Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आशीष कुमार दास होंगे इंफोसिस के नए सीईओ सह एमडी, कृष्णापुर में जश्न का माहौल
    Headlines कारोबार खबरें राज्य से झारखंड मेहमान का पन्ना शिक्षा सरायकेला-खरसावां

    आशीष कुमार दास होंगे इंफोसिस के नए सीईओ सह एमडी, कृष्णापुर में जश्न का माहौल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    आशीष कुमार दास
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: मृत्युंजय बर्मन

    सरायकेला झारखंड के लिए यह गर्व का क्षण है। सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत कृष्णापुर गांव के बेटे आशीष कुमार दास को देश की अग्रणी आईटी कंपनी इंफोसिस का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक डिज़िग्नेट बनाए जाने की घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। गांव में लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर इस उपलब्धि का स्वागत किया और इसे झारखंड की प्रतिभा की राष्ट्रीय पहचान बताया।

    आशीष कुमार दास का इंफोसिस में तीन दशक का योगदान

    ग्रामीणों के अनुसार, आशीष कुमार दास ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा गांव के हिन्दी माध्यम विद्यालय से प्राप्त की। साधारण परिवेश से निकलकर देश की सबसे प्रतिष्ठित आईटी कंपनियों में शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचने का उनका सफर आज गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर कोई भी युवा वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है।

    इंफोसिस ने घोषणा की है कि आशीष कुमार दास 1 अप्रैल 2027 से कंपनी के एमडी एवं सीईओ का दायित्व संभालेंगे। वह पिछले तीन दशक से अधिक समय से इंफोसिस से जुड़े हैं और कंपनी के विभिन्न वैश्विक कारोबारों का सफल नेतृत्व कर चुके हैं।

    आशीष कुमार दास पिछले तीन दशकों से अधिक समय से इंफोसिस से जुड़े हैं। वर्तमान में वह कंपनी में एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट एवं वैश्विक स्तर पर सर्विसेज, यूटिलिटीज, रिसोर्सेज, एनर्जी और एंटरप्राइज सस्टेनेबिलिटी कारोबार का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने ग्राहक सेवाओं, वैश्विक परिचालन, डिलीवरी और रणनीतिक व्यवसाय विस्तार जैसे अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

    आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्र डैश को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित समाधान और वैश्विक कारोबारी रणनीति का विशेषज्ञ माना जाता है। उद्योग जगत का मानना है कि उनके नेतृत्व में इंफोसिस एआई आधारित सेवाओं और डिजिटल नवाचार को और गति दे सकती है।

    ग्रामीणों के शब्दों में, “कृष्णापुर की मिट्टी से निकला बेटा आज दुनिया की नामी आईटी कंपनी का नेतृत्व करेगा। इससे बड़ा गर्व का पल हमारे लिए क्या हो सकता है।“

    आशीष कुमार दास इंफोसिस कृष्णापुर सीईओ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलन और जवाबदेही: महेन्द्र तिवारी का विश्लेषण
    Next Article जिंदल नगर में बहुडा यात्रा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नवीन जिंदल ने किया रथ का नेतृत्व

    Related Posts

    पेपर लीक का खेल: संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद भी पूरा तंत्र कब पकड़ेगा?

    September 11, 2026

    आचार्य विनोबा भावे जयंती: भूदान एवं सर्वोदय में सबका विकास संभव

    September 11, 2026

    योगी-अखिलेश की सियासत में जमीन से सोशल मीडिया तक संग्राम

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पेपर लीक का खेल: संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद भी पूरा तंत्र कब पकड़ेगा?

    आचार्य विनोबा भावे जयंती: भूदान एवं सर्वोदय में सबका विकास संभव

    योगी-अखिलेश की सियासत में जमीन से सोशल मीडिया तक संग्राम

    खबर छापना अपराध नहीं, पत्रकार की कलम पर नहीं लगेगी रोक

    डॉ. यूएस वर्मा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

    मानगो पुल पर महिला ने नदी में छलांग लगाने का किया प्रयास, लोगों ने बचाया

    सिदपा गांव में हंगामे को लेकर दो केस दर्ज, 42 नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात आरोपी

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    कम फॉर्म-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की डीसी ने की समीक्षा

    मेयर सुधा गुप्ता का प्रयास रंग लाया, मानगो की दो प्रमुख सड़कों की मरम्मत को निविदा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.