Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा जोरदार झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद बीजेपी में शामिल
    Breaking News Headlines राजनीति

    लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा जोरदार झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद बीजेपी में शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा जोरदार झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद बीजेपी में शामिल
    लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पंजाब के पटियाला से कांग्रेस की लोकसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी महासचिव तरुण चुग, विनोद तावड़े एवं अरुण सिंह, पंजाब के भाजपा प्रभारी विजय भाई रुपाणी और पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में कांग्रेस सांसद परनीत कौर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

     

     

     

    परनीत कौर के आने से पंजाब के लोगों का भी फायदा

    भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने परनीत कौर का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उनके पास लंबा राजनीतिक अनुभव है, वह विदेश राज्य मंत्री भी रह चुकी हैं और उनके आने से निश्चित तौर पर पंजाब में भाजपा मजबूत होगी और पंजाब के लोगों का भी फायदा होगा।

    खुशी है कि आज भाजपा में शामिल हो रही

    भाजपा में शामिल होने के बाद परनीत कौर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज वह भाजपा में शामिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में उन्होंने अपने लोकसभा और विधानसभा में काम किया है, पंजाब के लिए काम किया है और लोकतंत्र के लिए काम किया है। अब समय आ गया है कि हम सबको एकत्र होकर उनके साथ जुड़ना है जो हमारे देश को आगे ले जाएं, दुनिया में भारत का मान बढ़ाएं, जो हमारे बच्चों का कल बेहतर बना सकें।

     

     

     

    उन्होंने कहा कि विकसित भारत और देश को आगे ले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कामों और उनकी नीतियों को देखकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने पार्टी में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद भी कहा।

     

     

    कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं परनीत कौर

    आपको बता दें कि परनीत कौर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही अपने बेटे और बेटी के साथ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। परनीत कौर पंजाब की पटियाला सीट से चार बार लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं और वह राज्य में विधायक भी रह चुकी हैं। हालांकि, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने उन्हें पिछले वर्ष ही निलंबित कर दिया था। बताया जा रहा है कि पंजाब में अपने जनाधार को बढ़ाने की कोशिश में जोर-शोर से जुटी भाजपा परनीत कौर को लोकसभा का उम्मीदवार बना सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व आईएएस सुखबीर और ज्ञानेश कुमार बने चुनाव आयुक्त, पीएम मोदी की अध्यक्षता वाले पैनल ने लगाई मुहर
    Next Article मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कांग्रेस के पास खर्च करने रुपया नहीं, मोदी सरकार फ्रीज कर रही है एकाउंट

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.