Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिट एंड रन कानून के विरोध मेें दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, पेट्रोल-डीजल की किल्लत
    Breaking News Headlines

    हिट एंड रन कानून के विरोध मेें दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, पेट्रोल-डीजल की किल्लत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    हिट एंड रन कानून के विरोध मेें दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, पेट्रोल-डीजल की किल्लत
    नई दिल्ली :  केंद्र सरकार के नए मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में मध्य प्रदेश और राजस्थान के ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है. इस हड़ताल में आज कई अन्य राज्यों के ट्रक ऑपरेटर भी जा सकते हैं. इससे संबंधित राज्यों में जरूरी सेवाएं भी प्रभावित होने की आशंका है. यह ट्रक ऑपरेटर एक्सिडेंट में हुई मौत के मामले में ड्राइवर के खिलाफ 10 साल की सजा के प्रावधान के खिलाफ हड़ताल पर गए हैं. इस हड़ताल के चलते मध्य प्रदेश के कई पेट्रोल पंपों पर स्टाक खत्म हो चुका है.

     

     

    आशंका है कि हड़ताल जारी रही तो दूध की भी किल्लत हो सकती है. बता दें कि सड़क हादसों और इसमें होने वाली मौतों में कमी लाने के लिए भारत सरकार ने एमवी एक्ट (मोटर व्हीकल एक्ट) में संशोधन प्रस्ताव पेश किया है. इस कानून में व्यवस्था दी गई है कि सड़क हादसे में वाहन चालक को को रियायत नहीं दी जा सकती. खासतौर पर उस समय जब ड्राइवर एक्सिडेंट के बाद भाग जाते हैं तो उनके लिए 10 साल की सजा का प्रावधान किया गया है.

     

     

    इसी प्रावधान के विरोध में बसों और ट्रकों के पहिये थम गए हैं. सोमवार को भोपाल में ड्राइवर एसोसिएशन ने जोरदार प्रदर्शन किया. कई जगह बसों को रोक दिया गया, वहीं कई जगह बसों को गैराज से बाहर ही नहीं निकलने दिया गया. इस हड़ताल में बस और ट्रक ऑपरेटरों के साथ टैक्सी, बस व अन्य ट्रांसपोर्टर भी शामिल हो गए हैं. मंगलवार को गुजरात और राजस्थान में भी इस हड़ताल का असर देखा जा रहा है.

     

     

    आशंका है कि आज उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश तक हड़ताल का असर हो सकता है. अब तक प्राप्त इनपुट के मुताबिक गुजरात के अलावा मुंबई में कई जगह हड़ताल और धरना प्रदर्शन शुरू हो चुका है. नवी मुंबई में तो बस ट्रक ऑपरेटर ने सड़कों पर जाम भी लगाया. इससे बड़ी संख्या में लोग सड़क पर फंसे रह गए. उधर, नागपुर में कई पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल का स्टॉक खत्म हो गया. इसके चलते बाकी पंपों पर वाहन चालकों की लंबी कतार लग गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआओ मेरे राम
    Next Article HUL को जीएसटी विभाग ने थमाया 447 करोड़ का नोटिस, शेयर लुढ़का

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.