Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » असम के CM बिस्वा ने लगाया आरोप, मुसलमानों के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रही कांग्रेस
    Breaking News Headlines

    असम के CM बिस्वा ने लगाया आरोप, मुसलमानों के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रही कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिसपुर. कांग्रेस की भारत जोड़ों न्याय यात्रा असम में पहुंची, यही कारण है कि असम में भाजपा बनाम कांग्रेस जबरदस्त तरीके से जारी है. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर मुसलमानों के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व करने का आरोप लगाया है. तो वहीं राहुल गांधी ने हिमंता बिस्वा सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बता दिया. भाजपा जहां इस यात्रा को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है तो वहीं कांग्रेस की ओर से भी पलटवार किया जा रहा है.

     

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रही है. इस बार मुस्लिम महिलाएं भी कांग्रेस की रैलियों में नहीं आईं. सबका साथ सबका विकास की हमारी प्रगति असम में इतनी हुई है कि मुस्लिम पुरुष भी कांग्रेस की रैलियों में आना बंद कर देंगे. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जोरहाट में कहा कि आज भाजपा व आपके मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा असम को विभाजित कर रहे हैं. शायद देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम के मुख्यमंत्री है.

     

    हिमंत बिस्व सरमा ने यह भी कहा कि हमने कहा है कि शहरों के अंदर से नहीं जाना है जो भी वैकल्पिक रास्ता मांगा जाएगा उसकी अनुमति दे दी जाएगी लेकिन अगर शहर के अंदर से जाने की जिद्द की जाएगी तो हम पुलिस की व्यवस्था नहीं करेंगे. इस पर असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने कहा कि हमने अनुमति मांगी थी, जनता चाहती है जोरहाट के लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी हमारे बीच से जाएं, ये लोग असम सरकार हमें क्या सुरक्षा देंगे खुद जनता हमें सुरक्षा देगी. राहुल ने अपने संबोधन में कहा कि देश का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है. केवल दो-तीन उद्योगपतियों के लिए सरकार चलाई जाती है. नरेंद्र मोदी देश के एयरपोर्ट, कृषि व सारा इंफ्रास्ट्रक्चर अडानी को सौंप रहे हैं. ये युवाओं के खिलाफ अन्याय है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वादा है कि हम आपको सरकारी नौकरियां देंगे और छोटे-मध्यम इंडस्ट्रीज को फिर से खोलकर युवाओं को रोजगार देंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवडोदरा में पलटी नाव, 13 बच्चे, दो टीचर की मौत, लाइफ जैकेट नहीं पहने थे..!
    Next Article इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कुंवारी बेटियों को भी माता-पिता से गुजारा भत्ता पाने का अधिकार

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 13, 2026

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.