Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम कल करेगा खुलासा
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    भाजपा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम कल करेगा खुलासा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भाजपा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम कल करेगा खुलासा

    बीजेपी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस प्रचंड विजय के बाद बाद अब सबको इन राज्यों में सीएम पद को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वहीं सूत्र बता रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने इन तीनों राज्यों के लिए मुख्यमंत्रियों के नाम तय कर दिए हैं। कल शाम की बैठक में ये फैसला लिया गया है। हालांकि बीजेपी ने अभी तक इन नामों का खुलासा नहीं किया है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी को प्रचंड जीत हासिल हुई है। मध्य प्रदेश में बीजेपी ने 163, राजस्थान में 115 और छत्तीसगढ़ में 54 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं कांग्रेस को तीनों ही राज्यों में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।

     

     

    किस राज्य से कौन नेता दावेदार?
    मध्य प्रदेश में जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बने रहने की संभावना है। क्योंकि शिवराज सिंह चौहान एमपी बीजेपी के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक हैं। 2023 में, शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी निर्वाचन क्षेत्र से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा, जो 2006 से उनका गढ़ रहा है।

    राजस्थान में महंत बालकनाथ और वसुंधरा राजे सीएम पद की रेस में हैं। दोनों ही नेताओं की इस चुनाव में काफी चर्चा रही है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत के नाम की भी यहां पर चर्चा हो रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में रमन सिंह का नाम चर्चा में है। वह फिर से सीएम बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। हालांकि ये तो वक्त ही बताएगा कि बीजेपी इन राज्यों में किसे मौका देगी।

     

     

    रविवार शाम को हुई थी बैठक
    बता दें कि रविवार शाम को बीजेपी केंद्रीय कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद एक बैठक हुई थी। इस बैठक में तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री के नामों पर चर्चा की गई थी। बताया जा रहा है कि नाम तय हो गए हैं। हालांकि अभी तीनों राज्यों के प्रभारियों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इस रोर्ट के बाद ही नामों का ऐलान किया जाएगा, लेकिन इतना तय है कि बीजेपी इस फैसले में आगामी लोकसभा चुनाव का भी ख्याल रखेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीन राज्यों के करारी हार के बाद सोनिया गाँधी ने संभाली कमान , घर पर बुलाई बैठक
    Next Article संसद के शीतकालीन सत्र में प्रधानमंत्री मोदी का हुआ भव्य स्वागत

    Related Posts

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    June 4, 2026

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.