Author: Devanand Singh

पश्चिम बंगाल : पीएम मोदी ने टीएमसी को घेरा- कहा,’बंगाल के युवाओं को कीमत चुकानी पड़ रही है मालदा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हाई कोर्ट के आदेश के बाद लगभग 26,000 नौकरियों को रद्द करने पर टीएमसी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के युवाओं को पार्टी की ‘कट-एंड-कमीशन’ संस्कृति के कारण नुकसान उठाना पड़ा है, जो अब ‘घोटालों का पर्यायवाची’ बन गई है. मालदा में एक चुनावी रैली में पीएम मोदी ने युवाओं की दुर्दशा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिन युवाओं ने टीएमसी नेताओं को रिश्वत देने के लिए कर्ज लिया…

Read More

KADMA :टाटा स्टील के कर्मचारी मनीष दास ने अपने मकान में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या कदमा थाना अंतर्गत गणेश पूजा मैदान के समीप टाटा स्टील के कर्मचारी मनीष दास ने अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है वहीं घटना के वक्त मृतक घर पर अकेला था परिवार के सभी सदस्य शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए है। पड़ोसियों की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस के द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है…

Read More

लोहरदगा : मैना बगीचा के समीप ऑटो पलटने से कामेश्वर यादव की हुई मौत लोहरदगा जिले के सदर थाना अंतर्गत शहरी क्षेत्र के मैना बगीचा के समीप ऑटो पलटने से चतरा निवासी कामेश्वर यादव की हुई मौत। वे कैटरिंग के काम से आए थे। कुत्ते को बचाने क्रम में ऑटो पलट गई जिसमे दबने से उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक कामेश्वर यादव टंडवा चतरा के रहने वाले थे कैटरिंग के काम के लिए मारवाड़ी धर्मशाला आए हुए थे यहां से रात को करीब 2 बजे काम खत्म कर धर्मशाला से कोर्ट रोड की ओर दूसरे…

Read More

सुनीता केजरीवाल कल से चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेंगी , लोकसभा सीट पर रोड शो से होगी शुरुआत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल शनिवार से लोकसभा चुनाव प्रचार करती दिखेंगी। दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने इसकी पुष्टि की। सुनीता केजरीवाल सबसे पहले पूर्वी दिल्ली पहुंचेंगी और रोड शो करेंगी। पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार आप के प्रत्याशी हैं। इससे पहले सुनीता केजरीवाल अभी तक वीडियो संदेश के जरिए सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ती थीं। वहीं वह रामलीला मैदान में रैली को भी संबोधित किया था। इसके बाद उन्होंने रांची में…

Read More

 पत्नी की ‘स्त्रीधन’ पर पति का कोई हक़ नहीं , सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने महिला अधिकारों से जुड़ा एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत के अनुसार, पत्नी के ‘स्त्रीधन’ पर पति का कोई अधिकार नहीं बनता। दूसरे शब्दों में, पत्नी की प्रॉपर्टी पर पति को किसी तरह का हक हासिल नहीं है। कोर्ट ने कहा कि मुसीबत के वक्त में पति जरूर पत्नी की संपत्ति का इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन बाद में उसे पत्नी को लौटा देना पति की नैतिक दायित्व बनता है। जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की…

Read More

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल ने जारी किया आदेश, मतदान के दिन वोट देने के लिए मतदाताओं को मिलेगा सवैतनिक अवकाश, निजी क्षेत्र को भी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश घोषित की है। इसलिए पूर्वी सिंहभूम में 25 मई को मतदान के दिन कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश (Paid Leave) मिलेगा। सरकारी हों या प्राइवेट कर्मचारी, मतदान के लिए मिलेगा अवकाश, नहीं कटेगी…

Read More

फॉर्मेसी की परीक्षा में उत्तर की जगह लिखा ‘जय श्री राम’ , नंबर मिले फर्स्ट क्लास, जांचने वाले 2 शिक्षक बर्खास्त जौनपुर:वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में परीक्षाओं के संचालन और कॉपियों के मूल्यांकन में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. काफी संख्या में फर्स्ट क्लास नंबर प्राप्त करने वाले छात्र शिकायत के बाद दोबारा मूल्यांकन कराए जाने पर फेल हो गए. जांच में पता चला कि छात्रों ने कॉपी में जय श्री राम, जय हनुमान और अन्य उल्टी-सीधी बातें लिखी थीं. इसके बाद भी कॉपी चेकिंग में छात्रों को फर्स्ट क्लास नंबर दे दिए गए. छात्र…

Read More

निर्मला सीतारमण ने डाला वोट, कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- भारत की प्रगति को मिटा देगा इनहेरिटेंस टैक्स बेंगलुरु: लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण वोटिंग जारी है. 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी शुक्रवार को बेंगलुरु के BES पोलिंग बूथ पर वोट डाला. उन्होंने दक्षिण बेंगलुरु के लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने के लिए आने का आग्रह भी किया. उन्होंने कहा, “यह देखकर अच्छा लगा कि इतने सारे लोग सुबह-सुबह वोट डालने के लिए आ रहे हैं और मैं चाहती हूं…

Read More

बिहार में दूसरे चरण की 5 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू ,11 बजे तक कुल 21.68% मतदान बिहार में दूसरे चरण के लिए पांच संसदीय क्षेत्रों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका सीट पर मतदान जारी है। दूसरे चरण की सभी पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की वजह से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रमुख घटक जनता दल यूनाइटेड के लिए अग्निपरीक्षा है। वहीं सभी पांच लोकसभा क्षेत्र में 50 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 3 महिलाएं जबकि 47 पुरुष प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पूर्णिया से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने कहा, “पूर्णिया को मैंने अपनी मां…

Read More

पंजाब :तीन नेताओं के भाजपा में शामिल होते ही मिली Y श्रेणी सुरक्षा पंजाब. चुनावी समर के बीच केंद्र सरकार ने राज्य के तीन प्रभावशाली नेता विक्रमजीत सिंह चौधरी, करमजीत कौर चौधरी व तजिंदर सिंह बिट्टू को सुरक्षा प्रदान की है. तीनों नेताओं को केवल पंजाब में Y श्रेणी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है. इंटेलिजेंस ब्यूरो की हालिया खतरा विश्लेषण रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के बाद तीनों नेताओं को सुरक्षा कवर प्रदान किया गया था. गृह मंत्रालय का यह कदम कांग्रेस द्वारा फिल्लौर विधायक विक्रमजीत सिंह…

Read More