सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने किया गिरफ्तार बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है. फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों की पहचान के साथ-साथ गिरफ्तार भी कर लिया गया है. दोनों आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद गुजरात भाग गए थे. दोनों को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार करके मुंबई लाया जा रहा है. क्राइम ब्रांच की टीम दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी. आरोपी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं.…
Author: Devanand Singh
मलकीत सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया जमशेदपुर। जमशेदपुर बार एसोसिएशन चुनाव 2024 के लिए वरीय अधिवक्ता सरदार मलकीत सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रपत्र दाखिल करने से पहले उन्होंने कई वरीय अधिवक्ताओं से सलाह मशविरा कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उसके बाद समर्थकों के साथ बार लाइब्रेरी पहुंचे। चुनाव पदाधिकारी विष्णु अग्रवाल, सुनील सिंह, मनोज सिंह, रंजन धारी सिंह आदि ने नामांकन प्रपत्र प्राप्त किया। सरदार मलकीत सिंह 45 वर्ष से ज्यादा समय से शहर में वकालत कर रहे हैं और अपने व्यवहार कुशलता से वरीय एवं जूनियर…
जम्मू-कश्मीर: बारिश ने मचाई तबाही, कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात, पानी में बह गईं गाड़ियां जम्मू कश्मीर के मेंढर और उरी के कुछ इलाकों में अचानक आए पानी से तबाही मच गई. भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए. पानी में सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां बह गईं. पुंछ के मेंढर लगातार बारिश हो रही है. इसके कारण नदियां-नाले उफान पर हैं. मेंढर से पुंछ जाने वाला मार्ग पूरी तरह से ठप्प हो गया. इसके साथ ही अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी का बहाव तेज देखा गया. बारिश के कारण प्रशासन…
राजस्थान: बीकानेर के लूणकरणसर इलाके में एक खेत में करीब एक बीघा जमीन धंस गई राजस्थान के बीकानेर जिले में हैरान कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया है. बीकानेर के लूणकरणसर इलाके में सोमवार आधी रात को अचानक एक खेत में करीब एक बीघा जमीन अचानक धंस गई. ग्रामीणों ने सुबह नजारा देखा तो वे हक्के-बक्के रह गए. जमीन किस वजह से धंसी है इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है. ग्रामीणों की सूचना पर इलाके के उपखंड अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक मौके पर पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार यह अजब गजब घटनाक्रम लूणकरणसर इलाके…
आईपीएल: सनराइजर्स हैदराबाद ने बेंगलुरू को 25 रन से हराया नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को 25 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज कर ली है. भले ही इस मैच को हैदराबाद ने जीता हो, लेकिन एक बार फिर बेंगलुरु ने फैंस का दिल जीत लिया. इस हाईस्कोरिंग मैच में RCB ने 288 रनों का पीछा किया और 262 के स्कोर तक पहुंच गई. सनराइजर्स हैदराबाद के दिए 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी. विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने…
रोटरी क्लब का दो दिवसीय रायला – उड़ान 20 और 21 को दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान रैंप वॉक, क्विज और टैलेंट हंट के साथ ही रन ए थॉन का होगा आयोजन जमशेदपुर: रोटरी क्लब ऑफ स्टील सिटी आगामी 20 और 21 अप्रैल को अपने प्रमुख कार्यक्रम रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स (रायला) उड़ान 24 का आयोजन करने जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी रोट्रैक्ट क्लब के सोशल क्रू के सहयोग से आयोजित होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शिव प्रकाश बागरिया होंगे। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर और बाहर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित वक्ता अपनी…
जमशेदपुर:पुलिस अधीक्षक द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरायकेला जिला की सीमा पर गठित अंतरजिला चेकनाकों का औचक निरीक्षण किया विगत देर रात्रि पुलिस अधीक्षक, नगर के द्वारा आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरायकेला जिला की सीमा पर गठित अंतरजिला चेकनाकों का औचक निरीक्षण किया गया एवं उपस्थित पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को चुनाव को लेकर शराब की तस्करी को रोकने, अवैध नक़दी, मादक पदार्थ, तथा अवैध हथियार की जप्ती को लेकर चेकनाकों पर विशेष अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया।
एक्सएलआरआई ने सीएचआरओ के लिए पीजीडीएम कार्यक्रम का पहला दीक्षांत समारोह टाटा ऑडिटोरियम में आयोजित एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने उभरते सीएचआरओ के लिए पीजीडीएम कार्यक्रम का पहला दीक्षांत समारोह 15 अप्रैल, 2024 को टाटा ऑडिटोरियम, एक्सएलआरआई जमशेदपुर परिसर में आयोजित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हिंदुस्तान यूनिलीवर और यूनिलीवर साउथ एशिया की कार्यकारी निदेशक एचआर और सीएचआरओ सुश्री अनुराधा राजदान थीं। कुल 38 छात्रों ने अपनी स्नातकोत्तर डिप्लोमा डिग्री प्राप्त की। अकादमिक उत्कृष्टता के लिए एक्सएलआरआई मेडल श्री वरुण सेव्वा रेड्डी को प्रदान किया गया। “इस कार्यक्रम की संकल्पना के लिए एक्सएलआरआई में सभी को धन्यवाद और इसे अपनी…
युवा लड़कियों और महिलाओं में बढ़ती आत्महत्या की घटनाएं घरेलू हिंसा और शराब के दुरुपयोग को कम करके पारिवारिक माहौल को बेहतर बनाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने से आत्मघाती व्यवहार की घटनाओं को कम करने में प्रभावशीलता प्रदर्शित हुई है। लैंगिक समानता, स्वस्थ संबंधों को बढ़ावा देना और मानसिक स्वास्थ्य को समझने जैसे विषयों पर परिवारों और समुदायों को शिक्षित करना सर्वोपरि है। यह पहल हानिकारक रूढ़ियों को ख़त्म करने और खुले संवाद को बढ़ावा देने में सहायता करती है। -प्रियंका सौरभ आत्महत्या, स्वयं के जीवन को समाप्त करने का जानबूझकर किया गया…
ओडिशा के राज्यपाल सह पूर्व सीएम रघुवर दास पहुंचे जमशेदपुर, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य समेत अन्य भाजपा नेता ने किया स्वागत जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे है. जहां भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी समेत अन्य भाजपा नेताओं ने टाटानगर स्टेशन पर उनका जोरदार स्वागत किया. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भुवनेश्वर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से जमशेदपुर पहुंचे. जहां भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया. उन्हें जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस जवानों ने उन्हें…
