रणबीर कपूर के बाद अब ईडी ने भेजा इन स्टार्स को समन , जाने कौन -कौन है स्टार्स … बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर महादेव बेटिंग ऐप मामले में ईडी की रडार पर आ गए है।दोनों को आज प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए बुलाया है, ईडी ने दोनों को समन भेजकर रायपुर दफ्तर में पेश होने को कहा है। दोनों से ही महादेव सट्टा ऐप मामले में पूछताछ होनी है। रणबीर कपूर ने पेशी के लिए दो हफ्ते का एक्सटेंशन मांगा है। यह ऐप कथित तौर पर अवैध सट्टेबाजी से जुड़ी है। फेमस बॉलीवुड…
Author: Devanand Singh
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास का बड़ा ऐलान, लगातार चौथी बार रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को लगातार चौथी बार नीतिगत दर रेपो को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। इसका मतलब है कि मकान, वाहन समेत विभिन्न कर्जों पर मासिक किस्त में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपने आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को भी 6.5 प्रतिशत पर यथावत रखा है। चालू वित्त वर्ष के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के अनुमान को भी 5.4 प्रतिशत पर कायम रखा गया…
हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिट याचिका पर 11 को झारखंड हाई कोर्ट में होगी सुनवाई रांची : झारखंड हाईकोर्ट में शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से दायर क्रिमिनल रिट याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने याचिका में मौजूद सभी डिफेक्ट्स को एक दिन के अंदर दूर करने का आदेश दिया. इसके साथ ही मामले की अगली सुनवाई 11 अक्टूबर के लिए मुकर्रर कर दी गई. दरअसल शुक्रवार को चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई. बता दें, याचिका डिफेक्ट के साथ ही सूचीबद्ध…
World Cup 2023: टीम इंडिया को झटका, शुभमन गिल को हुआ डेंगू, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल नई दिल्ली. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया 8 अक्टूबर से वर्ल्ड कप 2023 में अपने अभियान का आगाज करने जा रही है. चेन्नई में होने वाले मैच में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होना है. लेकिन मैच से पहले टीम के लिए बुरी खबर आ रही है. टीम के ओपनर बैटर शुभमन गिल डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं और उनका कंगारू टीम के खिलाफ खेलना मुश्किल है. टीम मैनेजमेंट गिल पर नजर बनाए हुए है और शुक्रवार को एक…
मुंबईः गोरेगांव में 5 मंजिला इमारत में लगी आग, 7 की मौत, 39 लोग झुलसे मुंबई. महाराष्ट्र के मुंबई शहर के गोरेगांव स्थित आजाद नगर में इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई और 39 लोग झुलस गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है. हादसे को लेकर बीएमसी ने बयान जारी करते हुए कहा कि गोरेगांव में 5 मंजिला इमारत में लेवल 2 की आग लगने के बाद 30 से अधिक लोगों को बचाया गया है. बचाए गए लोगों को अलग-अलग…
रियल लाइफ हीरो जसवंत सिंह की कहानी है ‘मिशन रानीगंज’ कलाकार- अक्षय कुमार , कुमुद मिश्रा , पवन मल्होत्रा , वरुण बडोला , दिब्येंदु भट्टाचार्य , राजेश शर्मा , वीरेंद्र सक्सेना , अनंद महादेवन , जमील खान , सुधीर पांडे , रवि किशन और परिणीति चोपड़ा लेखक- विपुल के रावल , दीपक किंगरानी और पूनम गिल निर्देशक- टीनू सुरेश देसाई निर्माता- वाशू भगनानी , दीपशिखा देशमुख , जैकी भगनानी और अजय कपूर रिलीज- 6 अक्तूबर 2023 फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ उन जसवंत सिंह गिल की कहानी है जिन्होंने हकीकत में एक कोयला खदान में फंसे मजदूरों को…
नॉर्वे के लेखक जॉन फॉसे को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार साल 2023 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को दिया गया है। यह पुरस्कार उनके अभिनव नाटकों और गद्य के लिए दिया गया है जो अनकही भावनाओं को आवाज देते हैं। साल 2022 में यह पुरस्कार फ्रांसीसी लेखिका एनी एनॉक्स को दिया गया था। एनी ने अपनी लेखनी के जरिए साहसिक क्लिनिकल एक्यूटी पर कई लेख लिखे हैं। एनी एनॉक्स ने फ्रेंच, इंग्लिश में कई उपन्यास, लेख, नाटक और फिल्में भी लिखी हैं। वहीं, साल 2021 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार उपन्यासकार अब्दुलराजक…
भाजपा ने जारी किया राहुल गांधी का कई सिर वाला पोस्टर: बिफरीं बहन प्रियंका नई दिल्ली. भाजपा और कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर जारी पोस्टर वार तेज होता जा रहा है। भाजपा ने गुरुवार को एक्स पर राहुल गांधी का पोस्टर साझा किया, जिसमें उन्हें नए युग का रावण दिखाया गया है। अब अपने भाई की बचाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा उतर आई हैं। वह जमकर भाजपा पर भड़कीं और कहा कि क्या नरेंद्र मोदी अपने वादों की तरह कसमें भी भूल गए हैं। वाड्रा ने सोशल मीडिया एक्स पर हिंदी में ट्वीट…
टाटा मेन हॉस्पिटल हमेशा विवादित रहा है कभी महगी सुविधा को लेकर कभी डॉक्टर के उग्र स्वाभाव को लेकर तो कभी प्राइवेट एडमिशन और एम्प्लोयी एडमिशन को लेकर मगर सितम्बर 2023 के महीने में २५ बच्चें की टाटा हॉस्पिटल में मौत होना सनसनीखेज है और अत्यंत चिंताजनक है | टाटा समूह के द्वारा इस आंकड़े को छुपाने | अगर यह मौत का आकड़ा रोज जारी होता तो लोग और बच्चे वाले परिवार और सचेत हो जाते है और हो सकता है उनके सचेत होने से कुछ जाने बच जाती | मगर बच्चे मारते गए टाटा हॉस्पिटल उन आकड़ो…
गढ़वा : बसपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी राजन मेहता गुरुवार को जिले के कांडी प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर विभिन्न जनसमस्याओं से रू-ब-रू हुए। वे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए नारायणपुर गांव स्थित पुल पर पहुंचे। जहां सैकड़ों किसान उपस्थित थे। उपस्थित सभी किसानों ने उनसे अपनी व्यथा सुनाई। किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नवनिर्मित पुल के संवेदक द्वारा लापरवाही बरती गई है, जिससे धान की फसल बाढ़ की पानी में विलुप्त हो चुकी है। किसानों ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित नारायणपुर, बलियारी, सोनपुरा, बरवाडीह, चन्द्रपुरा, पतीला,…
