Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने ऑब्जर्वेशन होम एवं बाल सुधार गृह का किया औचक निरीक्षण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने ऑब्जर्वेशन होम एवं बाल सुधार गृह का किया औचक निरीक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने ऑब्जर्वेशन होम एवं बाल सुधार गृह का किया औचक निरीक्षण

    ऑब्जर्वेशन होम से जप्त हुए बीड़ी, गांजा, रस्सी, मोबाइल, अनुमंडल पदाधिकारी ने जताई नाराजगी, प्रबंधन को कार्यशैली में सुधार के दिए सख्त निर्देश

    बाल सुधार गृह में पाई गई बेहतर व्यवस्था, बच्चों को जानकारीपूर्ण, मनोरंजक गतिविधियों से जोड़ने के दिए निर्देश
    —–

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार द्वारा ऑब्जर्वेशन होम एवं बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण किया गया । मौके पर कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री चंद्रजीत सिंह एवं सुदीप्त राज उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान ऑब्जर्वेशन होम का जांच किए जाने पर मोबाइल, बीड़ी, रस्सी, गांजा आदि जप्त होने पर अनुमंडलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए ऑब्जर्वेशन होम प्रबंधन को कार्यशैली में सुधार लाने को लेकर सख्त निर्देश दिए। इंट्री गेट पर भी गार्ड द्वारा बगैर पूछताछ के इंट्री देने पर उन्होने फटकार लगाई एवं बगैर इंट्री किए किसी को भी परिसर के अंदर नहीं जाने देने के निर्देश दिए । ऑब्जर्वेशन होम परिसर में साफ-सफाई की भी कमी पाई गई, मौके पर मौजूद शिक्षक को उन्होने उपलब्ध संसाधनों के बेहतर रखरखाव व परिसर की नियमित साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया । ऑब्जर्वेशन होम प्रबंधन की समस्याओं को भी सुना, उन्होने स्टाफ का कमी बताई जिसपर यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया गया । वहीं जप्त सामानों की सूची बनाते हुए नष्ट करने का निर्देश दिया गया ।

     

     

    अनुमंडल पदाधिकारी ने बाल सुधार गृह में बच्चों से संवाद स्थापित कर सकारात्मक जीवन की दी प्रेरणा

    अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बाल सुधार गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होने किचन, बच्चों के रूम, परिसर आदि का मुआवना किया। बाल सुधार गृह में 19 बच्चे एवं केयरटेकर मौजूद थे।

     

     

    उपस्थिति रजिस्टर व स्टॉक आदि अपडेट पाया गया, वहीं उपलब्ध अन्य संसाधनों जैसे प्रोजेक्टर के बेहतर इस्तेमाल को लेकर निर्देशित किया गया। बच्चों से संवाद स्थापित कर अनुमंडल पदाधिकारी ने उन्हें जीवन में अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान को लेकर प्रेरित किया । प्रबंधन को प्रोजेक्टर के माध्यम से अच्छी डॉक्यूमेंट्री, फिल्म, जानकारीपूर्ण वीडियो आदि दिखाने के निर्देश दिए जिससे उपलब्ध संसाधन का सही उपयोग हो एवं बच्चों के मन मस्तिष्क पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़े। उन्होने बच्चों की उचित निगरानी के साथ चीजों को व्यवस्थित रखने के भी निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुवाओं पर लाठीचार्ज क्रूरता की पराकाष्ठा, भाजपा को सिर्फ अपनी कुर्सी बचाना है : प्रियंका गांधी
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने वीर बाल दिवस पर ‘साहिबजादों’ को नमन किया

    Related Posts

    हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान, जिला परिवहन पदाधिकारी संग राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा अपने दल बल के साथ रहे मौजूद

    December 13, 2025

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नये सत्र 2025-2027 के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “दीक्षारंभ” और भूतपूर्व छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का संयुक्त रूप से आयोजन।

    December 13, 2025

    इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न इस सृष्टि में हम सभी सहयात्री हैं : बिशप

    December 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान, जिला परिवहन पदाधिकारी संग राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा अपने दल बल के साथ रहे मौजूद

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नये सत्र 2025-2027 के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “दीक्षारंभ” और भूतपूर्व छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का संयुक्त रूप से आयोजन।

    इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न इस सृष्टि में हम सभी सहयात्री हैं : बिशप

    पूर्वी विधानसभा की जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से की वार्ता, त्वरित समाधान की रखी मांग

    लायंस क्लब भारत ने मनाया चौथा स्थापना दिवस, 51 सफाईकर्मियों को कंबल वितरण कर दिया सेवा का संदेश

    केरला समाजम हिन्दी स्कूल गोलमुरी वार्षिक खेलकूद समारोह प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    राष्ट्रीय लोक अदालत में मिला त्वरित न्याय, मोटर वाहन दुर्घटना केस में दो पीड़ितों को मिला एक करोड़ 80 लाख का चेक ।

    सोना देवी विश्वविद्यालय में “इग्नाइट 2025” का भव्य समापन, खेल भावना व सांस्कृतिक उल्लास का संगम

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक

    जिला शिक्षा कार्यालय में 88 ब्लॉक टॉपर्स को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.