Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईवीएम की कमीशनिंग के संबंध में सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने किया संबोधित, सभी को कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवीपैट को खोलने, सीलिंग करने, हैंडलिंग से लेकर मतगणना प्रक्रिया में दक्ष होने के दिए निर्देश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    ईवीएम की कमीशनिंग के संबंध में सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने किया संबोधित, सभी को कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवीपैट को खोलने, सीलिंग करने, हैंडलिंग से लेकर मतगणना प्रक्रिया में दक्ष होने के दिए निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    ईवीएम की कमीशनिंग के संबंध में सेक्टर पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने किया संबोधित, सभी को कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, वीवीपैट को खोलने, सीलिंग करने, हैंडलिंग से लेकर मतगणना प्रक्रिया में दक्ष होने के दिए निर्देश

     

    09- जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन के लिए सेक्टर पदाधिकारियों को ईवीएम कमीशनिंग संबंधी एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए । रविन्द्र भवन सभागार, साक्ची में आयोजित प्रशिक्षण में एडीएम (एसओआर) श्री महेन्द्र कुमार एवं अन्य मास्टर ट्रेनर ने मतदान के पूर्व ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट व वीवीपीएट की कमीशनिंग कैसे की जाती है, इसकी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही बैलेट यूनिट व कंट्रोल यूनिट, डिस्पले यूनिट(वीवीपैट) की सिलिंग प्रक्रिया भी बताई। सभी अधिकारी-कर्मचारी ने प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम कमीशनिंग के एक-एक बिंदु पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद अधिकारी-कर्मचारियों ने हैंड्स ऑन ट्रेनिंग के माध्यम से अभ्यास भी किया।

     

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं की भी जिम्मेदारी सेक्टर ऑफिसर की होती है। सेक्टर ऑफिसर चुनाव की हर प्रक्रिया की पूरी जानकारी रखें। प्रशिक्षण में दी जा रही सभी जानकारियों को आत्मसात कर लें। ताकि चुनाव के समय किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। सभी सेक्टर ऑफिसर अपने क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर से भी निरंतर संपर्क में रहें। उन्होंने कहा कि सेक्टर ऑफिसर ईवीएम मशीन को खोलने एवं सीलिंग से लेकर मतगणना प्रक्रिया तक में दक्ष हो जाएं ।

    उप विकास आयुक्त ने प्रशिक्षण की प्रक्रिया पर बल देते हुए कहा कि जितनी गहनता से सेक्टर ऑफिसर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, ग्राउंड में उतनी सुगमता से अपने दायित्वों का निर्वह्न कर सकेंगे। उन्होने कहा कि ईवीएम कमीशनिंग संबंधी कोई भी शंका हो तो मास्टर ट्रेनर से बार-बार पूछें, चुनाव कार्य के संपादन में तनिक शंका होने की भी कोई गुंजाइश नहीं रहती है, चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप सभी कार्य करना है।

     

    ‘मतदान कराने वाले ही मतदान करने से वंचित नहीं रह जाएं’

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी सेक्टर ऑफिसर को मतदाता सूची में अपने नाम का सत्यापन करने का निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा न हो मतदान कराने वाले ही मताधिकार के प्रयोग से वंचित रह जायें । पोस्टल बैलेट से चुनाव में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी को मतदान करना है, 26 अप्रैल तक फॉर्म-6 भरने का समय शेष है, जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है वे फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करायें और अपने परिजनों, सगे-संबंधियों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरन सभी ने मतदाता शपथ लेते हुए मतदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

     

     

    मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनन्त कुमार, निदेशक एनईपी श्री अजय साव, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री राजेन्द्र गुप्ता, सहायक निदेशक पंचायती राज डॉ रजनीकांत मिश्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो समेत सभी बीडीओ, सीओ व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड :अंतरराज्यीय ब्राउन शुगर ड्रग्स सप्लायर पिंटू शाह को पुलिस ने किया गिरफ्तार,26 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद
    Next Article रांची:सीएम आवास पर मोदी के खिलाफ उलगुलान महारैली में शामिल होंगे गठबंधन के कई बड़े दिग्गज नेता

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.