Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 41 रनों से हराया
    Breaking News Headlines

    एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 41 रनों से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कोलंबो। एशिया कप के सुपर-4 में भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हराकर फाइनल में एंट्री मार ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 213 रन बनाकर सिमट गई. जवाब में श्रीलंका की टीम भी 172 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए इस मुकाबले में कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए. वहीं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेच झटके. जबकि मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता मिली. श्रीलंका के लिए डुनिथ वेलालेज सबसे ज्यादा 42 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं धनंजय डिसिल्वा ने 41 रनों की पारी खेली.

     

    214 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. 7 रनों के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने श्रीलंका को पहला झटका दिया. उन्होंने पथुम निसांका 6 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद बुमराह ने श्रीलंका को दूसरा झटका कुसल मेंडिस के रूप दिया. मेंडिस 16 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका को तीसरा झटका दिया. सिराज ने करुणारत्ने को आउट किया. करुणारत्ने महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

    वहीं सदीरा समरविक्रमा 17 रन, चैरिथ असलांका 22 रन और दासुन शनाका 9 रन बनाकर आउट हुए. श्रीलंका के लिए डुनिथ वेलालेज सबसे ज्यादा 42 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं धनंजय डिसिल्वा ने 41 रनों की पारी खेली.

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली. वहीं केएल राहुल ने 39 और ईशान किशन ने 33 रन बनाए. जबकि शुभमन गिल 19, अक्षर पटेल 26, विराट कोहली 3, हार्दिक पांड्या 5 और रवींद्र जडेजा ने 4 रन बनाए. डुनिथ वेललेज ने 10 ओवर में 40 रन देकर 5 भारतीय बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं चैरिथ असलांका ने 4 विकेट चटकाए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा नेत्री विथिका झा के नेतृत्व में मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत दुर्गा मंदिर में पवित्र मिट्टी उठाकर अमृत कलश पर अर्पण किया गया
    Next Article अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नया पोस्टर जारी

    Related Posts

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    June 26, 2026

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    June 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    स्वामी सहजानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.