Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » असम में पीएम मोदी ने उद्योगपति रतन टाटा के साथ राज्य में 6 कैंसर अस्पतालों का किया उद्घाटन, 7 नये अस्पतालों की आधारशिला भी रखी
    Breaking News Headlines

    असम में पीएम मोदी ने उद्योगपति रतन टाटा के साथ राज्य में 6 कैंसर अस्पतालों का किया उद्घाटन, 7 नये अस्पतालों की आधारशिला भी रखी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा के साथ असम में 6 नये कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन किया. साथ ही उन्होंने प्रदेश में 7 नये कैंसर अस्पतालों की आधारशिला भी रखी. इस मौके पर डिबरूगढ़ के खनिकर मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि असम ही नहीं, पूरे नॉर्थ ईस्ट में कैंसर एक बहुत बड़ी समस्या रही है.इससे सबसे अधिक प्रभावित हमारा गरीब होता है, मध्यम वर्ग का परिवार होता है. इस परेशानी को दूर करने के लिए बीते 5-6 सालों में यहां कई कदम उठाए गए हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का फोकस स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटाइजेशन का है. सरकार की कोशिश है कि इलाज के लिए लंबी-लंबी लाइनों से मुक्ति हो और इलाज के नाम पर होने वाले दिक्कतों से मुक्ति मिले. इसके लिए एक के बाद एक कई योजनाएं लागू की गई हैं.
    उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का फोकस इस बात पर भी है कि डॉक्टरों की संख्या में कमी को दूर किया जाए. बीते सात साल में एमबीबीएस और पीजी के लिए 70,000 से ज्यादा नई सीटें जुड़ी हैं. हमारी सरकार ने 5 लाख से ज्यादा आयुष डॉक्टर्स को भी एलोपैथिक डॉक्टरों के बराबर माना है. प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री ने असम के लोगों से कहा कि डबल इंजन की सरकार, जहां भी हो वहां सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से काम करती है. असम की स्थाई शांति और तेज़ विकास के लिए जो समझौता हुआ था, उसको ज़मीन पर उतारने का काम तेज़ी से चल रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों के दौरान करीब 75 फीसदी हिंसा में कमी आई है.

    इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्बी आंगलोंग में मांजा पशु चिकित्सा महाविद्यालय, वेस्ट कार्बी आंगलोंग कृषि महाविद्यालय, अम्पानी वेस्ट कार्बी आंगलोंग गवर्नमेंट कॉलेज सहित कई योजनाओं की आधारशिला रखी. पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रदेश में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. डिबरूगढ़ और कार्बी आंगलोंग जिलों में स्कूल, कॉलेज और राज्य सरकार के कार्यालयों में अवकाश की घोषणा की गई है. डिबरूगढ़ के खनिकर मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम का पारंपरिक लोक नृत्य भी देखा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेन्द्र ने राज्यों को जारी की 8 महीने की जीएसटी क्षतिपूर्ति, 78,704 करोड़ रुपये अभी भी पेंडिंग
    Next Article एक्टर पवन सिंह ने पत्नी से मांगा तलाक, भोजपुरिया सुपरस्टार ने आरा फैमिली कोर्ट में दी अर्जी पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

    Related Posts

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    हारे का सहारा: खाटूश्याम और सालासर बालाजी दर्शन | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.