जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र मे मतदान प्रतिशत कों बढ़ाने हेतु स्विप कोषांग के द्वारा एस.एन.टी.आई प्रेक्षागृह मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल मुख्य वक्ता के रूप मे मौजूद रहे. इस दौरान ऑडियो विसुअल के माध्यम से 18 वर्ष आयु वर्ग कों पूर्ण कर चुके छात्रों कों ऑडियो विसुअल प्रोजेक्शन के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक किया गया, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा कि हम सभी कों एक जागरूक नागरिक बनना होगा, ओर मतदान के दिन ना केवल खुद मतदान करना बल्कि दुसरो कों…
Author: Devanand Singh
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से सीख लेने की जरूरत : मंत्री बन्ना गुप्ता रामनवमी के विसर्जन के दिन मंत्री बन्ना गुप्ता शहर के विभिन्न अखाडा जुलूस में शामिल हुए, इस अवसर पर उन्हें कई जगह पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित भी किया गया! इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है, प्रभु श्रीराम ने आदर्श जीवन हेतु कई सन्देश दिए है जो अनुकरणीय हैं, राम हमारे कण कण में है, हर जगह है, राम शास्तव हैं, राम नाम अनंत हैं!
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संस्थान, जमशेदपुर के द्वारा टेल्को में रामनवमी झंडा विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों की सेवा हेतु बृहद सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शीतल शरबत एवं अल्पाहार की भी व्यवस्था संस्थान के द्वारा की गई थी। शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में टाटा मोटर्स के वरीय पदाधिकारी आर के सिंह, आशीष रंजन, राकेश कुमार, मनीष गुप्ता, अभिषेक कुमार, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आर के सिंह, सुभाष राय, मनोज सिंह टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष दीपतेंदु चक्रवर्ती, कांग्रेस…
प्रेम, त्याग, धैर्या, समर्पण और शौर्य का प्रतीक है रामनवमी – काले अपने अंदर के राम से साक्षात्कार करना ज़रूरी अमरप्रीत सिंह काले दर्जनों अखाड़ों में हुए शामिल , शिविरों का किया उद्घाटन। जमशेदपुर : शहर के विभिन्न अखाड़ों ने गुरुवार को भव्य व श्रद्धामय तरीक़े से रामनवमी झंडा जुलूस निकाला। झंडा विसर्जन जुलूस का भव्य नजारा देखने को पूरा शहर मनों उमड़ पड़ा हो , जुलूस में झांकी, पारंपरिक हथियारों का प्रदर्शन एवं खेल, भक्ति जागरण के साथ नृत्य आदि कई मनोरंजक और आकर्षक धार्मिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। विभिन्न अखाड़ों के करतबबाजों ने एक से बढ़कर…
अमित शाह ने गांधीनगर लोकसभा सीट से किया नामांकन, 7 मई को होनी है वोटिंग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दायर करने के लिए अमित शाह गांधीनगर के कलेक्टर ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। नामांकन दायर करने के बाद अमित शाह ने कहा, ‘मैंने गांधीनगर सीट से नामांकन दाखिल किया है और यह मेरे लिए गर्व की बात है कि इस सीट का प्रतिनिधित्व…
प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, जुगसलाई बागबेड़ा शाखा के तत्वावधान बागबेडा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित डॉक्टर अनुग्रह नारायण सिंह सेवा संस्थान परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आध्यात्मिक रहस्य कार्यक्रम एवं आरती में गुरुवार को बागबेडा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता शामिल हुए। इसके अलावे श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल बागबेड़ा की प्रधानाध्यापिका कृष्णा पांडे, प्ले स्कूल की प्राचार्य कंचन झा एवं समाजसेवी भोला झा भी शामिल हुए। इस दौरान प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहने ने आरती में शामिल होने आए पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता सहित अन्य अतिथियों को पूरे सम्मान…
जमशेदपुर : जैक बोर्ड ने जारी किया 10 वी का रिजल्ट / ओवरआल रिजल्ट मे जमशेदपुर ने मारी बाज़ी / 94 प्रतिशत उत्तीर्ण छात्रों के साथ हासिल किया राज्य भर मे प्रथम स्थान / जिला शिक्षा विभाग ने ज़ाहिर कि खुशी. राज्य भर मे जैक बोर्ड द्वारा शुक्रवार कों मैट्रिक यानी 10 वी के परीक्षा के परिणाम घोषित कि है, जहाँ राज्य के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर हज़ारीबाघ ज़िलें के इंदिरा गाँधी बालिका आवासीय उच्च विद्यालय कि छात्राएँ काबिज रहीं, वहीँ राज्य भर के ओवरआल रिजल्ट मे जमशेदपुर ने बाज़ी मार ली है ओर…
चाईबासा कांग्रेस भवन में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में शुक्रवार को इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। बैठक में सूबे के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, सिंहभूम से प्रत्याशी जोबा माझी, चक्रधरपुर के विधायक सह झामुमो जिलाध्यक्ष सुखराम उरांव, मझगांव के विधायक निरल पुरती, पूर्व मंत्री देवेन्द्र नाथ चांपिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितकरन आयोग के सदस्य भुवनेश्वर महतो, झामुमो जिला सचिव सोनाराम देवगम, राजद के मोहम्मद आफताब समेत झामुमो, कांग्रेस और राजद के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अमरोहा में बोले PM मोदी- ‘2024 का लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है जिसमें जनता का एक-एक वोट भारत के भाग्य को सुनिश्चित करेगा। प्रधानमंत्री ने अमरोहा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा गांव, गरीब के लिए बड़े दृष्टिकोण और बड़े लक्ष्यों के साथ आगे बढ़ रही है लेकिन विपक्षी गुट ‘इंडिया’ के लोगों की सारी शक्ति गांव, देहात को पिछड़ा बनाने में लगती है। उन्होंने कहा…
कांग्रेस प्रत्याशी के बिगड़े बोल, बीजेपी के संकल्प पत्र को ले पीएम मोदी पर की अमर्यादित टिप्पणी..! कहा संकल्प वाला व्यक्ति सरकार बनने के बाद नहीं रहा तो क्या रहेगा गारंटी..? व्यक्ति नहीं संगठन को लेना होगा गारंटी, फिर चिरंजीवी कह कर सुधारी अपनी चूक! भाजपा प्रत्याशी ने किया पलटवार, कहा विक्षिप्त मानसिकता का द्योतक है पीएम पर कांग्रेस कैंडिडेट का घटिया बयान..! सूर्यकांत कमल, चतरा : लंबे इंतजार के बाद महागठबंधन की ओर से प्रत्याशी घोषित होने के बाद चतरा लोक सभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी मतदाताओं को रिझाने में जुटे गए हैं।…
