टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में भव्य रुद्राभिषेक, आर्यन बाबू के गीतों पर झूमे श्रोता
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:सावन की तीसरी सोमवारी पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शिव, नवग्रह एवं विभिन्न देवी-देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना कराई। प्लांट हेड अनुराग छारिया, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह समेत यूनियन की पूरी टीम ने भगवान शिव का अभिषेक किया।

रुद्राभिषेक के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद गायक सह बाल अभिनेता आर्यन बाबू ने अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रोताओं को खूब झुमाया। आर्यन ने अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह समेत पूरी टीम को मंच पर आमंत्रित कर उत्साह बढ़ाया। आर्यन महज साढ़े 12 वर्ष की उम्र में गायकी और अभिनय के क्षेत्र में पहचान बना चुके हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ आरा से आए गायक सुभाष राय की प्रस्तुति से हुआ और देर शाम तक भजन कार्यक्रम चलता रहा।
कार्यक्रम में अनुराग छारिया, प्रणव कुमार, सौमिक रॉय, आलोक कुमार, गुलाम मंडल, रामाश्रय प्रसाद, राणा सिंह, आनंद वर्धन, प्रशांत सिंह, एसके सिंह, चंदेश्वर खां, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, विधायक पूर्णिमा दास, केशवमणि, सौरव तिवारी, किशोर यादव, डॉ. परितोष सिंह, युवराज संधु, एके दास, पीके सिंह, जे. दास, कमल घोष, हरेराम ओझा, विनोद सिंह, दिनेश कुमार, गणेश सुलंकी, मनीष कुमार, राकेश्वर पांडेय, शंभू सिंह, नट्टू झा, अमरप्रीत सिंह काले, आस्तिक महतो, कौशल सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, सुनीता शाह, धर्मेंद्र प्रसाद, रघुनाथ पांडेय, बंटी सिंह, पंकज सिंहा, राज कुमार सिंह, संजीव कुमार, ब्रजभूषण सिंह, जय प्रकाश राय, रतन महतो, डॉ. संजय कुमार, जिम्मी भास्कर, जितेंद्र यादव, सुबोध श्रीवास्तव, प्रदीप भोजपुरिया, कन्हैया सिंह, डॉ. मीरा मुंडा, डॉ. संजय लाल श्रीवास्तव और डॉ. अरूणिमा वर्मा समेत शहर के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

