नई दिल्ली. जी-20 शिखर सम्मेलन की शानदार मेजबानी और नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन (एनडीएलडी) को सर्वसम्मति के साथ स्वीकारे जाने के लिए भारत और पीएम मोदी के नेतृत्व की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। ज्यादातर वैश्विक मीडिया घरानों ने वैश्विक दक्षिण की आवाज के रूप में भारत के बढ़ते दबदबे की तारीफ की है। दुनियाभर में जी-20 सुर्खियों में रहा। मशहूर अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने वैश्विक चिंताओं को दूर करने और सभी विकासात्मक और भू-राजनीतिक मुद्दों पर 100 फीसदी सहमति हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए लीड स्टोरी के शीर्षक में…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. आईआईटी दिल्ली में सोशल साइंस डिपार्टमेंट की असोसिएट प्रोफेसर दिव्या द्विवेदी ने जी20 से जुड़े एक चर्चा के दौरान यह विवादित बातें कहीं। उन्होंने फ्रांस-24 से कहा, ‘दो भारत हैं, एक भारत पुराना है, जिसमें बहुसंख्यक आबादी को दबाने वाली जातिवादी व्यवस्था है। फिर एक भविष्य का भारत है जिसमें जातिवादी शोषण और हिंदुत्व नहीं होगा। यह वह भारत है जिसे अभी तक प्रस्तुत नहीं किया गया लेकिन इंतजार कर रहा है, दुनिया को अपना रूप दिखाने की चाहत है।’ फ्रांस-24 के पत्रकार ने जब भारत की आर्थिक प्रगति की बात की और कहा कि एक…
नई दिल्ली। नोवाक जोकोविच ने सोमवार को पुरुष एकल एटीपी रैंकिंग में स्पेन के कार्लोस अल्काराज को 11,975 अंकों के साथ शीर्ष से हटाकर विश्व नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया, जो कि स्पैनियार्ड से 3260 अंक आगे है। 36 वर्षीय जोकोविच ने न्यूयॉर्क में फिर से इतिहास रचा, जहां उन्होंने मार्गरेट कोर्ट की बराबरी करते हुए 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया। जोकोविच, जिन्होंने अब तक चार बार यूएस ओपन जीता है, सीज़न की अपनी पांचवीं ट्रॉफी के रास्ते में केवल दो सेट हारे। उन्होंने फाइनल में दानिल मेदवेदेव को हराकर 2021 के खिताबी मुकाबले में…
कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्पेन और दुबई यात्रा से पहले कैबिनेट में फेरबदल की चर्चा जोरों पर थी. मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपनी रवानगी से पहले सोमवार को यह फेरबदल पूरा कर लिया. मंत्रिमंडल फेरबदल में ममता बनर्जी ने बाबुल सुप्रियो की जिम्मेदारी थोड़ी कम कर दी. इसके साथ ही वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक की अहमियत बढ़ गयी है. बाबुल सुप्रियो का पर्यटन विभाग इंद्रनील सेन को दे दिया गया. इंद्रनील सेन पूर्व में पर्यटन विभाग के स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री थे. इसके साथ ही वन के साथ सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक…
भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर में हाईवे पर दो सांड सामने आने से बेकाबू हुई बस और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई. हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में पति-पत्नी, उनके बेटे-बेटी शामिल है. हादसा भरतपुर के रूपवास इलाके में रविवार देर रात 1बजे हुआ. कार सवार लोग खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे. थानाधिकारी बनी सिंह ने बताया कि हादसे में कार सवार हरेंद्र सिंह (32) पुत्र हेतरात निवासी निहालगंज-धौलपुर, हरेंद्र की पत्नी ममता (30), बेटी जान्हवी (6), उसके साढू संतोष (37) पुत्र सोवरन निवासी खरगपुर धौलपुर, संतोष…
साओ पाउलो. दक्षिणी ब्राजील में पिछले हफ्ते आए एक अतिरिक्त उष्णकटिबंधीय चक्रवात के बाद कुल 44 लोगों की मौत हो गयी और 46 अन्य लापता हो गए. नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने रविवार को यह जानकारी दी. चक्रवात के कारण अर्जेंटीना और उरुग्वे की सीमा से लगे रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के लगभग 60 शहरों और पड़ोसी राज्य सांता कैटरीना के कुछ क्षेत्रों में सोमवार से मूसलाधार बारिश, बाढ़, 110 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की हवाएं चली और भूस्खलन शुरू हो गया. एजेंसी ने कहा कि एक को छोड़कर सभी मौतें रियो ग्रांडे डो सुल में हुईं, जहां 224…
अक्षय कुमार आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस बार अक्षय ने अपने जन्मदिन के मौक़े पर अपने फ़ैन्स को एक तगड़ा सरप्राइज दिया है। जी हां, अक्षय ने अपनी सफलतम फ़िल्म वेलकम की तीसरी किस्त ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीज़र शेयर किया है। आपको बता दें कि हिन्दी सिनेमा की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फ़िल्म वेलकम की तीसरी किस्त ‘वेलकम टू द जंगल’ में एक या दो नहीं बल्कि 24 स्टार्स आपको गुदगुदाते हुए नज़र आएंगे। वेलकम 3 ऑफ़िशियल टाइटल ‘वेलकम टू द जंगल’ रखा गया है। ये एक मल्टीस्टारर फ़िल्म है। फ़िल्म में…
कोलंबो। एशिया कप के सुपर-4 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से करारी शिकस्त दी है और दो अंक प्राप्त कर लिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने Asia Cup 2023 के सुपर-4 में शानदार आगाज किया है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 356 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवरों में 128 रनों पर ही सिमट गई. हरिस रउफ और नसीम शाह बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. जिसकी वजह से पाकिस्तान को 8 विकेट पर ही ऑलआउट घोषित किया गया. पाकिस्तान…
टाटा स्टील एशियन जूनियर ओपन एंड गर्ल्स चैंपियनशिप 2023 का तीसरा दिन करीबी मुकाबलों का साक्षी बना जमशेदपुर, 10 सितंबर, 2023: जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे टाटा स्टील एशियन जूनियर ओपन एंड गर्ल्स चैंपियनशिप 2023 के तीसरे दिन प्रतिभागियों के बीच कुछ करीबी मुकाबले देखने को मिले। बालिका वर्ग में खेल का दूसरा राउंड निर्णायक साबित हुआ जबकि ओपन वर्ग में मिश्रित परिणाम देखने को मिले। ओपन वर्ग में टॉप बोर्ड एक-दूसरे पर विजय पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे थे लेकिन अंततः तीनों बोर्ड बराबरी पर समाप्त हुए। बालिका वर्ग में पहले बोर्ड पर सफेद…
कोल्हान विश्वविद्यालय की 82 वी सिंडिकेट बैठक में वोकेशनल शिक्षक, शिक्षकेतर , कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य स्टॉफ को 11 महीने का सेवा विस्तार आज चाईबासा में कोल्हान विश्वविद्यालय में सिंडिकेट की बैठक कोल्हान के आयुक्त और कुलपति श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई जिसमें स्वपोषित वोकेशनल शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों, कंप्यूटर ऑपरेटर, स्टाफ, मेंटेनेंस स्टाफ, ड्राइवर, को 11 महीने के लिए सेवा पुनः सेवा बढ़ाई गई। बैठक में पिछले बैठक की कार्यवाही को संपुष्ट किया गया वही झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा विश्वविद्यालय को एंथ्रोपोलॉजी में 3 शिक्षक भेजे चयनित नामो को संपुष्ट किया गया। जिनमे कल्याणी सहाय, मयंक प्रकाश,…
