Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एशियन गेम्स 2026 : नीरू का निशाना सटीक, भारत को मिला 5वां गोल्ड, विमेंस ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर
    Breaking News Headlines

    एशियन गेम्स 2026 : नीरू का निशाना सटीक, भारत को मिला 5वां गोल्ड, विमेंस ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नायोगा. जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने शानदार शुरुआत की. निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप की व्यक्तिगत स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर भारत को पांचवां गोल्ड दिलाया. इससे पहले नीरू ढांडा, आशीमा अहलावत और मनीषा कीर की तिकड़ी ने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया. इन दो पदकों के साथ भारत की कुल पदक संख्या 47 हो गई है, जिसमें 5 स्वर्ण, 21 रजत और 21 कांस्य पदक शामिल हैं.

    नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप की व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया. वह एशियन गेम्स में महिला ट्रैप की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बन गई हैं. फाइनल में नीरू ने 30 शॉट के बाद 28 हिट के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया. चीन की सुन युनोंग 26 हिट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि कुवैत की हजर अब्दुलमलिक ने 21 हिट के साथ कांस्य पदक जीता. नीरू ने फाइनल में एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया.

    भारत ने महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में भी रजत पदक हासिल किया. नीरू ढांडा ने 118, आशीमा अहलावत ने 106 और मनीषा कीर ने 104 अंक हासिल किए. भारतीय टीम का कुल स्कोर 328 रहा और वह दूसरे स्थान पर रही. चीन की टीम ने 346 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कुवैत की टीम कांस्य पदक जीतने में सफल रही.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुको की सलाह : ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें, सरकार को 45 हजार करोड़ वसूलने हैं
    Next Article सीईसी के खिलाफ जंतर मंतर पर सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, 2 अक्टूूबर के लिए किया था एलान

    Related Posts

    कैकेयी-दशरथ संवाद और राम वन गमन का भावपूर्ण मंचन, साकची मैदान में उमड़े श्रद्धालु

    October 16, 2026

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    October 16, 2026

    हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    October 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कैकेयी-दशरथ संवाद और राम वन गमन का भावपूर्ण मंचन, साकची मैदान में उमड़े श्रद्धालु

    Zumobet Casino: Snelle Mobiele Sessies die In Een Drukke Dag Passen

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    रामकृष्णा फोर्जिंग्स में दशहरा उत्सव, कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

    विधायक सविता महतो ने पांच दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    जादूगोड़ा मोड़ पूजा पंडाल का चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन

    नदी में डूबने से किशोर की मौत, परिवार में मातम

    *छोटा गम्हरिया में दुर्गापूजा पंडाल का सुमन महतो ने किया उद्घाटन

    सुंदरनगर दुर्गापूजा पंडाल का विधायक मंगल कालिंदी ने किया उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.