Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व आईएएस सुखबीर और ज्ञानेश कुमार बने चुनाव आयुक्त, पीएम मोदी की अध्यक्षता वाले पैनल ने लगाई मुहर
    Breaking News Headlines राजनीति

    पूर्व आईएएस सुखबीर और ज्ञानेश कुमार बने चुनाव आयुक्त, पीएम मोदी की अध्यक्षता वाले पैनल ने लगाई मुहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पूर्व आईएएस सुखबीर और ज्ञानेश कुमार बने चुनाव आयुक्त, पीएम मोदी की अध्यक्षता वाले पैनल ने लगाई मुहर
    नई दिल्ली: पूर्व आईएएस सुखबीर संधू व ज्ञानेश कुमार के नाम चुनाव आयुक्त के लिए फाइनल हो गए है. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले पैनल की आज हुई बैठक में दोनों के नाम पर मुहर लगा दी गई.

     

     

    सुखबीर उत्तराखंड के मुख्य सचिव व एनएचएआई के चेयरमैन रह चुके हैं. ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं. वे गृह मंत्रालय में तैनात रह चुके हैं. धारा 370 पर फैसले के वक्त गृह मंत्रालय में तैनात थे. सहकारिता मंत्रालय में सचिव पद से रिटायर हुए हैं. हालांकि अभी चुनाव आयुक्त की नियुक्तियों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद इनकी नियुक्ति की जाएगी. चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर विपक्ष के नेता अधीर रंजन ने नाराजगी जताई.

     

     

    उन्होंने कहा कि मीटिंग शुरू होने के 10 मिनट पहले 6 नाम मेरे पास आए. मुझे सुखबीर सिंह संधू, ज्ञानेश कुमार, उत्पल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, इंदीवर पांडे व गंगाधर राहत के नाम सौंपे गए थे. मैंने कहा कि इनकी ईमानदारी और तजुर्बा जांचना मेरे लिए असंभव है. मैं इस प्रक्रिया का विरोध करता हूं. ये होना ही था, ये औपचारिकता है. इस कमेटी में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को रखना चाहिए. अगर सीजेआई होते तो बात अलग थी. उन्होने कहा कि मैं दिल्ली आया तब मुझे 212 लोगों की लिस्ट सौंपी गई थी.

     

     

    इतने कम समय में सभी का प्रोफाइल जांचना असंभव था. नियम के मुताबिक चुनावए आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा दो चुनाव आयुक्त होते हैं. एक चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे फरवरी में रिटायर हो गए थे. दूसरे अरुण गोयल ने 8 मार्च की सुबह अचानक इस्तीफा दे दिया. जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 मार्च को स्वीकार कर लिया. 3 सदस्यीय चुनाव आयोग में राजीव कुमार ही अकेले बचे थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक देश-एक चुनाव: कमिटी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी रिपोर्ट, संविधान में संशोधन की सिफारिश
    Next Article लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा जोरदार झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद बीजेपी में शामिल

    Related Posts

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    July 21, 2026

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    July 21, 2026

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    जमशेदपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई मां विपदतारिणी पूजा, विधायक मंगल कालिंदी ने की पूजा-अर्चना

    जामताड़ा। झारखंड आंदोलनकारी की बैठक

    रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।।

    चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की मौत

    पाकुड़ पुलिस का एक्शन, अवैध विदेशी शराब के कारोबार का खुलासा

    – लापता युवक की हत्या का खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.