बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने लगा है. यहां कुछ हिंदू परिवारों ने समुदाय विशेष के लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने घर के बाहर ‘घर बिकाऊं है’ का बोर्ड लगा दिया है. कहा कि पुलिस से लेकर प्रशासन तक वह शिकायत देकर थक चुके हैं, कहीं सुनवाई नहीं हो रही. हालांकि पलायन का बोर्ड लगते ही हरकत में आए जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. यह मामला जिले में आंवला थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जिला प्रशासन ने गांव में पहुंच कर…
Author: Devanand Singh
हैदराबाद. तेलंगाना में शुक्रवार को एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसमें राज्य के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कथित तौर पर समय पर फूलों का गुलदस्ता नहीं मिलने पर अपने सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मारते दिखाई देते हैं. वीडियो में अली एक आधिकारिक समारोह में अपने कैबिनेट सहयोगी टी श्रीनिवास यादव को गले लगाते और सुरक्षाकर्मी की ओर मुड़ते तथा फिर कथित तौर पर उसे थप्पड़ मारते नजर आते हैं. भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं तेलंगाना के गृह मंत्री द्वारा एक सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मारे जाने की…
नई दिल्ली. सिक्किम में बादल फटने के बाद आई बाढ़ का कहर जारी है. शुक्रवार को जलपाईगुड़ी और कूच बिहार में तीस्ता नदी के निचले हिस्से में छह और शव बहकर आ गए, जिससे मरने वालों की संख्या 44 हो गई है. लापता लोगों की सूची रातोंरात लगभग दोगुनी होकर 142 हो गई. गुरुवार देर रात तक यह संख्या 78 थी. सिक्किम सरकार ने कहा कि बादल फटने के बाद एक ग्लेशियर झील में आई बाढ़ के तीसरे दिन तीस्ता नदी के निचले बहाव की ओर पाए गए सभी छह शव पाकयोंग के रहने वालों के थे. …
अहमदाबाद. नवरात्र समीप आने के साथ गुजरात में गरबा आयोजनों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. अहमदाबाद पुलिस आयुक्त ने इस संबंध में आयोजकों के लिए गाइडलाइन जारी किया है. आयोजकों को गरबा खेलैयों के लिए अनिवार्य रूप से पॉलिसी लेना होगा. आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरा और पार्किंग व्यवस्था भी जरूरी होगी. अहमदाबाद के 50 से अधिक पार्टी प्लॉट और क्लबों में गरबा आयोजन की तैयारी अंतिम दौर में है. प्रशासन ने आयोजकों के लिए 12 बिंदुओं वाली गाइडलाइन जारी की है. इसमें पुलिस की अनुमति प्राप्त करने के लिए आयोजकों को फायर सेफ्टी, गवर्नमेंट ऑथोराइज्ड…
प्रयागराज. प्रयागराज के शिवकुटी के मेहदौरी घाट पर गंगा नदी में नहाते समय डूबने से 5 किशोरों की मौत हो गई है. गोताखोरों ने पांचों शवों को नदी से बाहर निकाल लिया. स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि डूबने वाले लड़के प्रयागराज के मेजा, बेली, शिवकुटी इलाके के रहने वाले थे. शिवकुटी इलाके में मेंहदौरी एसटीपी के पास शुक्रवार को दिन में दो बजे गंगा में स्नान करते समय पांच बच्चे डूब गए. ये सभी बच्चे 16 से 18 वर्ष के बीच के थे. इसकी जानकारी…
टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई एक लंबा वक्त इंडस्ट्री में बिता चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने घर-घर में अपनी एक खास जगह बना ली है. आज कोई रश्मि की अदाओं पर फिदा है, तो कोई उनकी अदाकारी का दीवाना है. ऐसे में एक्ट्रेस किसी न किसी कारण लगातार खबरों में बनी ही रहती हैं. फिलहाल तो रश्मि अपने नए फोटोशूट के कारण सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं.लेटेस्ट फोटोज के लिए रश्मि देसाई ने व्हाइट-येलो चेक प्रिंट वाला ब्रॉडनेक क्रॉप कैरी किया है. इसे उन्होंने ग्रीन पैंट के साथ पेयरअप किया है. एक्ट्रेस ने अपने इस लुक…
नई दिल्ली. 19वें एशियाई खेलों के 14वें दिन भारत ने तीरंदाजी में 2 गोल्ड , 1सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज अपने नाम करने के बाद अब कबड्डी का भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. इसी के साथ उसने 100 मेडल का लक्ष्य भी हासिल कर लिया. इन 100 मेडल में 25 गोल्ड, 35 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज शामिल है. भारत ने अपना 25वां गोल्ड महिला कबड्डी में जीता. भारत ने मेंस तीरंदाजी का गोल्ड और सिल्वर अपने नाम कर लिया है. फाइनल में भारत के ओजस ने अपने हमवतन अभिषेक वर्मा को 149-147 से हराकर गोल्ड मेडल जीता.…
दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी में मना हथिनी रजनी का 14 वां जन्मदिन शामिल हुए वन विभाग के अधिकारी, स्कूली बच्चे और ग्रामीण वन विभाग मना रहा है वन्य प्राणी सप्ताह साल 2009 में झुंड से बिछड़ गड्ढे में मिली थी रजनी सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड अंतर्गत दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह के तहत शुक्रवार को माकुलाकोचा चेक नका में हथिनी रजनी का 14वां जन्मदिन मनाया गया. इस दौरान 20 पाउंड का केक भी काटा गया. इस अवसर पर स्कूली बच्चे, वन रक्षी और पदाधिकारी के साथ ग्रामीण…
उपायुक्त के अध्यक्षता में SAAMAR अभियान अंतर्गत एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन अभियान के तहत कुपोषित बच्चों एवं एनीमिया पीड़ित महिलाओं को किया जाएगा चिन्हित- कुपोषण मुक्त राज्य बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता, अपनी अपनी जवाबदेही तय कर अभियान को सफल बनायें पदाधिकारी- उपायुक्त जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के अध्यक्षता में समर अभियान के सफल संचालन हेतु सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों के उपस्थिति में एक दिवसीय उन्मुखिकरण कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त नें कहा कि इस 1000 दिवसीय अभियान के अन्तर्गत अति गंभीर कुपोषण…
आज दिनांक 6.10.2023 को तार कंपनी में बोनस समझौता का हस्ताक्षर किया गया जो लगभग 13.32% होगा और जिसके तहत कर्मचारियों के बीच एक करोड़ 92 लाख रुपया बांटा जाएगा हालांकि फॉर्मूला के तहत एक करोड़ 57 लाख हो रहा था लेकिन अध्यक्ष के विशेष आग्रह पर कंपनी के प्रबंध निदेशक द्वारा 35 लाख रुपया एक्स्ट्रा दिया गया जो लगभग एक करोड़ 92 लाख हो रहा है और वह लगभग 540 कर्मचारियों के बीच बटेगा और बैंक में पैसा दिनांक 10 अक्टूबर 2023 तक चल जाएगा हस्ताक्षर करने वालों में प्रबंधन की तरफ से प्रबंध निदेशक…
