Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य सरकार के निर्देशानुसार समारोहपूर्वक ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के सभी लाभार्थियों को डीबीटी की गई तृतीय किश्त की राशि
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    राज्य सरकार के निर्देशानुसार समारोहपूर्वक ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के सभी लाभार्थियों को डीबीटी की गई तृतीय किश्त की राशि

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राज्य सरकार के निर्देशानुसार समारोहपूर्वक ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के सभी लाभार्थियों को डीबीटी की गई तृतीय किश्त की राशि

    समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में माननीय विधायक जुगसलाई, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष, पीडी आईटीडीए हुए शामिल

    जिले के 2 लाख 71 हजार 100 लाभुकों के बीच हस्तांतरित की गई 27 करोड़ 11 लाख की राशि

    राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के लाभुकों को तृतीय किश्त की राशि जिले में समारोहपूर्वक हस्ंतांरित की गई। समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, माननीय विधायक जुगसलाई श्री मंगल कालिंदी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री पंकज, पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी शामिल हुए । मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्रीमती नेहा संजना खलखो व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

     

     

    10 लाभुकों को मिला स्वीकृति पत्र

    कार्यक्रम में जिले के 2 लाख 71 हजार 100 लाभार्थियों के बीच 27 करोड़ 11 लाख की राशि रिमोट दबाकर माननीय विधायक जुगसलाई द्वारा हस्तांरित की गई । साथ ही 10 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया एवं उपहार प्रदान किया गया ।

    माननीय विधायक जुगसलाई ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक उत्थान की दिशा में कई योजनायें संचालित कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में माननीय मुख्यंमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार द्वारा संवेदनशील प्रयास किए जा रहे हैं । इसी का परिणाम है कि राज्य में 50 लाख से ज्यादा महिलाओं को इस योजना से जोड़ा गया है । उन्होने सरकार की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी देते हुए कहा कि लोग जागरूक हों और योजनाओं का लाभ जरूर उठायें ।

     

     

     

    जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि सभी महिलाओं को सरकार की योजनाओं से जुड़ना चाहिए। 18-50 वर्ष की महिलाओं- बेटिओं को आर्थिक सहयोग के रूप में राज्य सरकार द्वारा ‘झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ का लाभ दिया जा रहा है, इसका लाभ लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ‘मंत्रमुग्ध करने वाले’ ताजमहल से अभिभूत
    Next Article झारखंड में पदस्थापित हवलदार का हुआ IAS में पदोन्नति

    Related Posts

    गुमटी की आड़ में गांजा और नशीली सिरप का कारोबार, एमजीएम पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    August 9, 2026

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    August 9, 2026

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महात्मा गांधी का नैतिक साहस: युवा आंदोलन, पेपर लीक और लोकतंत्र की परीक्षा

    पेपर लीक: युवाओं का आक्रोश, गांधीजी का नैतिक साहस और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    पेपर लीक संकट: युवाओं का आक्रोश और गांधीजी के नैतिक साहस की आवश्यकता

    गुमटी की आड़ में गांजा और नशीली सिरप का कारोबार, एमजीएम पुलिस ने आरोपी को दबोचा

    जल-जंगल-जमीन सिर्फ संसाधन नहीं, आदिवासी जीवन और आस्था का आधार: जोबा माझी

    छऊ की थाप पर गूंजी आदिवासी अस्मिता

    तेज रफ्तार बाइक ने दो वाहनों को मारी टक्कर, युवक घायल

    शंखनाद,डमरू व मंजीरा की ध्वनि की गूँज के साथ 1000 कांवरिया सुल्तानगंज रवाना ।

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.