काला बिल्ला लगाकर शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों का सामूहिक सांकेतिक विरोध आज दिनांक 26 जून, 2022 जमशेदपुर के सभी कॉलेज महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने सामूहिक रूप से काला बिल्ला लगाकर सरकार की नीतियों का पुरजोर विरोध किया । विदित हो कि झारखंड में नई शिक्षा नीति के आलोक में झारखंड के 62 अंगीभूत महाविद्यालयों में इंटर की पढ़ाई खत्म कर दी गई है । अभी झारखंड में मौजूदा आलम यह है कि लाखों की संख्या में ग्रामीण एवं शहरी परिवेश के बच्चे इधर-उधर नामांकन की तलाश में भटक रहे हैं । उनका सुध-बुध लेने…
Author: Devanand Singh
मणिपुर हिंसा: भारत लौटते ही PM मोदी ने मांगा हर अपडेट, सब फाइलें लेकर पहुंचे अमित शाह विदेश दौरे से लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घर के हालात जाने। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को सुबह-सुबह पीएम आवास पहुंचे। मणिपुर में हिंसा के चलते हाल बेहद खराब है। शाह ने पीएम को ताजा हालात की जानकारी दी। मणिपुर में हिंसा की स्थिति को देखते हुए इंटरनेट पर बैन को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह ने रविवार को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह को मणिपुर की स्थिति की…
चारधाम यात्रा: रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक नई दिल्ली. उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर मौसम ने ब्रेक लगा दी है. उत्तराखंड में मानसून की एंट्री के साथ कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. जिसका असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ा है. रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के कारण सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक रोक दी गई है. इसका आदेश रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जारी किया है. बारिश के कारण चारधाम यात्रा के श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
मिस्र के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द नाइल से सम्मानित हुए पीएम मोदी, जानिए क्या है अवार्ड नई दिल्ली. विदेश में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका फिर बजा है. अमरीका के बाद इजिप्ट के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिस्त्र के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द नाइल से सम्मानित किया गया. मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने पीएम मोदी को यह सम्मान दिया. पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ द नाइल अवार्ड मिलना बड़ी बात है. इस सम्मान के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने काहिरा…
एक्स्ट्रैक्शन 2 में क्रिस हेम्सवर्थ ने 21 मिनट के सीक्वेंस ने किया हैरान नेटफ्लिक्स पर आई थॉर स्टार क्रिस हेम्सवर्थ की एक्सट्रैक्शन 2 की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. फिल्म में 21 मिनट के सिंगल एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों के होश उड़ा दिए हैं. एक्सट्रैक्शन की तरह एक्सट्रैक्शन 2 भी हिंदी में रिलीज़ की गई है. हालांकि इस बार फिल्म में इंडिया का कनेक्शन नहीं है, बल्कि क्रिस हेम्सवर्थ इस बार अपनी एक्सवाइफ की बहन और उनके बच्चों को बचाने में जुटे हुए हैं. एक्सट्रैक्शन 2 की कहानी सिंपल है. हीरो को पता चलता है कि…
नई दिल्ली . कुश्ती पिछले कुछ महीनों से लगातार चर्चा में बनी हुई है. मेडल विजेता पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. यौन शोषण का आरोप लगाते हुए उनके गिरफ्तारी की मांग की गई थी. बृजभूषण शरण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए जांच में सहयोग करने का आश्वासन दिया. 11 जुलाई को भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव का आदेश दिया गया था. गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने रविवार को असम कुश्ती संघ की याचिका पर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के 11 जुलाई को होने वाले…
रूस का सीरिया पर बड़ा अटैक: एयर स्ट्राइक में 13 लोगों की मौत मास्को. रूस ने उत्तर पश्चिम सीरिया पर हवाई हमला किया है जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है. ये हमले उन इलाकों में किए गए हैं जहां विद्रोही गुटों का कब्जा है. इनमें काफी बड़े बाजारा भी शामिल थे. ये हमला सीरिया में इस साल का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है. हमले में जान गंवाने वालों में 2 बच्चों समेत 9 आम नागरिक भी शामिल थे. जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा लोग इदलिब क्षेत्र के जिस्र अल-शुगुर में एक फल और सब्जी…
साक्षी मलिक का बड़ा बयान- अब कोर्ट में लड़ेंगे, विनेश का ट्वीट-सोशल मीडिया से ब्रेक नई दिल्ली. पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख रहे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. वहीं बृजभूषण पर मुकदमा दर्ज करने फिर गिरफ्तारी के लेकर पिछले पांच महीने से विरोध प्रदर्शन चल रहा था. वहीं अब साक्षी मलिक ने ट्वीट कर रविवार को घोषणा की कि वे अपनी लड़ाई सड़क के बजाय कोर्ट में लड़ेंगी. ट्वीट में कहा गया कि इस मामले में, पहलवानों का विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक हमें न्याय नहीं मिल जाता,…
ओड़िसा: दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर, 10 की मौत, कई यात्री घायल भुवनेश्वर. ओडिशा में रविवार देर रात हुए एक दर्दनाक बस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. घटना गंजाम जिले की है, जहां यात्रियों से भरी ओडिशा रोडवेज बस और एक निजी बस की आमने-सामने से टक्कर हो गई. हादसे में कई यात्री घायल भी बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए बेरहामपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घटना को लेकर बेरहामपुर के एसपी सरवन विवेक ने माडिया से बात करते हुए कहा है कि घटना रविवार रात…
हिमाचल: हमीरपुर, शिमला और सोलन में बादल फटने से 6 लोगों की मौत, 12 गाड़ियां बहीं शिमला. हिमाचल प्रदेश के सोलन के अर्की, शिमला के रामपुर और हमीरपुर में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है. वहीं, कई स्थानों पर प्रदेश की लाइफलाइन सड़कें बंद हैं. चंडीगढ़-मनाली हाईवे 3 जगह पर बंद होने से बड़ी संख्या में सैलानी और आम लोगों की रात गाड़ियों में ही बीती है. बीते 24 घंटे में बारिश ने जमकर तांडव मचाया है. 24 घंटे में 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि घर और गाड़ियों भी काफी नुकसान हुआ है. …
