गढ़वा : जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत डूमरसोता गांव निवासी बालेश्वर पाल का 12 वर्षीय पुत्र राहुल पाल घायल हो गया। घटना बुधवार की सुबह तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल साईकल पर सवार था, जिसमें बाइक संख्या JH 14J 7339 सवार युवक ने अनियंत्रित हो कर टक्कर मार दी, जिससे राहुल घायल हो गया। यह घटना जिले के कांडी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत जमा दो उच्च विद्यालय कांडी के निकट घटी। उसी वक्त पुलिस की गाड़ी आ रही थी, जिसकी मदद से राहुल को ईलाज के लिए…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर : जिले की कमान संभालने के बाद गुरुवार को पहली बार उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने पदाधिकारियों संग औपचारिक बैठक की और 76वें स्वाधीनता दिवस की तैयारियों को लेकर चर्चा की. इस संबंध में उपायुक्त मंजू नाथ भजंत्री ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुख्य कार्यक्रम गोपाल मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अलग- अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. उपायुक्त ने बताया कि स्वाधीनता दिवस को लेकर सभी पदाधिकारियों को जरूरी दिशा- निर्देश दे दिए गए हैं. साथ ही स्वाधीनता दिवस के…
सोनारी आत्महत्या में ट्वीस्ट- पत्नी ने भसुर और सास पर लगाया पति की हत्या का आरोप जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के बंगाली पाड़ा के रहनेवाले भीम सिंह की ओर से फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने के मामले में गुरुवार की सुबह 11.30 बजे ट्वीस्ट आ गया है. मामले में भीम की पत्नी अनिता सिंह ने अपने भसुर और सास पर हत्या कर पति को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है. अनिता अपने मायकेवालों के साथ सोनारी थाने पर पहुंची थी और पुलिस से घटना की शिकायत की है. थाने से भगा देने का लगाया…
जमशेदपुर :उपायुक्त ने स्थिति का लिया मुआयना – कहा “फिलहाल जलस्तर स्थिर फिर भी जिला प्रशासन अलर्ट मोड में ” जमशेदपुर : बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान की वजह से उड़ीसा में हो रहे भारी बारिश से बयांगबिल डैम से पानी छोड़ा गया है. इधर जमशेदपुर व आसपास के इलाकों में भी रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से एक ओर जहां जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला है, वहीं शहर से होकर बहने वाली दोनों प्रमुख नदियां स्वर्णरेखा और खरकई खतरे के निशान से ऊपर चल रही है. इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर…
गढ़वा: उत्क्रमित मध्य विद्यालय में किया “पुस्तक” का वितरण गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खुटहेरिया में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच बुधवार को पुस्तक का वितरण किया गया। उक्त विद्यालय प्रधानाध्यापिका प्रतिमा सिंह ने बच्चों के बीच पुस्तक का वितरण करते हुए कहा कि सभी बच्चे ससमय विद्यालय पहुंचें व मन लगाकर पढ़ाई-लिखाई करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निःशुक किताब की व्यवस्था की जा रही है, जिससे सभी बच्चे ठीक प्रकार से पढ़ाई कर सकें। मौके पर शिक्षक उदय गुप्ता व अंगद गुप्ता उपस्थित थे।
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने गुरुवार (3 अगस्त) को राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। कर्नाटक की सीएम की कुर्सी संभालने के बाद सिद्धारमैया की यह पीएम मोदी से पहली मुलाकात है। हालांकि, सीएम सिद्धारमैया और पीएम की क्या बातचीत हुई है अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। इसी साल कांग्रेस ने बीजेपी को हरा कर कर्नाटक में शानदार जीत हासिल की है।
‘ओह माय गॉड’ 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, पंकज त्रिपाठी का केस लड़ने में मदद करेंगे शिव के दूत नई दिल्ली: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का जब से पहला पोस्टर सामने आया था, तब से ही फैंस इसे थिएटर में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ये परेश रावल स्टारर साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म का सीक्वल है। बीते मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की घोषणा की थी। अब फाइनली अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी…
INDIA और एनडीए की पालिटिक्स के बीच सीएम केसीआर ने कहा- हम किसी के साथ नहीं कोल्हापुर. तेलंगाना के मुख्यमंत्री एवं भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने कहा है कि उनकी पार्टी न तो विपक्षी गठबंधन इंडिया और न ही सत्तारूढ़ एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) के साथ है बल्कि वह अपने मित्रों के साथ खड़ी है। राव ने महाराष्ट्र के दौरे पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) न तो इंडिया की और है और न ही एनडीए की ओर है। उन्होंने यह भी कहा, “ बीआरएस अकेले…
मानसून फिर सक्रिय: हिमाचल, एमपी, उत्तरप्रदेश और बिहार में भारी बारिश का रेड अलर्ट नई दिल्ली. मौसम विभाग ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों के लिए मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया. देश के कई हिस्सों में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है, जिनमें बिहार और उत्तर प्रदेश भी शामिल हैं. आईएमडी ने ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश में 5 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान…
शिक्षा बीच में छोड़ने की बढ़ती प्रवृत्ति चिन्ताजनक – ललित गर्ग – आजादी के अमृतकाल को सार्थक करने में शिक्षा ही सर्वाधिक महत्वपूर्ण हो सकती है। कहा जा सकता है कि शिक्षा ही एक ऐसा हथियार भी है जिससे इंसान न केवल खुद को, बल्कि समाज, राष्ट्र एवं दुनिया को भी बदल सकता है। बात जब नया भारत-सशक्त भारत बनाने की हो रही है तो शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने एवं सर्वाधिक ध्यान देने की जरूरत है। लेकिन चिंता की बात यह है कि सरकारों की इस सकारात्मक सोच के बावजूद हमारी शिक्षा प्रणाली विपरीत संकेत…
