Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » युवक शव मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम गुस्साये ग्रामीणों ने शव को बांध पर रख लखमिनियां-मसुदनपुर पथ को घंटों किया जाम
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय समस्तीपुर

    युवक शव मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम गुस्साये ग्रामीणों ने शव को बांध पर रख लखमिनियां-मसुदनपुर पथ को घंटों किया जाम

    News DeskBy News DeskAugust 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    युवक शव मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम

    गुस्साये ग्रामीणों ने शव को बांध पर रख लखमिनियां-मसुदनपुर पथ को घंटों किया जाम

    कृष्ण कुमार बलिया

    बलिया. थाना क्षेत्र के लखमिनियां-मसुदनपुर पथ पर रविवार की देर शाम बाइक सहित डूबे युवक का शव सोमवार की सुबह एसडीआरएफ टीम के द्वारा बरामद कर लिया गया है. शव के बरामद होते ही घटनास्थल पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया. जबकि गुस्साये ग्रामीणों ने शव को सनहा-गोरगामा बांध के चचियाही ढाला पर रख धरना पर बैठ गये. साथ ही पीडि़त परिवार को 20 लाख मुआवजा, पत्नी को सरकारी नौकरी एवं चेचियाही ढाब में पूल निर्माण का लिखित देने की मांग करने लगे.

     

     

     

    जिसका नेतृत्व आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता शहजादुज्जमा उर्फ शैफी के द्वारा किया जा रहा था. मृतक के शव को पोस्टमार्टम में नहीं जाने देने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामकुमार सिंह, बीडीओ सन्नी कुमार, सीओ रवि कुमार के द्वारा काफी समझाने के बाद भी नहीं माने. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विधायक सत्तानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव, प्रखंड प्रमुख ममता देवी, पंसस सुभाष राय, गोपेश कुमार, ताजपुर पंचायत के मुखिया शिवनंदन कुमार उर्फ शिवदानी, नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद अरविंद कुमार यादव, जदयू नेता अमर कुमार, सरफराज आलम, आनंदी महतो, कांग्रेस नेता राकेश सिंह, जाप नेता सह वार्ड पार्षद अविनाश कुमार, बलवंत कुमार, सुमित कुमार आदि के द्वारा काफी समझाया गया. बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अडे़ रहे. अंततः प्रमुख द्वारा अंतिम संस्कार के लिये एक लाख की घोषणा एवं आपदा के तहत शीघ्र राशि दिलाने केये साथ पत्नी को सरकारी नौकरी देने के अश्वासन पर पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिये ले जाया गया.

     

    *शव मिलते ही परिजनों में मंचा कोहराम*

    रविवार की देर शाम चेचियाही ढाब में डूबे भवानंदपुर पंचायत के साहपुर निवासी अमरजीत ठाकुर के शव को एसडीआरएफ के द्वारा निकाले जाने के बाद परिजनों में कोहराम मंच गया. पत्नी अंजली कुमारी सहित माता सोना देवी के साथ परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. जबकि मृतक का डेढ वर्षीय पुत्र अपने पिता के शव को एक टक निहार रहा था. परिवार के लोग पत्नी एवं माता को सम्भालने के प्रयास कर रहे थे.

    लोगों ने कहा चेचियाही ढाब में पुल बन जाती तो बच सकती थी युवक की जान

     

    मौके पर मौजूद दर्जनों लोग एक शब्द में स्थानीय प्रशासन को कोस रहे थे. लोगों का कहना था कि जो पूल वर्तमान में बांध से सटे बन रहा है. वह अगर चेचियाही ढाब में बन जाती तो युवक की जान बच सकती थी. लोगों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बाढ़ के दिनों में चेचियाही ढाब में डूबने से लोगों की मौत हो रही है. प्रशासन एवं पथ निर्माण विभाग के अधिकारी मौन धारण किये हुये हैं. जबकि एक पूल भी आया तो ढाब में बनाने के बजाय उसे बांध के बगल में बना दिया गया. जिसकी अभी कोई जरूरत नहीं थी.

    युवक शव मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम गुस्साये ग्रामीणों ने शव को बांध पर रख लखमिनियां-मसुदनपुर पथ को घंटों किया जाम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडिवाइस लगा गिद्ध मिला! चल रहा इलाज
    Next Article भाजपा नेता सह समाजसेवी शिव शंकर सिंह विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हुए

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.