केसीआर 600 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे महाराष्ट्र, शरद पवार ने प्रदर्शन पर जताई चिंता पुणे. भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बीते सोमवार को 600 कार के काफिले के साथ महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे तो एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने टिप्पणी करते हुए चिंता जाहिर की. शरद पवार ने मंगलवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के विशाल काफिले के साथ महाराष्ट्र के पंढरपुर शहर पहुंचने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ‘ताकत दिखाने’ का यह प्रयास चिंताजनक है. बता दें कि बीते सोमवार को…
Author: Devanand Singh
29 जून से मानसून का असर अपने चरम पर, देश के 24 राज्यों में हो सकती है भारी बारिश नई दिल्ली. मौसम विभाग ने देश के 24 राज्यों में अगले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है. मानसून गुजरात और पंजाब जैसे राज्यों में आगे बढ़ गया है. आईएमडी का कहना है कि भारत के पूर्वी, मध्य, उत्तर पश्चिम और पश्चिम में अगले 5 दिन मानसून की बारिश होगी. इस दौरान यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश देखी जाएगी. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा…
जमशेदपुर कदमा शास्त्री नगर में एक पागल कुत्ते ने सांड के जबड़े को काट लिया ।इसके अलावा क्षेत्र के कई बच्चों को भी कुत्ते ने काटा है। इसकी जानकारी मिलने पर जन सेवा संघ ट्रस्ट के रेस्क्यू टीम ने सांड को बांधकर इसका इलाज किया और एंटी रेबीज का वैक्सीन दिया. साथी पेन किलर दिया। वही टीम सांड पर नजर बनाए रखे हैं। ताकि सांड पर रेबीज इंजेक्शन की बीमारी ना फैले।आपको बता दें कुछ दिन पहले इसी तरह की घटना साकची बाजार के सीतला मंदिर के पास की थी जिसमें सांड में रेबीज बीमारी से ग्रसित…
भोपाल. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. इसके साथ ही गोवा और झारखंड को वंदे भारत ट्रेनों की पहली जोड़ी मिलने के साथ, भारत भर के सभी राज्य जो रेल-विद्युतीकृत हैं, अब इन सेमी-हाई स्पीड ट्रेनों से जुड़ गए हैं. बालासोर हादसे के बाद पहली बार पांच वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो रही है. इसके साथ ही देश में कुल 23 वंदे भारत ट्रेन हो गई है. आज जिन वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत हुई है, उससे देश के 6 राज्य…
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। सोमवार को उदयपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने यह ऐलान किया है। स्मार्टफोन देने का ऐलान करते हुए गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने बजट में घोषणा की थी, अब उसे पूरा करने जा रही है। इस दौरान गहलोत ने कहा कि पहले फेज में 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन बांटे जाएंगे। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सोमवार को उदयपुर में एक किसान महोत्सव में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान गहलोत ने…
कंटेंट क्रिएटर से एक्ट्रेस बनीं कुशा कपिला ने पति जोरावर अहलूवालिया से तलाक ले लिया है. उन्होंने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान किया है. उनके पति जोरावर अहलूवालिया ने अपने तलाक की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है. कुशा और जोरावर ने आपसी सहमति से तलाक लिया है. कुशा कपिला और जोरावर अहलूवालिया ने छह साल पहले साल 2017 में शादी की थी. शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था. लेकिन अब कुशा और जोरावर दोनों ने अलग होने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है और एक लंबा नोट भी लिखा…
नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप की ट्रॉफी का अनावरण बेहद ही निराले अंदाज में किया है। उसका अनावरण अंतरिक्ष समताप मंडल पर किया गया, जोकि पृथ्वी से 1,20, 000 फीट ऊंचाई पर है। उस ऊंचाई पर तापमान शून्य से 65 डिग्री कम था। उसके बाद ट्रॉफी की लैंडिंग अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में हुई है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया गया है। भारत में विश्व कप का आयोजन अक्तूबर-नवंबर में किया जाना है। टूर्नामेंट के कार्यक्रम का…
जमशेदपुर किसी भी शहर के विकास के लिए आधारभूत संरचना होनी चाहिए। वहां एयरपोर्ट ,अच्छी सड़क और अच्छी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था होगी, तभी निवेश होगा। यह बातें आर एस बी के प्रबंध निदेशक एस के बेहरा ने आज जमशेदपुर में मिडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की है। उन्होने कहा है कि अगर आप झारखंड में निवेश चाहते हैं तो सबसे पहले वर्तमान में जो जमशेदपुर में एयरपोर्ट है ,उसकी लंबाई बढ़ाएं ताकि बड़ा से बड़ा जहाज यहां उतर सके और अगर क्या संभव नहीं है तो धालभूमगढ़…
झारखंड राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान के नेतृत्व में कबीर नगर रोड नंबर 15, क्रॉस रोड नंबर 1 के मोहम्मद अहमद के पत्नी और बच्चे को लेकर सरायकेला खरसावां के उपायुक्त अरवा राजकमल को एक लेटर दिया गया। क्योंकि कबीर नगर रोड नंबर 15 क्रॉस रोड नंबर 1 कपाली सरायकेला खरसावां के मोहम्मद अहमद का आंधी तूफान में मकान गिर गया था। मोहम्मद अहमद ने इसकी जानकारी विधायक…
आज वर्ल्ड ड्रग डे है. इसको लेकर सरायकेला जिले के आदित्यपुर स्थित ऑटो क्लस्टर सभागार में जिला स्तरीय नारको को- ऑर्डिनेशन सेंटर एवं नशा मुक्त भारत अभियान से संबंधित प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के उपायुक्त- एसपी सहित तमाम आलाधिकारियों की मौजूदगी रही. सभी ने संयुक्त रूप से सामूहिक प्रयास से जिले में ड्रग सप्लाई चेन तोड़ने और जिला को ड्रग मुक्त बनाने का संकल्प लिया. साथ ही कैसे जिले को ड्रग मुक्त कराया जाए इसपर मैराथन बैठक कर अपने- अपने सुझाव दिए. उपायुक्त अरवा राजकमल ने जिला स्तर पर ड्रग कंट्रोल के लिए…
