Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीमा विवाद पर असम और मिजोरम की सरकारों का संयुक्त बयान, कहा- बातचीत से निकालेंगे स्थायी समाधान
    Breaking News Headlines

    सीमा विवाद पर असम और मिजोरम की सरकारों का संयुक्त बयान, कहा- बातचीत से निकालेंगे स्थायी समाधान

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पूर्वोत्तर राज्यों के बीच अंतर-राज्यीय सीमा विवादों के बाद शांतिपूर्ण संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से असम और मिजोरम ने संयुक्त बयान जारी किया है. दोनों प्रदेशों की सरकारों ने अंतरराज्यीय सीमा के आसपास व्याप्त तनाव को दूर करने और बातचीत के जरिये विवादों का स्थायी समाधान खोजने के लिए गृह मंत्रालय और उनके मुख्यमंत्रियों द्वारा पहल को आगे बढ़ाने के लिए सहमत हैं.असम और मिजोरम सरकार के संयुक्त बयाने में कहा गया है कि असम और मिजोरम की सरकारें केंद्रीय गृह मंत्रालय और असम व मिजोरम के मुख्यमंत्रियों द्वारा अंतरराज्यीय सीमाओं के आसपास व्याप्त तनाव को दूर करने के लिए उठाये गये कदमों का स्वागत करती हैं और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए सहमत हैं.साथ ही संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों प्रदेश सरकारें चर्चा के माध्यम से विवादों का स्थायी समाधान निकालेंगी. वहीं, मिजोरम सरकार के प्रतिनिधियों ने 26 जुलाई, 2021 को हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है. साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.दोनों राज्य सरकारें अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्रों में शांति बनाये रखने के लिए सहमत हैं. इस संबंध में भारत सरकार द्वारा तटस्थ बल की तैनाती का भी स्वागत किया गया है. साथ ही कहा गया है कि दोनों राज्य अपने-अपने वन और पुलिस बलों को गश्त, वर्चस्व, प्रवर्तन या किसी भी ऐसे क्षेत्र में नयी तैनाती के लिए नहीं भेजेंगे.मालूम हो कि असम-मिजोरम सीमा से सटे असम के करीमगंज, हैलाकांडी, कछार जिले और मिजोरम के ममित व कोलासिब जिले ऐसे हैं, जहां हाल के दिनों में दोनों राज्यों के पुलिस बलों के बीच टकराव और संघर्ष हुआ है.संयुक्त बयान में कहा गया है कि असम और मिजोरम की सरकारों के प्रतिनिधि, विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में, असम और मिजोरम में रहनेवाले लोगों के बीच शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने, संरक्षित करने और बनाये रखने के लिए सभी जरूरी उपाय करने के लिए सहमत हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में फिर बढऩे लगे कोरोना के मामले, एक दिन में सामने आये 45 हजार नये केस
    Next Article केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलें दिनेश कुमार

    Related Posts

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    June 18, 2026

    मानगो में पुलिस चेकिंग पर टेंपो चालक की पिटाई का आरोप, चालकों ने किया सड़क जाम

    June 18, 2026

    सीसीई डिवीजन के रक्तदान शिविर में 76 यूनिट रक्त संग्रहित, पंकज गुप्ता सम्मानित

    June 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.