Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चतरा :कालीचरण सिंह के नामांकन में उतरा जनसैलाब बाबूलाल मरांडी ने कहा ‘भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाएगी जनता’
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    चतरा :कालीचरण सिंह के नामांकन में उतरा जनसैलाब बाबूलाल मरांडी ने कहा ‘भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाएगी जनता’

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 26, 2024Updated:April 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चतरा :कालीचरण सिंह के नामांकन में उतरा जनसैलाब बाबूलाल मरांडी ने कहा ‘भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाएगी जनता’

    पूर्व अनुमान के तहत भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के नामांकन में जिस तरह से कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिल रहा था उससे ये साफ झलक रहा था की आने वाले दिनों में भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह को जबरदस्त समर्थन मिलेगा कार्यकर्ताओं के हुजूम और जोश को देखकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी हुए गदगद

    चतरा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कालीचरण सिंह के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी चतरा पहुंचे. इस दौरान दोनों नेताओं ने महागठबंधन और झारखंड सरकार पर जमकर हमला बोला.

    बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हर हाल में 400 सीटें मिलेंगी. उन्होंने झारखंड की गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड सरकार के संरक्षण में खुलेआम बालू, पत्थर और कोयले की लूट हो रही है. सरकार के इस रवैये को देखते हुए हाई कोर्ट ने भी कड़ी फटकार लगाई है.

     

    गांडेय उपचुनाव को लेकर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बीजेपी उम्मीदवार जीतेंगे और कल्पना हारेंगी.

    इस बीच, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की आलोचना करते हुए उन्हें वंशवादी राजनीति का आदर्श उदाहरण बताया. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता महागठबंधन और कल्पना सोरेन को हराकर करारा जवाब देगी.

     

     

     

    अमर बाउरी ने पूछा है कि संपूर्ण इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने वाली कल्पना सोरेन कौन हैं? गांडेय उपचुनाव में भाजपा उन्हें हराकर जीत हासिल करेगी. देश और प्रदेश की जनता भ्रष्टाचारियों और उनकी सरकार को उखाड़ फेंकेगी.

    बता दें कि भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने आज चतरा लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया. उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी से होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRANCHI :हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 29 अप्रैल को होगी सुनवाई
    Next Article बांग्लादेश धर्म महासम्मेलन में आनंद मार्ग ने कहा आध्यात्मिक अनुशीलन एवं कुसंस्कारों के विरूद्ध संग्राम से ही शांति संभव है

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.