झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश अनुसार पूर्वी सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त सुरेश यादव को ज्ञापन सोपा गया। मौलाना अंसार खान ने बताया सबसे पहले रांची में झारखंड राज्य का स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता से मिलकर मानगो में स्ट्रीट लाइटों का जो रात में सर्वे किया गया था। उससे अवगत कराया गया। श्री बन्ना गुप्ता ने मानगो नगर निगम उपनगर उपयुक्त सुरेश यादव से इलेक्ट्रीशियन टीमों को देने के लिए कहा जिससे स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया…
Author: Devanand Singh
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहां है कि विधानसभा में हुई नियुक्तियों में अनियमितता की जाँच के लिए गठित जस्टिस विक्रमादित्य आयोग की रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल होते ही झारखंड सरकार की अस्थिरता का दौर आरम्भ हो जाएगा. कारण कि इस मामले मे अन्य अभियुक्तों के साथ ही वर्तमान संसदीय कार्य मंत्री जनाब आलमगीर आलम साहब, जो पहले विधानसभा अध्यक्ष रह चुके हैं, के विरूद्ध भी सरकार कार्रवाई शुरू करने के लिए बाध्य हो जाएगी. अन्यथा संभव है कि स्वतंत्र उच्चस्तरीय आपराधिक जाँच का सामना इन्हें करना पड़े. जस्टिस विक्रमादित्य आयोग ने…
दिल्ली शराब घोटाला: AAP सांसद संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 27 अक्टूबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार हुए ‘आप’ सांसद संजय सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने शुक्रवार को संजय सिंह की न्यायिक हिरासत को 27 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें अदालत में पेश किया। ईडी की हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद सिंह को विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल के समक्ष पेश किया गया। चार अक्टूबर को गिरफ्तार हुए थे संजय सिंह एजेंसी ने राज्यसभा सदस्य सिंह को…
झारखंड मंत्रालय में दुर्गा पूजा , दीपावली, छठ महापर्व समेत अन्य पर्व -त्योहारों के दौरान विधि -व्यवस्था संधारण के सिलसिले में वरीय अधिकारियों एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ उच्चस्तरीय बैठक करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन
Karnataka: बेंगलुरु में आईटी की रेड, फ्लैट में बिस्तर से मिले 42 करोड़, 5 चुनावी राज्यों में होनी थी फंडिंग बेंगलुरु. कर्नाटक में आयकर विभाग को छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में कैश मिला है. विभाग की ओर से राजधानी बेंगलुरु में छापा मारा गया था. यहां एक फ्लैट में बेड से राशि मिली है. बेड के नीचे 23 बक्सों में 42 करोड़ रुपये मिले हैं. सभी नोट 500 रुपये के हैं. मामले में विभाग की ओर से पूर्व महिला पार्षद और उसके पति से पूछताछ की जा रही है. सूत्रों ने बताया है कि ये पैसा पांच…
सप्ताहिक जनता मिलन में जिले के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे दर्जनों लोग, व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं से उपायुक्त को कराया अवगत सरायकेला-खरसावां :- समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू जिले के विभिन्न क्षेत्र से दर्जनों लोग पहुँचे, जनता मिलन में आए लोगो से उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला नें क्रमवार मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निराकरण को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को आवेदन हस्तांत्रित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निदेश दिए। इस दौरान जन कल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित प्राप्त आवेदन का…
मानगो शंकोसाई में बंद पड़े घर में हुई लाखों की चोरी । नशाखुरानी गिरोह के कारण मानगो में अपराध बेकाबु – विकास सिंह मानगो शंकोसाई रोड नंबर 5 के जय गुरु नगर में बीती रात बंद घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने जमकर उत्पात मचाते हुए घर में रखे सारे पीतल के बर्तन के साथ-साथ अलमीरा में रखा हुआ मंगलसूत्र और कान की बाली जिसकी कीमत लगभग एक लाख रु हैं लेकर रफू चक्कर हो गए हैं । मकान मालिक रांची में रहते हैं बंद पड़े घर का देखभाल मकान मालिक की बेटी सुनीता दत्ता करती है ।…
CEC बैठक में बोले खड़गे- कांग्रेस सरकार बनने पर मध्य प्रदेश में मिलेगा सबको न्याय नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मिल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि मध्य प्रदेश की जनता भाजपा के शासन से त्रस्त हो चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी तथा प्रदेश के सभी वर्गोँ के साथ न्याय होगा। खड़गे ने ट्वीट किया “मध्य प्रदेश में युवाओं, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों तथा पिछड़े वर्गों को कुछ ही दिनों में न्याय मिलने वाला है। पिछले 18 वर्ष के भाजपाई अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचारी कुशासन पर पूर्ण विराम लगेगा। इस बार…
*भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी आप कितने भी दरवाजे खटखटा लेकिन अंतत आपको ED के दरवाजे ही जाना होगा आप सर्वोच्च न्यायालय गए, उच्च न्यायालय गए। कहीं से आपको कोई रिलीफ नहीं मिली। आप जितना ED के समन से भागते दिखेंगे, उतना जनता में यह स्पष्ट मैसेज जा रहा है कि राज्य में जो 70000 करोड़ रुपयों का स्कैम हुआ।उसके तार सीधे तौर पर आपसे जुड़े हुए हैं। अभी भी समय है ED को फेस कीजिए और महंगे वकीलों पर पैसा खर्च करना बंद कीजिए।
पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 में दिखा युवा खिलाड़ियों की शानदार प्रतिभा झारखंड, 12 अक्टूबर 2023: बैडमिंटन चैंपियनशिप में झारखंड के हर कोने से 20 से अधिक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों ने पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 के 7वें संस्करण में मुख्य भूमिका निभाई। इस उत्सुकता से भरी प्रतीक्षित खेल प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। प्रतिष्ठित खेल गांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित समापन समारोह में विजयी खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया गया। युवा बैडमिंटन टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों के बीच शानदार प्रदर्शन हुआ। 9 वर्ष से कम उम्र के लड़कों के एकल वर्ग में ओरायन…
