कांग्रेस ने चुनावी बॉण्ड योजना को कहा ‘प्रधानमंत्री हफ्ता वसूली योजना’ कांग्रेस ने चुनावी बॉण्ड मामले को लेकर सोमवार को एक बार फिर से केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि यह “प्रधानमंत्री हफ्ता वसूली योजना” थी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि 21 ऐसी कंपनियां है जिन्होंने ED और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यवाही के बाद चुनावी बॉण्ड के रूप में चंदा दिया। रमेश ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “चुनावी बॉण्ड घोटाला कितना बड़ा है यह लगातार स्पष्ट होता जा रहा है। हर…
Author: Devanand Singh
‘हर बेटी शक्ति का रूप, इनके लिए लगा दूंगा जान की बाजी’, तेलंगाना में INDI गठबंधन पर बरसे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के जगतियाल में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन INDI पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुंबई में INDI गठबंधन की पहली रैली हुई और उन्होंने अपना घोषणा पत्र जारी किया। वह कहते हैं कि उनकी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है। मेरे लिए हर बेटी शक्ति का रूप है और मैं अपनी माताओं-बहनों की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा। मेरे लिए हर मां, बेटी…
तेलंगाना की राज्यपाल ने दिया इस्तीफा, लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने सोमवार को तेलंगाना के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के मुताबिक, तमिलनाडु में पूर्व भाजपा अध्यक्ष के राज्य से लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है। उन्होंने दिल्ली में अपना इस्तीफा दे दिया और सोमवार सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र भेजा। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों की तीसरी सूची में सौंदर्यराजन का नाम होने की संभावना है, जो जल्द ही आने की उम्मीद है।
JAMSHEDPUR : शहर के निजी स्कूलों के अभिभावक इन दोनों अपने बच्चों के रिजल्ट को लेकर खासे चिंतित हैं. खासकर आईसीएसई बोर्ड वाले स्कूलों के अभिभावकों को विद्यालय प्रबंधन की मनमानी का शिकार होना पड़ रहा है. दरअसल मामला 9 वी और 11वीं के ज्यादातर छात्रों को फेल करने को लेकर है. जहां 9 वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों को फेल करने के बाद अभिभावकों में मायूसी के साथ नाराजगी भी देखी जा रही है. पिछले दिनों राजेंद्र विद्यालय में अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन के बीच काफी हो हंगामा हुआ था. इसके बाद प्रशासनिक मध्यस्थिता से…
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी -गोईलकेरा थाना क्षेत्र से तीन नक्सली गिरफ्तार -नक्सलियों की निशानदेही पर विस्फोटक और हथियार बरामद चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त अभियान के दौरान नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है। पुलिस को सूचना मिली कि गोइलकेरा थाना क्षेत्र में रेलापराल व रायरोवा के पास जंगल क्षेत्र में नक्सलियों का दस्ता भ्रमणशील है। 16 मार्च को जिला पुलिस, कोबरा व सीआरपीएफ द्वारा अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान पंचलताबुरू जंगल से…
जल बोर्ड से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी के सामने पेश नहीं हुए केजरीवाल, ‘आप’ ने समन को बताया ‘गैरकानूनी’ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर सोमवार को उसके सामने पेश नहीं हुए। आम आदमी पार्टी ने भी समन को गैरकानूनी बताया और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर केजरीवाल को निशाना बनाने के लिए ईडी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। केंद्रीय एजेंसी ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन मामले की…
बिहार में भीषण सड़क हादसा, बारात से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 बच्चों सहित 7 की मौत बिहार के खगड़िया जिले में भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां पर बारात से लौट रही कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 3 बच्चों सहित 7 की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में कुछ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हादसा खगड़िया जिले के पसराहा थाना इलाके का है, जहां एनएच- 31 पर बारात से लौट रही एसयूवी और ट्रेक्टर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 7 लोगों…
जमशेदपुर के सीताराम डेरा थाना अंतर्गत देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, चलती कर में अचानक आग लगी और देखते-देखते कार आग के गले में तब्दील हो गई, हालांकि कार में सवार तीन लोग समय रहते कार से बाहर निकल गए, जिससे तीन की जान बच गई, आग लगते ही पूरे सड़क पर अफरा तफरी का मोहाल देखने को मिला, सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया, दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही कर पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी, बताया जा रहा है की चलती…
केबुल हरिजन बस्ती में सनातन उत्सव समिति ने चलाया स्टिकर अभियान, गोलमुरी अंतर्गत केबुल हरिजन बस्ती में सनातन उत्सव समिति ने रविवार को जनसंपर्क अभियान चलाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में चिंटू सिंह के नेतृत्व में स्टिकर अभियान चलाया और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह किया. समिति के सदस्यों ने बस्ती के लगभग 200 घरों और दुकानों में स्टिकर चिपकाया और बीजेपी के पक्ष में प्रचार किया. इस दौरान ढोल नगाड़े संग समिति के सदस्यों ने जय श्रीराम के नारे भी लगाये. स्टिकर अभियान के दौरान विशेष रूप से चिंटू सिंह, वीर सिंह,…
◆ मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव और हाटगम्हरिया में डिग्री कॉलेज की रखी आधारशिला ◆ मुख्यमंत्री ने टाटा कॉलेज मैदान , चाईबासा में आयोजित समारोह में लगभग 2 अरब, 31 करोड़ रुपए की 135 योजनाओं का शिलान्यास और 1 अरब 7 करोड़ रुपये की 27 योजनाओं का किया उद्घाटन, लाभुकों के बीच करीब 173 करोड़ रुपए की बांटी परिसंपत्ति_* ◆ मुख्यमंत्री ने कहा- बेहतर शिक्षा से बेहतर समाज और राज्य का निर्माण होता है ◆ मुख्यमंत्री बोले- ग्रामीण बच्चों को कॉलेज की पढ़ाई के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं, गांवों में खोले जा रहे डिग्री…
