Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑस्ट्रेलियाई ओपन: दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी इगा स्वियातेक हुईं बाहर
    Breaking News Headlines खेल

    ऑस्ट्रेलियाई ओपन: दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी इगा स्वियातेक हुईं बाहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. यूनान के तीसरे वरीय स्टेफानोस सिटसिपास ॉऔर अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा ने रविवार को यहां ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरूष वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जबकि महिला वर्ग में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वियातेक (Iga Swiatek) सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गयीं. महिला वर्ग में दो बार की ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन विक्टोरिया अजारेंका ने 2016 के बाद पहली बार मेलबर्न पार्क के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया. उन्होंने झू लिन को दो घंटे 40 मिनट तक चले मुकाबले में 4-6, 6-1, 6-4 से शिकस्त दी. 24वीं वरीयता प्राप्त अजारेंका ने 2012 और 2013 में आस्ट्रेलियाई ओपन जीता था और अब उनका सा

    मना सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये मंगलवार को जेसिका पेगुला से होगा जिन्होंने बारबोरा क्रेजसिकोवा को 7-5 , 6-2 से शिकस्त दी.

    अमेरिकी के 29वें वरीय कोर्डा ने हुबर्ट हुर्कास्ज को 3-6, 6-3, 6-2, 1-6, 7-6 (10-7) से हराकर अपने पहले ग्रैंडस्लैम क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी. तीसरे दौर में 2021 अमेरिकी ओपन चैम्पियन और पिछले दो वर्षों में मेलबर्न पार्क के उपविजेता दानिल मेदवेदेव को हराने वाले 22 वर्षीय कोर्डा का सामना सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिये 18वें वरीय कारेन खाचानोव से होगा. तीसरे वरीय सिटसिपास ने 15वें वरीय यानिक सिनर को चार घंटे तक चले मुकाबले में 6-4, 6-4, 3-6, 4-6, 6-3 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया जिसमें उनकी टक्कर गैर वरीय जिरी लेचेका से होगी. पुरुष एकल में खाचानोव ने 31वें वरीय योशीहितो निशिओका को 6-0, 6-0, 7-6 (4) से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी.

     

    महिला वर्ग में विंबलडन चैम्पियन एलेना रायबाकिना ने स्वियातेक को सीधे सेटों में हराकर पहली बार महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. इस प्रतियोगिता में 22वीं वरीयता प्राप्त रायबाकिना ने अपनी तीखी सर्विस से स्वियातेक को परेशान किया और डेढ़ घंटे तक चले मैच में 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की. रायबाकिना क्वार्टर फाइनल में 2017 की फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्टापेंको से भिड़ेगी जिन्होंने एक अन्य मैच में कोको गॉफ को 7-5, 6-3 से पराजित किया. रायबाकिना की तरह लाटविया की ओस्टापेंको भी पहली बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन के अंतिम आठ में पहुंची है.

     

    स्वियातेक तीन बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन हैं। उन्होंने पिछले साल फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था. रायबाकिना की रैंकिंग उनके कौशल का सही आकलन नहीं करती क्योंकि पिछले साल विंबलडन चैंपियन बनने के बाद उन्हें रैंकिंग में कोई फायदा नहीं मिला था. डब्ल्यूटीए और एटीपी ने तब रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को विंबलडन में प्रवेश नहीं देने के ऑल इंग्लैंड क्लब के फैसले के कारण इस प्रतियोगिता से मिलने वाले अंक खिलाड़ियों की रैंकिंग में नहीं जोड़े थे. रायबाकिना का जन्म मास्को में हुआ है लेकिन वह 2018 से कजाखस्तान का प्रतिनिधित्व कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतौलिया सेल्फी में अंशु राजपूत ने बढ़ाया टेम्प्रेचर
    Next Article रामराजा की नगरी ओरछा सीधे अयोध्या से जुड़ेगी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने की घोषणा, शिवराज ने कहा- काशी-उज्जैन जैसा करेंगे डेवलप

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.