बिहार: नीतीश ने विश्वास मत हासिल किया, तेजस्वी यादव ने साधा निशाना, पीएम मोदी से मांगी गारंटी पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 12 फरवरी को अंतत: विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया. उनके पक्ष में 15 विधायकों ने मतदान किया, जबकि विपक्षी दल के साथ 112 विधायक ही रहे. इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. नीतीश कुमार के बार-बार पाला बदलने पर तेजस्वी यादव ने विशेष रूप से चुटकी ली. उन्होंने कहा कि आप बिना बताए गवर्नर हाउस चले गए कम से कम पूछ तो…
Author: Devanand Singh
कांग्रेस को लगा बड़ा झटका: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने दिया इस्तीफा लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस बिखरती हुई नजर आ रही है। अब पार्टी को बड़ा झटका देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस छोड़ दी। यह भी इन अटकलों के बीच हुआ कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे पत्र में 65 वर्षीय आशिक चव्हाण ने कहा कि वह सबसे पुरानी पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को विधायक पद से अपना इस्तीफा भी सौंप…
झारखंड: हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं, ईडी को जवाब के लिए और मिला वक्त ईडी की कार्रवाई और अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई, लेकिन उन्हें फिलहाल कोई राहत नहीं मिल पाई है. ईडी ने इस मामले में जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय की मांग की, जिसे स्वीकार कर लिया गया. अब कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई और फाइनल डिस्पोजल के लिए 27 फरवरी की तारीख मुकर्रर की गई है. इसके पहले बीते 5 फरवरी…
भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को सशक्त करने तथा महिलाओं को अधिक से अधिक पार्टी में जोड़ने के हेतु शक्ति संगानी टीम बनाई गई है जिसको गति देने के उद्देश्य से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य श्रीमती मालती गिलवा पूरी ताकत से लगी हुई है इस नियमित दिनांक 11 2 24 को केरा पंचायत के कई गांव का उनके द्वारा दौरा किया गया तत्पश्चात केरा में पार्टी के प्रखंड महामंत्री अभिजीत भट्टाचार्य जी के घर के समीप कई स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के साथ बैठक की केरा पंचायत में लगभग 82 स्वयं सहायता समूह कार्यरत है…
हज़ारीबाग के आनंद मार्गियों ने मनाया नीलकंठ दिवस सोमवार १२ फ़रवरी को आनंद मार्ग प्रचारक संघ, हज़ारीबाग भुक्ति के द्वारा नीलकंठ दिवस मनाया गया। आनंदपुरी स्थित सेंट्रल जागृति में तीन घंटे का अष्टाक्षरी महामंत्र “बाबा नाम केवलम” का संकीर्तन किया गया और उसके बाद नारायण सेवा की गयी। कीर्तन उपरांत गया डायोसीज सचिव आचार्य व्रजगोपालानंद अवधूत ने बताया कि यह दिवस आनंद मार्ग के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन आनंद मार्ग के संस्थापक श्री श्री आनंदमूर्ति जी को तत्कालीन सरकार ने बाकीपुर सेंट्रल जेल, पटना में किसी साजिश के तहत जहर दिया था, जिसे उन्होंने…
मोरहाबादी मैदान में आयोजित “सखी मंडल की महिलाओं का राज्यस्तरीय एक्स्पोज़र एवं क्षमता संवर्धन शिविर-सह-महिला महासम्मेलन” कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन।
जमशेदपुर के सिदगोड़ा में चोरी के आरोपी की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई. घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के जाहेर टोला के पास सोमवार तड़के चार बजे की है. भीड़ ने चोरी के दो आरोपियों की बुरी तरह से पिटाई कर दी. घटना की सूचना पाकर सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान अमन मुंडा की मौत हो गई जबकि घायल संजीत धान का इलाज चल रहा है. संजीत का दायां हाथ टूट गया है. घायल संजीत ने बताया कि सुबह अमन ने उसे फोन किया…
सोमवार को सरायकेला एसडीओ पारुल सिंह ने आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया बाजार में दबिश दी. जहां से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है. सभी से पूछताछ चल रही है. बताया जा रहा है कि गम्हरिया बाजार में अवैध लॉटरी जुआ और सट्टा के खेल को लेकर मिल रहे गुप्त सूचना पर एसडीओ ने यह छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर एसडीपी उनके घरों में छापेमारी करने पहुंची जहां से कुछ आपत्तिजनक समान जब्त किए हैं. साथ ही संदिग्धों के पास से मिले मोबाईल से भी कुछ साक्ष्य हाथ लगे हैं. फिलहाल…
टिनप्लेट के रीक्रिएशन क्लब में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अल्पसंख्यक सिख सेवा सदन के अध्यक्ष चंदन सिंह ने आरोप लगाया कि झारखंड में सिखों की मजहबी जाति को आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। मजहबी जाति के लिए अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र भी झारखंड में जारी किया जाए। चंदन सिंह ने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया जाता तो वह इस मामले में आंदोलन करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनजीत सिंह मंजू, गुरमीत सिंह, अमित सिंह, दिलबाग सिंह, दर्शन सिंह आदि मौजूद रहे।
सीताराम डेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह बस्ती में बिजली मिस्त्री कालिया दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कालिया दास की पत्नी रेशमी ने सोमवार की सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव एमजीएम अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने कालिया दास की मृत्यु की पुष्टि कर दी। रेशमी ने बताया कि घरों में झाड़ू बर्तन करने के बाद रविवार की रात वह 11:00 बजे रात में घर गई तो देखा कि कालिया दास फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। इसके बाद उसने कालिया दास को नीचे…
