Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Ashes 2023: पहली पारी में 283 रन पर सिमटी इंग्लैंड की टीम, ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट पर 61 रन
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खेल

    Ashes 2023: पहली पारी में 283 रन पर सिमटी इंग्लैंड की टीम, ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट पर 61 रन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    Ashes 2023: पहली पारी में 283 रन पर सिमटी इंग्लैंड की टीम, ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट पर 61 रन
    लंदन: तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के चार विकेट से इंग्लैंड को 283 रन पर ऑस्ट्रेलिया ने समेट दिया। एशेज के पांचवें और अंतिम टेस्ट का पहला दिन खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट पर 61 रन भी बना लिए । कंगारू टीम ने एकमात्र विकेट सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का गंवाया जो क्रिस वोक्स की गेंद पर जैक क्राउली को कैच दे बैठे। उन्होंने 24 रन बनाए।

     

     

    दिन का खेल खत्म होने पर सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 26 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि मार्नस लाबुशेन दो रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे। ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर से नौ विकेट शेष रहते हुए 222 रन पीछे है। इससे पहले स्टार्क (82 रन पर चार विकेट), टॉड मर्फी (22 रन पर दो विकेट) और जोश हेजलवुड (54 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 54.4 ओवर में 283 रन पर सिमट गई।टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड ने मौजूदा सीरीज में उनके हक में नतीजे ना जाने के बावजूद एक बार फिर आक्रामक बल्लेबाजी की रणनीति अपनाई। हालांकि हैरी ब्रूक (85) को छोड़कर मेजबान टीम का कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया। ब्रूक ने 91 गेंद की अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के मारे।

     

     

     

     

    सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (41), मोईन अली (34), वोक्स (36) और मार्क वुड (28) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। वोक्स और वुड ने हालांकि उस समय आठवें विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी की जब टीम 212 रन पर सात विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 की बढ़त के साथ पहले ही एशेज अपने पास बरकरार रखना सुनिश्चित कर चुका है। अब इंग्लैंड यह टेस्ट अपने नाम कर 5 मैच की एशेज सीरीज ड्रॉ जरूर कराने का प्रयास करना चाहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुर्सी टूटने पर प्रधानाध्यापक सीताराम साव का दरवाजे बंद कर छात्राओं का सामूहिक पिटाई से 7 बच्ची हुई बेहोश होकर अस्पताल में हुई भर्ती
    Next Article राज्यसभा से पास हुआ सिनेमैटोग्राफ संशोधन विधेयक, फिल्म इंडस्ट्री में पायरेसी पर लगेगी रोक

    Related Posts

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    July 24, 2026

    आदित्यपुर स्थित मेडिट्रीना अस्पताल में ICU आग, मरीज सुरक्षित

    July 24, 2026

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    आदित्यपुर स्थित मेडिट्रीना अस्पताल में ICU आग, मरीज सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    रामगढ़ भुरकुंडा संगम खदान में रैयत विस्थापित मोर्चा का अनिश्चितकालीन चक्का जाम, बीएलए आर ए माइनिंग आउटसोर्सिंग का काम ठप।।

    डिमना डैम हादसा: दो जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद

    ट्रैफिक चेकिंग के नाम पर उगाही! वीडियो वायरल होते ही एसएसपी का बड़ा एक्शन, एएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    जमशेदपुर डिमना लेक तालाब में बड़ा हादसा. एमजीएम अस्पताल के दो जूनियर डॉक्टर डूबे, तलाश जारी.

    पेपर लीक पर पीएम मोदी का संदेश, राहुल गांधी का पलटवार; छात्र आंदोलन के बीच सियासी घमासान

    राज्यसभा में गतिरोध जारी : बैठक दो बार के स्थगन के बाद सोमवार तक स्थगित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.