Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अरुणाचल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेना का हेलीकॉप्टर, पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू
    Breaking News Headlines

    अरुणाचल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ सेना का हेलीकॉप्टर, पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली  -:   अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. गुवाहाटी में डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास एक ऑपरेशनल सॉर्टी उड़ा रहे आर्मी एविएशन चीता हेलीकॉप्टर का आज सुबह करीब 9:15 बजे एटीसी से संपर्क टूटने की सूचना मिली थी. बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है. सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.

     

     

     

    भारतीय सेना के चीता हेलीकॉप्टरों की गिनती हल्के हेलीकॉप्टरों में होती है. यह एक सिंगल इंजन वाला हेलीकॉप्टर होता है. भारतीय सेना के पास 200 चीता हेलीकॉप्टर हैं. हेलीकॉप्टर में ग्राउंड प्रॉक्सिमिटी वार्निंग सिस्टम और वेदर रडार जैसे सिस्टम नहीं लगे हैं. यही वजह है कि खराब मौसम में यह हादसे का शिकार हो जाते हैं.गौरतलब है कि मार्च 2022 में जम्मू-कश्मीर में भी चीता का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था.

     

     

     

    इस हादसे में दो पायलटों में से एक की मौत हो गई थी जबकि एक को गंभीर चोटें आई थीं. हादसे के लिए खराब मौसम को जिम्मेदार बताया गया था. यह हादसा उस समय हुआ था, जब हेलीकॉप्टर की लैंडिंग होने वाली थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से नियंत्रण खो दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली हाईकोर्ट से तेजस्वी यादव को लगा झटका, सीबीआई का समन रद्द करने वाली याचिका खारिज
    Next Article बढ़ती गर्मी से राहत दिलाएगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    Related Posts

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    June 13, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

    June 13, 2026

    गिरिडीह में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल, एक को मामूली चोट

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

    गिरिडीह में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल, एक को मामूली चोट

    बेगूससराय में तीन थानाध्यक्षों की मौत के बाद भी नहीं चेता प्रशासन

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री

    ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं टाटा स्टील के पूर्व पदाधिकारी डॉ. बी.के. श्रीवास्तव का निधन

    जमशेदपुर की बेटी ने गुरुग्राम में बनाई 1000 फीट लंबी पेंटिंग

    गिरिडीह चोरगता गांव के घर से 25 लाख के जेवर, 50 हजार नकद और जमीन के कागजात गायब, जमीनी विवाद को लेकर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.