Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर गेट पर जड़ा ताला, नहीं मिली जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की अनुमति
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर गेट पर जड़ा ताला, नहीं मिली जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने की अनुमति

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर गेट पर जड़ा ताला, नहीं मिली जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण की अनुमति
    लखनऊ:  समाजवादी चिंतक जयप्रकाश नारायण की जंयती पर बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जेपीएनआइसी जाने से रोकने के लिए एलडीए ने मंगलवार देर शाम गेट पर ताला लगा दिया। इतना ही नहीं गेट को फांदकर कोई बाहर से भीतर न पहुंच सके, इसके लिए लोहे की चादर की दीवार भी लगा दी गई है।

     

    एलडीए ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जेपीएनआइसी में माल्यार्पण कार्यक्रम की अनुमति देने से मना कर दिया है। अखिलेश यादव ने जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआइसी) में जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम तय किया था। सपा प्रदेश कार्यालय की ओर से एलडीए उपाध्यक्ष डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने अनुमति मांगी गई थी।

     

     

    एलडीए ने दिया सुरक्षा कारणों का हवाला
    पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी को जयंती कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई थी। राजेंद्र चौधरी ने मंगलवार दोपहर भी जेपीएनआइसी पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की थी। इस बीच मंगलवार शाम को एलडीए ने सपा के प्रदेश कार्यालय को पत्र भेजकर सुरक्षा कारणों का हवाला देकर कार्यक्रम की अनुमति देने से मना कर दिया।एलडीए ने जेपीएनआइसी के गेट पर ताला लगा दिया। जेपीएनआइसी के गेट पर लोहे की चादरों की दीवार एलडीए ने देर शाम खड़ी कर दी।

     

     

    जब हुआ था निलंबन
    पिछले साल विधानसभा चुनाव के समय एक चैनल को साक्षात्कार देने के लिए अखिलेश यादव जेपीएनआइसी के हेलीपैड तक पहुंच गए थे। बिना अनुमति जेपीएनआइसी आने पर एलडीए ने इंचार्ज सहित तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो : लोकनायक जय प्रकाश नारायण के जयंती के अवसर पर जे.पी.स्कुल मे पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
    Next Article आसांगठित कामगार यूनियन के प्रयास से मृत हैदर अली के परिवार को मिला पांच लाख मुआवजा

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.