Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रोटरी क्लब का दो दिवसीय रायला – उड़ान 20 और 21 को
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    रोटरी क्लब का दो दिवसीय रायला – उड़ान 20 और 21 को

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    रोटरी क्लब का दो दिवसीय रायला – उड़ान 20 और 21 को

    दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान रैंप वॉक, क्विज और टैलेंट हंट के साथ ही रन ए थॉन का होगा आयोजन

    जमशेदपुर: रोटरी क्लब ऑफ स्टील सिटी आगामी 20 और 21 अप्रैल को अपने प्रमुख कार्यक्रम रोटरी यूथ लीडरशिप अवार्ड्स (रायला) उड़ान 24 का आयोजन करने जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी रोट्रैक्ट क्लब के सोशल क्रू के सहयोग से आयोजित होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शिव प्रकाश बागरिया होंगे। इस कार्यक्रम में जमशेदपुर और बाहर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित वक्ता अपनी अंतर्दृष्टि और अनुभव साझा करेंगे।ऐसे में यह कार्यक्रम काफी प्रेरणादायक साबित होने जा रहा है।

     

     

    रोटरी क्लब की अध्यक्ष अमृता वखारिया ने कहा कि एक गहन नेतृत्व अनुभव वाले रायला को नेतृत्व कौशल विकसित करने, विकास को बढ़ावा देने और प्रतिभागियों के बीच आजीवन जुड़ाव को प्रोत्साहित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। रायला युवाओं को फ्यूचर लीडर के तौर पर सशक्त बनाता है, जो विविधता का जश्न मनाते हैं और स्थायी परिवर्तन लाने के साथ ही सेवा-प्रेरित वैश्विक नागरिक बनते हैं।

    उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली छात्रों को आगामी डीजी अनु नारंग, अक्षय अग्रवाल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डॉ. श्रीकांत नायर जैसे लोगों से रू-ब-रू होने का मौका मिलेगा। ये वक्ता नेतृत्व, सामुदायिक सेवा और व्यावसायिक विकास पर मूल्यवान दृष्टिकोण प्रदान करेंगे। इसके अलावा रोटरी जिला 3250 में फिर से शुरू होने वाले रोटरी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम पर भी प्रकाश डाला जाएगा।

     

     

    क्लब की सचिव प्रीति खारा ने बताया कि यह 2 दिवसीय कार्यक्रम आगामी 20 और 21 अप्रैल को मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रतिभागियों के लिए रैंप वॉक, क्विज़ टाइम, नुक्कड़ नाटक, टैलेंट हंट, मिस्टर और मिस रायला जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रविवार की सुबह आयोजित होने वाली 3.5 किलोमीटर की रायला नेशनल रन ए थॉन फॉर होप है। टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन भी इसमें सहयोगी की भूमिका निभा रहा है। इस आयोजन का मकसद मानसिक स्वास्थ्य कल्याण, फिटनेस, सामुदायिक जुड़ाव और व्यक्तिगत उपलब्धि को बढ़ाना है।

     

     

    डिस्ट्रिक्ट रायला के आयोजन में रोटरी अध्यक्ष अमृता वखारिया, सचिव प्रीति खरा, डीआरआरसी सिमरन सागू, दीपक डोकानिया, आरवाईएलए अध्यक्ष अमित, कृष्णा खारिया, गौरव रूंगटा, रोट्रैक्ट सोशल क्रू के अध्यक्ष फहद और सचिव शनावाज, ताशीन की अहम भूमिका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर:पुलिस अधीक्षक द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरायकेला जिला की सीमा पर गठित अंतरजिला चेकनाकों का औचक निरीक्षण किया
    Next Article आईपीएल: सनराइजर्स हैदराबाद ने बेंगलुरू को 25 रन से हराया

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.