वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखंड की हुई शानदार गोष्ठी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
राँची—नरेश नाज़ सर के सानिध्य में वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड की मासिक गोष्ठी संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश इकाई की अध्यक्ष आ. श्रीमती कुसुम सिंह “अविचल” जी ने गोष्ठी में उपस्थित हो कर सभी का मान बढ़ाया।
अध्यक्षता निर्मला कर्ण ने की।
अध्यक्ष संगीता सहाय ने मुख्य अतिथि समेत समस्त रचनाकारों का स्वागत किया।सुनीता श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
संचालन पुष्पा पांडेय जी और धन्यवाद ज्ञापन संगीता सहाय जी किया।
गोष्ठी में विभिन्न विधाओं में रचनाएं प्रस्तुत की गईं ।
कुसुम सिंह “अविचल”,निर्मला कर्ण,संगीता सहाय,पुष्पा पांडेय,सुनीता श्रीवास्तव जागृति,अर्पणा सिंह,रिम्मी वर्मा,डॉ भावना अम्बष्ठ, मधुमिता साहा, रश्मि सिन्हा, पूनम वर्मा,बिंदु प्रसाद रिद्धिमा,उर्मिला सिन्हा, मोनिका प्रसाद, कविता रानी सिंह, सुजाता प्रिय ‘समृद्धि’, विभा वर्मा “वाची “सीमा सिन्हा मैत्री, मंजुला सिन्हा, सुमिता सिन्हा, डॉक्टर लोकेश नीरज, रंजना वर्मा उन्मुक्त, रेणु बाला धार एवं सुनीता अग्रवाल ने काव्यपाठ किया।

