Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
    Breaking News Headlines राजनीति

    आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

    नयी दिल्ली:  आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी को उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने शनिवार को दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलाई।

    सक्सेना ने यहां राजनिवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आतिशी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद इस सप्ताह के प्रारंभ में आतिशी को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया था।

     

     

    शपथ ग्रहण समारोह में केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया भी उपस्थित थे।

    कांग्रेस की शीला दीक्षित और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सुषमा स्वराज के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं।

    स्वतंत्र भारत में, आतिशी मुख्यमंत्री पद संभालने वाली 17वीं महिला हैं।

     

     

    उपराज्यपाल ने पार्टी के नेताओं सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत को मंत्री पद की शपथ दिलाई। सुल्तानपुर माजरा से पहली बार के विधायक मुकेश अहलावत, आतिशी मंत्रिमंडल में नया चेहरा हैं।

    मुख्यमंत्री पद पर आतिशी की पारी संक्षिप्त होगी क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले साल फरवरी माह में चुनाव होने की संभावना है।

     

     

     

    शपथ ग्रहण से पहले, आतिशी और उनके मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने वाले नेताओं ने यहां आप प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल से उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर मुलाकात की।

    उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने शुक्रवार शाम को बताया था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी को उनके शपथ ग्रहण करने की तिथि से दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है और केजरीवाल का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीजेपी शासित राज्यों में आदिवासी, महिलाएं और जवान असुरक्षित – डा. अजय कुमार
    Next Article वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखंड की हुई शानदार गोष्ठी

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.