Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कांग्रेस के पास खर्च करने रुपया नहीं, मोदी सरकार फ्रीज कर रही है एकाउंट
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कांग्रेस के पास खर्च करने रुपया नहीं, मोदी सरकार फ्रीज कर रही है एकाउंट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कांग्रेस के पास खर्च करने रुपया नहीं, मोदी सरकार फ्रीज कर रही है एकाउंट
    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े क ा कहना है कि पार्टी इस समय रुपयों की कमी से जूझ रही है. कांग्रेस ने जिन बैंक खातों में डोनेशन से मिला रुपया है, उसे भाजपा सरकार ने उन अकाउंट को फ्रीज कर दिया है. यह हमारी पार्टी का पैसा था जो आम लोगों ने चंदे के रूप में दिया था. अब हमारे पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं.

     

     

     

    कांग्रेस अध्यक्ष श्री खडग़े ने आगे कहा कि हमारे पार्टी के चार बैंक अकाउंट बंद किए गए हैं. इसमें यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, दिल्ली कांग्रेस व एआईसीसी के अकाउंट शामिल हैं. अगर इस तरह अकाउंट बंद किए जाएं तो क्या ये निष्पक्ष चुनाव होगा. गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी को इनकम टैक्स विभाग ने 13 फरवरी को 105 करोड़ के बकाया टैक्स की वसूली के लिए नोटिस भेजा था. डिपार्टमेंट ने कांग्रेस पर 210 करोड़ का जुर्माना लगाया और बैंक खाते फ्रीज कर दिए थे.

     

     

    इनकम टैक्स की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेता और वकील विवेक तन्खा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई. कोर्ट ने कांग्रेस के बैंक खातों पर एक्शन को रोकने की याचिका खारिज कर दी है. जस्टिस यशवंत वर्मा व जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव की बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा कि इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल के फैसले को छेडऩे का कोई कारण दिखाई नहीं दे रही है. अपीलेट ट्रिब्यूनल के फैसले के बाद कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा था कि भाजपा सरकार ने जानबूझकर इसके लिए लोकसभा चुनावों का समय चुना है. कांग्रेस के फंड को रोकना लोकतंत्र पर हमला है क्योंकि यह चुनावों से ठीक पहले आया है. ऐसी हालत में कोई निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद कैसे कर सकता है जब आयकर अधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी के खातों से 270 करोड़ रुपए का अमाउंट जब्त कर लिया है. कांग्रेस कानूनी सेल हेड विवेक तन्खा ने कहा कि हमें इस समय एक सुरक्षा आदेश की जरूरत है. पार्टियां व चुनाव आते-जाते रहेंगे लेकिन राजस्व सरकार का एक विभाग है.

     

     

     

    भारत को कानून के अनुसार चलना होगा. अगर केवल एक ही पार्टी होगी तो लोकतंत्र कैसे बचेगा. अगर रोक नहीं लगाई तो चुनाव से पहले पार्टी वित्तीय संकट में होगी. उन्होंने यह भी कहा कि हम इंनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल के आदेश से निराश हैं. उन्होंने 20 प्रतिशत जुर्माने के भुगतान पर राहत देने में अपनी पिछली परंपरा का पालन नहीं किया है वह भी एक राष्ट्रीय पार्टी को जो लोकसभा चुनाव लडऩे वाली है. कांग्रेस ने पहले आयकर अधिकारियों के फैसले को कर आतंकवाद टैक्स टेररिज्म बताया था. जो आम चुनाव से पहले केवल प्रमुख विपक्षी दल के फंड को कमजोर करने के लिए किया गया था. कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया था कि आयकर विभाग ने उसके बैंक खातों से 65 करोड़ रुपए निकाले हैं. कांग्रेस ने यह भी दावा किया था कि उसके 205 करोड़ रुपए फ्रीज कर दिए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा जोरदार झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद बीजेपी में शामिल
    Next Article JAMSHEDPUR :मोटरसाइकिल चोर गिरोह गिरफ्तार,दर्जनों चोरी किये गए मोटर साईकल बरामद

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.