झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार पश्चिमी सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान पर आगामी 29 मई से 14 जून-2023 तक व्यवहार न्यायालय-चाईबासा स्थित जिला विधिक सेवा कार्यालय में मध्यस्थता आधारित विशेष अभियान “मन का मिलन पखवाड़ा” का आयोजन किया जाएगा। जिसके तहत आम लोगों को मध्यस्थता के माध्यम से वादों का निष्पादन किए जाने के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिकाधिक वादों का निष्पादन सुलभता के साथ किया जा सके। उक्त के संबंध में जानकारी देते हुए जिला डालसा सचिव श्री राजीव कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि…
Author: Devanand Singh
आनंद मार्ग युनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के द्वारा सदर हॉस्पिटल हजारीबाग में मरीजों के बीच किया गया फल एवं बिस्किट वितरण जिसमे 100 से ज्यादा मरीज लाभान्वित हुए यह कार्यक्रम हर महीने किया जाता हैं। भुक्ति प्रधान जनरल राजेंद्र राणा ने बताया कि मानवता की सेवा ही ईश्वर की सेवा हैं, इसी भावना से प्रेरित होकर आनंद मार्गी गण निस्वार्थ भाव से सेवा मूलक कार्य करते आ रहे हैं। आनन्द मार्ग जन मानस के स्वास्थय की चिंता करता है। मुख्य रूप से विकी और गुड्डू जी जो की हज़ारीबाग़ मंडी के फल विक्रेता हैं…
पीएम की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक शुरू; ममता, केजरीवाल समेत छह सीएम ने किया किनारा केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिख कर कहा कि दिल्ली में नौकरशाहों के तबादले पर केंद्र के हालिया अध्यादेश के कारण वह बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे | देश के तेजी से विकास के लिए दिल्ली में नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की 8वीं बैठक हो रही। जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे। इस बैठक में ‘विकसित भारत’ पर चर्चा हो रही। हालांकि ये बैठक भी राजनीति की भेंट चढ़ गई, जहां 6 राज्यों के…
नए संसद भवन पर नीतीश कुमार ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- “देश में विकास के कई कार्य है ,नया भवन बनाने की जरूरत नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल रविवार यानी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे. इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है. पत्रकारों से बाक करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि देश के पास पहले से संसद भवन है. ऐसे में नया संसद भवन बनाने की कोई जरूरत नहीं है. जब यह भवन बनना शुरू हुआ था तब भी मुझे यह…
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के देशवासियों के संकल्प का प्रतीक है नया संसद भवन : नड्डा नई दिल्ली. भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नए संसद भवन को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के देशवासियों के संकल्प का प्रतिनिधित्व बताते हुए कहा है कि नया संसद भवन स्वतंत्र भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शेयर किए गए नए संसद भवन के वीडियो को शनिवार को रिट्वीट करते हुए आगे यह भी कहा कि,यह संसद भवन केवल एक वास्तुशिल्प उपकरण नहीं है, बल्कि यह वास्तव…
500 शरणार्थियों से भरी नाव बीच समुद्र से लापता, इनमें गर्भवती महिला और नवजात शामिल, इटली सरकार 24 घंटों से खोज रही रोम. मेडिटेरेनियन सी यानी भूमध्य सागर में 500 शरणार्थियों से भरी एक नाव लापता हो गई है. इस नाव में एक नवजात और एक गर्भवती महिला भी मौजूद है. माइग्रेंट्स की नावों पर नजर रखने वाली संस्था अलार्म फोन ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है. संस्था के मुताबिक शरणार्थियों से उनकी नाव का आखिरी बार संपर्क बुधवार सुबह हुआ था. उस समय नाव लिबिया के बेंगाजी पोर्ट से 320 और इटली से…
उत्तरप्रदेश: योगी सरकार का अहम फैसला : राशन की दुकानों पर उचित दर में मिलेंगी 35 चीजें लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार आम जनता को बड़ी राहत देते हुए एक अहम फैसला किया है. अब यूपी में उचित दर की सरकारी राशन की दुकानों पर दूध, ब्रेड, मसाले, सौंदर्य प्रसाधन सामग्री, छाते और टॉर्च जैसी 35 जनउपयोगी वस्तुएं मिलेंगी. इस संबंध में सरकार की तरफ से बुधवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया. कहा जा रहा है कि इस फैसले से जहां आम लोगों को दैनिक दिनचर्या की वस्तुएं एक ही दुकान पर उपलब्ध होगी,…
दिल्ली-एनसीआर में सुबह तूफान के साथ मूसलाधार बारिश, एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन प्रभावित नई दिल्ली. दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम सहित एनसीआर के कई इलाकों में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। इसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल रही हैं। वहीं, खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी…
बीडीओ ने डुमागकोचा सवर गांव को लिया गोद। श्रीमती सीमा कुमारी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा आदर्श प्रखंड बनाने के उद्देश्य से गांव एवं टोलों को गोद लेकर विकास का कार्य में लगी हुई है। अपने कार्यकाल में गोद लिए गांव को विकसित करने के बाद आज अलसवेर फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के निरीक्षण के दौरान डुमागकोचा गांव को विकसित करने के उद्देश से गांव को गोद लिया , वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा, बेहतर पार्यावरण, मिल सके इसके लिए कार्य में जुट गई है। *डुमागकोचा गांव के सबरों एवं बिरौल को मिले सारी सुविधा- उपलब्ध फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत…
राज्य बाल अधिकार सुमन आयोग की सदस्य रुचि कुजूर ने शुक्रवार को समाहरणालय साभागर में पदाधिकारियों के साथ बैठक की . दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की . इसमें पीने के पानी की व्यवस्था , परिसर में पथ निर्माण, शिक्षकों की कमी छात्राओं के लिए पोशाक पोषण की व्यवस्था का जायजा लिया . इसके अलावा विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता का ब्यौरा लिया . पिछले दौरे पर उन्होंने केजीबीवी पटमदा और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया था . रुचि कुजूर…
