताव मंजूर किया है.

     

     

     

    राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत सात सिंचाई अंचल पदाधिकारी को बिहार राजस्व सेवा के मूल कोटि के पद राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड में सेवा समायोजन की स्वीकृति दी गई है. इसके अलावा बिहार कैबिनेट ने बिहार के जेलों में बंद मानसिक रूप से बीमार कैदियों को विशेष चिकित्सा सुविधा देने के लिए आठ जेलों बक्सर, गया, बेउर पूर्णिया मोतिहारी विशेष करा भागलपुर, सेंट्रल जेल भागलपुर और सेंट्रल जेल मुजफ्फरपुर में मनोचिकित्सकों के आठ पदों का सृजन किया गया है.

    इसके साथ ही सरकार द्वारा राज्य के मुख्य उड्डयन प्रशिक्षक सिविल विमान निदेशालय के शिव प्रकाश को 1 साल का सेवा विस्तार दिया गया है. उनके रिटायरमेंट की तिथि तारीख 31 अक्टूबर 2023 के बाद इस पद पर संविदा के आधार पर अगले एक वर्ष तक नियमित पदस्थापन नियोजन होने तक नियोजन करने की मंजूरी दी गई है. बिहार राजस्व कर्मचारी संवर्ग संशोधन नियमावली 2023 के गठन को भी मंजूरी दी गई है.

     

     

    निर्वाचन कार्य के दौरान चुनावकर्मी और सुरक्षाकर्मी की मृत्यु और स्थायी अपंगता में देय अनुग्रह अनुदान से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के फैसले को राज्य सरकार द्वारा अंगीकृत करने पर स्वीकृति. उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति के चुनाव में भी मिलेगा. मृत्यु पर 30 लाख और अपंगता पर 15 लाख मिलेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइजरायल-फिलिस्तीन युद्ध में अब तक 900 इजरायलियों समेत 1600 की मौत, हमास के सैकड़ों ठिकाने तबाह
    Next Article एशियन गेम्स : हांगझोउ में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पीएम मोदी खिलाडिय़ों से करेंगे मुलाकात

    Related Posts

    हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    July 7, 2026

    अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को सौंपा ज्ञापन

    July 7, 2026

    बिष्टुपुर में सरयू राय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कार्यकर्ताओं को दिया ज्ञान का पाठ

    July 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    अवैध नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को सौंपा ज्ञापन

    बिष्टुपुर में सरयू राय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कार्यकर्ताओं को दिया ज्ञान का पाठ

    भारी बारिश ने किया मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ठप: भूस्खलन के बाद घंटों जाम में फंसे वाहन

    राजीव गांधी की विरासत: आधुनिक भारत के निर्माण पर जारी बहस

    डिजिटल क्रांति और साइबर अपराध: बढ़ती चुनौती, गहराता विश्वास का संकट

    जमशेदपुर में ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक लड़ाई: युवाओं का भविष्य बचाने की चुनौती

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प, भाजपा ने घाटशिला में आयोजित की विचार गोष्ठी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धा व उत्साह से मनी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती

    चंपुआ में झारखंड का कुख्यात अपराधी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.