Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » असम: नकली शराब पीने से 30 की मौत, 50 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती
    Breaking News Headlines अपराध राष्ट्रीय

    असम: नकली शराब पीने से 30 की मौत, 50 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुवाहाटी. असम के गोलाघाट जिले में नकली शराब पीने के बाद सात महिलाओं सहित 30 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा कई अन्य को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना शुक्रवार की गोलाघाट जिले के एक चाय के बगान की है. मामले की जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 50 से ज्यादा अभी अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती हैं, और मरने वालों का आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है.बीजेपी विधायक मृणाल सैकिया के अनुसार शालीमार चाय बगान में 100 से ज्यादा मजदूरों ने नकली शराब का सेवन किया है. गुरुवार की रात इनमें से किसी एक ने ये शरीब खरीद कर लाई थी जिसके बाद सभी ने इसका सेवन किया था फिर सब बीमार पड़ गए. पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज किया है.असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं और एक महीने के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं. दो आबकारी अधिकारियों (उत्पाद शुल्क अधिकारी) को इस मामले में निलंबित कर दिया गया है.पुलिस ने बताया कि 12 लोगों को गुरुवार रात सरकारी अस्पताल पहुंचाते ही मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद अगले दिन शुक्रवार को 15 अन्य लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि 23 की मौत गोलाघाट सिविल अस्पताल में हो गई जबकि सात की मौत जोरहाट मेडिकल हॉस्पिटल में हो गई. मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि इन सभी ने नकली शराब का सेवन किया है और लगभग सभी की हालत गंभीर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePAK आर्मी चीफ बाजवा ने LoC का दौरा कर सैनिकों से तैयार रहने को कहा
    Next Article Bogg Boss के बाद सलमान खान बन सकते हैं नच बलिए का हिस्‍सा!

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.