सेफ्टी अवेयरनेस राइड से गूंजा जमशेदपुर, यंग इंडियन्स ने सड़क सुरक्षा का दिया संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। यंग इंडियन्स ग्रुप जमशेदपुर, झारखंड टीम की ओर से आज लगातार तीसरे वर्ष की तरह सेफ्टी अवेयरनेस राइड का आयोजन किया गया। इस राइड का उद्देश्य स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों, विभिन्न राइडर्स ग्रुप्स तथा टाटानगर–जमशेदपुर के आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा और हेल्मेट पहनने के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में यंग इंडियन्स की पूरी टीम ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर देशभर में “हेल्मेट मैन” के नाम से प्रसिद्ध राघवेंद्र कुमार विशेष अतिथि के रूप…
Author: Devanand Singh
टुसू मेले में फायरिंग की खबर पूरी तरह अफवाह, ट्रैक्टर घुसने से मची भगदड़ कोई हताहत नहीं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टुसू मेले के दौरान फायरिंग की घटना होने की खबर पूरी तरह अफवाह साबित हुई है। इस संबंध में कुछ वेब पोर्टलों पर प्रकाशित खबरें संदेह के घेरे में हैं। राष्ट्र संवाद की पड़ताल में स्पष्ट हुआ है कि मेले में न तो किसी तरह की हवाई फायरिंग हुई और न ही अवैध हब्बा–डब्बा का संचालन सामने आया। जानकारी के अनुसार, टुसू मेले का आयोजन पंचायत मुखिया लीना मंडा की देखरेख में विधिवत रूप से किया…
सुंदरनगर थाना के पुराने मामले में बड़ा मोड़, यूसीआईएल कर्मी के आरोपों पर उठे गंभीर सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सुंदरनगर थाना से जुड़े एक पुराने मामले में अब चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। यूसीआईएल में कार्यरत नवीन भारती द्वारा लगाए गए आरोपों ने न सिर्फ तत्कालीन सब-इंस्पेक्टर मानिक चंद्र बेहेरा को विवादों में घेरा, बल्कि कुछ वरीय पुलिस पदाधिकारियों और पत्रकारों को भी लंबे समय तक असमंजस की स्थिति में रखा। मामले की पृष्ठभूमि के अनुसार, नवीन भारती ने कुंभ मेला जाने के लिए जीत ट्रैवल एजेंसी से एक गाड़ी बुक की थी। आरोप है…
पं. माखनलाल चतुर्वेदी जनसंचार और पत्रकारिता की शिक्षा आज एक विशिष्ट अनुशासन बन चुकी है। देश में पत्रकारिता और जनसंचार शिक्षा पर केंद्रित चार विश्वविद्यालय कार्यरत हैं, लेकिन हमें यह जानना चाहिए कि पं. माखनलाल चतुर्वेदी ने ही सबसे पहले पत्रकारिता विद्यापीठ (विश्वविद्यालय) का सपना देखा था। उन्होंने भरतपुर(राजस्थान) में 1927 में आयोजित संपादक सम्मेलन में कहा था-“हिंदी समाचार पत्रों में कार्यालय में योग्य व्यक्तियों के प्रवेश कराने के लिए, एक पाठशाला आजकल के नए नामों की बाढ़ में से कोई शब्द चुनिए तो कहिए कि एक संपादन कला के विद्यापीठ की आवश्यक्ता है। ऐसी विद्यापीठ किसी योग्य स्थान पर…
मीडिया का दायित्व:- संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण केवल संवैधानिक औपचारिकता नहीं था, बल्कि यह सरकार के आत्मविश्वास, उपलब्धियों के दावे और आने वाले वर्षों की दिशा का स्पष्ट संकेत भी था। रविंद्रनाथ टैगोर के विचार “आज़ादी तब तक अधूरी है, जब तक आत्मनिर्भर जीवन न जिया जाए”—को केंद्र में रखकर दिया गया यह संबोधन सरकार की वैचारिक रीढ़ और राजनीतिक प्राथमिकताओं को रेखांकित करता है। पिछले 10–11 वर्षों को उपलब्धियों के दौर के रूप में प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रपति ने भारत को “तेज़ी से आगे बढ़ता देश” बताया। महंगाई पर नियंत्रण, आर्थिक…
लोकतंत्र में जब रक्षक ही भक्षक हों तो जनता क्या करे? लोकतंत्र एक ऐसी शासन प्रणाली हैं जिसमें प्रत्येक नागरिक को नीतियाँ बनाने या सरकारी प्रतिनिधियों को चुनने का समान अधिकार होता है। लोकतंत्र में, सभी नागरिकों को कानूनों के प्रस्तावना, अधिनियम और कार्यान्वयन में भाग लेने का समान अधिकार होता हैं, जो जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के माध्यम से किया जाता है। लोकतंत्र में अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए तो जनता का भी कुछ कर्तव्य है। सबसे पहले, हमें यह देखना होगा कि मतदान का अधिकार एक महत्वपूर्ण अधिकार हैं, जो हर नागरिक के पास हैं। प्रत्येक…
जमशेदपुर: चर्चित उद्यमी देवांग गांधी के अपहृत पुत्र कैरव गांधी 13 दिन बाद सकुशल बरामद, शहर में राहत एसिया उपाध्यक्ष देवांग गांधी के अपहृत पुत्र सह युवा उद्यमी कैरव गांधी मीडिया के सामने आए राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर शहर के चर्चित उद्यमी एवं एशिया उपाध्यक्ष देवांग गांधी के अपहृत पुत्र और युवा उद्यमी कैरव गांधी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। करीब 13 दिनों तक लापता रहने के बाद मंगलवार, 14वें दिन सुबह लगभग 4:30 बजे पुलिस टीम ने उन्हें बरामद कर सुरक्षित उनके परिवार के पास घर पहुंचा दिया। इसके बाद परिजनों ने राहत की सांस…
जरा याद करो वो कुर्बानी #देवानंद #देव जरा याद करो वो कुर्बानी, जो बनी थी सीढ़ी सत्ता की , जो खुशियां घर घर बंटी थी, जिन कंधों के दम पर पहना ताज , वो गर्दन सबसे पहले कटी थी। स्वर्ण ने अपना हक़ भी छोड़ा, मौन स्वीकृति को धर्म बताया, तुम्हारी जीत की खातिर उसने हर ज़ख़्म को गले लगाया । नारे तुमने अपने लिखे थे, भीड़ ने भी ताली खूब बजाईं, पर मशाल जलाने से पहले सोचो किसने उँगलियाँ जलाईं— जरा याद करो वो कुर्बानी। आज तख़्त से देते हो उपदेश, इतिहास तुम्हें अब देख रहा है, जिस वर्ग…
मुजफ्फरपुर में पांच वर्ष की मासूम से दुष्कर्म, गंभीर हालत में बच्ची हुई मेडिकल रेफर आरोपी धराया राष्ट्र संवाद संवाददाता मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना इलाके के एक गांव में पांच वर्ष की एक मासूम बच्ची को उसके पड़ोसी ने पकड़ किया गंदा काम।घटना के बाद पीड़ित बच्ची की गंभीर हालत में इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया वही परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है।मामले की जांच में जुट गई है पुलिस। घटना को लेकर पीड़िता बच्ची की मां ने बताया कि मेरी बच्ची को बहला फुसलाकर के पास के एक पुराना भट्ठा के पास…
दावोस ने झारखंड की सियासत को दी नई दिशा, हेमंत-मोदी के साझा विजन से निकलेगी विकास की नयी राह आनंद कुमार झारखंड की राजनीति में एक सूक्ष्म लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव साफ नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब खुले तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ विजन का जिक्र कर रहे हैं। दावोस के वैश्विक मंच से उन्होंने इस विजन को ‘समृद्ध झारखंड 2050’ से जोड़ा, जो केंद्र और राज्य के बीच संबंधों में सुधार का मजबूत संकेत है। यह बेहतरी सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि विकास की नई राह भी खोल रही है। यह कोई झामुमो-भाजपा गठबंधन…
