Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अर्जुन कपूर ने सबको चौंकाया, सिक्स पैक एब्स के साथ वायरल हुईं फोटो
    Headlines सिनेमा

    अर्जुन कपूर ने सबको चौंकाया, सिक्स पैक एब्स के साथ वायरल हुईं फोटो

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर पिछले 15 महीनों से फिटनेस की राह पर चल रहे हैं. अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी 2021 और 2022 की एक-एक शर्टलेस लुक तस्वीर शेयर की है. अर्जुन कपूर इन दोनों तस्वीरों की तुलना करते हुए अपने सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट में अर्जुन कपूर ने लंबा-चौड़ा कैप्शन देते हुए अपनी 15 महीने की ट्रांसफॉरमेशन जर्नी को भी फैंस के साथ शेयर किया है.

    अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, “#workinprogress होने के 15 महीने! प्यारा लगा और निश्चित रूप से इस पोस्ट को बाद में नहीं हटाऊंगा, क्योंकि मुझे अपनी इस जर्नी पर बहुत गर्व है. फरवरी 2021 से मई 2022, यह कठिन रहा है, लेकिन मुझे केवल इस बात की खुशी है कि मैं ट्रैक पर रह सका.” अर्जुन कपूर ने आगे लिखा, “यह मानना सच में मुश्किल है कि ये जर्नी काफी मुश्किल रही है. यह अभी भी है, लेकिन मैं उस मानसिक स्थिति से प्यार कर रहा हूं, जिसमें मैं पिछले 15 महीनों से हूं. मुझे उम्मीद है कि यह वही रहेगा. मुझे इस तरह महसूस किए हुए कुछ समय हो गया है !! यह मैं हूं यह मैं हूं…”
    अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स करने में लगे हुए हैं, साथ ही एक्टर की कड़ी म्हणत के लिए उनकी सराहना भी कर रहे हैं. वहीं, कुछ फैंस अर्जुन कपूर की फिटनेस का क्रेडिट मलाइका अरोड़ा को दे रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि ‘जब से अर्जुन कपूर की जिंदगी में मलाइका अरोड़ा आई हैं, तब से एक्टर की कायापलट ही हो गई है. प्यार ने बदल दिया अर्जुन को’. कुछ ही घंटों में अर्जुन कपूर की इस तस्वीर पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं. मालूम हो कि अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल्स में से एक हैं. दोनों एक-दूसरे को करीब पांच सालों से डेट कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुंबई इंडियंस की मौजूदा सीजन में 9वीं हार, कोलकाता ने ने 52 रन से हराया
    Next Article यूपी में दबंग ने कराई मुनादी: खेत में आया दलित तो 5000 का जुर्माना और 50 जूतों की सजा

    Related Posts

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    डीके फाउंडेशन ऑफ फ्रीडम एंड जस्टिस ने जमीनी स्तर पर कार्य का ऐलान किया, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सम्मान अभियान शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.