Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » असम के नगांव सेंट्रल और स्पेशल जेल में 85 कैदी HIV पॉजिटिव निकले, नशे की लत बनी वजह
    Breaking News Headlines

    असम के नगांव सेंट्रल और स्पेशल जेल में 85 कैदी HIV पॉजिटिव निकले, नशे की लत बनी वजह

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    असम के नगांव केंद्रीय कारागार और विशेष कारागार में सितंबर में कुल 85 कैदियों की जांच में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.नगांव बीपी सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एलसी नाथ ने यहां शुक्रवार को मीडिया कर्मियों को बताया कि 85 एचआईवी संक्रमितों में से 45 विशेष कारागार के हैं और 40 नगांव के केंद्रीय कारगार के हैं. डॉ, नाथ ने कहा कि ये सभी नशे की लत के कारण संक्रमित हुए. उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में पिछले महीने चार महिलाओं समेत 88 लोगों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी.
    नगांव जिला स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, ज्यादातर एचआईवी संक्रमित कैदी नशे के आदी हैं. वे प्रतिबंधित दवाएं लेने के लिए एक ही सुई का प्रयोग करते थे जिससे वे संक्रमण के शिकार हुए. स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के प्रधान सचिव अनुराग गोयल ने बताया था कि असम राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (एएसएसीएस) की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसमें 2002 से 2021 तक असम में कुल 20085 एचआईवी पॉजिटिव मरीज मिले हैं. आंकड़ों के मुताबिक, कामरूप में सबसे अधिक 6,888 एचआईवी के मरीज मिले है जबक‍ि कछार में 4609 और डिब्रूगढ़ में 1245 एचआईवी संक्रमित मरीज सामने आए हैं.गोयल ने बताया कि मोरीगांव, नागांव और नलबाड़ी जैसे जिलों में इंडेक्स टेस्टिंग के चलते एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्‍या तेजी से बढ़ी है. उन्‍होंने कहा कि जेल में ड्रग्‍स का इंजेक्‍शन लगाने के कारण कैदियों में एचआईवी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं. बता दें कि इंडेक्स टेस्टिंग उन पार्टनर्स के कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के जरिए किया जाता है, जिनके साथ जेल के कैदी जेल के बाहर उच्च जोखिम वाले व्यवहार में लिप्त थे. यही कारण है क‍ि एचआईवी के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजभवन के समक्ष प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष  राजेश ठाकुर के नेतृत्व में मौन सत्याग्रह आज : राकेश तिवारी
    Next Article साढ़े आठ घंटे चली भारत-चीन के बीच 13वें दौर की वार्ता, गतिरोध दूर करने पर हुई चर्चा

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.