Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » क्या हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से बीजेपी से नाराज हैं आदिवासी वोटर ?
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    क्या हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से बीजेपी से नाराज हैं आदिवासी वोटर ?

    News DeskBy News DeskFebruary 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    क्या हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से बीजेपी से नाराज हैं आदिवासी वोटर ?

     

    देवानंद सिंह

    लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। बिहार में सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू महागठबंधन छोड़कर वापस एनडीए में आ चुकी है। इसके बीच झारखंड का सियासी परिदृश्य भी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर काफी दिलचस्प दिखाई दे रहा है, क्योंकि  झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जेल में हैं, इसीलिए बिहार के साथ-साथ झारखंड का भी सियासी पारा गरम है, इसका असर दोनों ही राज्यों में लोकसभा चुनाव निश्चित पर देखने को मिलेगा।

     

    हाल ही में कुछ सर्वे भी सामने आए हैं, जिसमें लोकसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी का क्या असर पड़ेगा? ऐसे सवालों को लेकर जनता की राय ली गई, जिसमें अधिकांश आदिवासी लोग बीजेपी से नाराज बताए गए हैं। ऐसे लोगों की संख्या 42 फीसदी है, जबकि 33 फीसदी लोगों ने कहा कि बीजेपी को फायदा होगा वहीं, 6 फीसदी लोगों का मानना था कि इंडिया गठबंधन को फायदा होगा, 6 फीसदी लोगों ने कहा था कि हेमंत सोरेन का सियासी करियर खत्म हो जाएगा और 13 फीसदी लोगों ने कहा कि वे कह नहीं सकते।

     

    झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। गिरफ्तारी से पहले हेमंत सोरेन ने दावा किया था कि इंडिया गठबंधन 14 में से 13 सीटें अपने नाम करेगी, चूंकि अब हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है। ऐसे में, सियासी पारा उफान पर है। उधर, सदन में सत्ता पक्ष का आत्मविश्वास भी देखने को मिला और हेमंत सोरेन का बयान बड़ा बयान भी सामने आया है कि

     

    जमीन की एक भी कागजात विपक्ष सामने रख दे तो मैं राजनीति के साथ-साथ झारखंड से भी सन्यास ले लूंगा इसके बाद से ही गठबंधन के विधायक और झामुमो कार्यकर्ताओं का जोश  उफान  पर है हेमंत की गिरफ्तारी से संथाल क्षेत्र में भाजपा के लिए मुश्किल होगी, इसीलिए लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड की सियासत दिलचस्प होने वाली है और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने झारखंड में इलेक्शन कमेटी की भी घोषणा कर है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम, पूर्व मंत्री बना गुप्ता सुबोध कांत सहाय, बालमुचू सुखदेव, भगत बंधु तिर्की, दीपिका सिंह अशोक चौधरी सहित 33 सदस्यों को टीम की घोषणा कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़के ने की है।

    दूसरी तरफ, यह बात भी मायने में रखती है कि राहुल गांधी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मिले हैं, जो मुलाकात पूरे झारखंड में चर्चा का विषय रहा और आदिवासी समुदाय के बीच एक संदेश भी गया, जिसे कांग्रेस पहुंचाना चाह रही थी।

     

     

    कुल मिलाकर, भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कम से कम झारखंड में कांग्रेस को यह सफलता तो मिली है, लेकिन बीजेपी के सामने जिस तरह चुनौती बढ़ी है, वह उसे कैसे हैंडल करती है, यह देखना भी काफी महत्वपूर्ण होगा।

     

     

    निश्चित ही ऐसी स्थिति में बड़ा भार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पीएम नरेंद्र मोदी पर पड़ेगा, क्योंकि नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनने के लिए झारखंड में भाजपा का बेहतर प्रदर्शन कायम रखने की जरुरत है। ऐसे में, झारखंड मे मोदी लहर चलती रहे, यही भाजपा की जरूरत होगी, जबकि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से उनके लिए आई सहानुभूति की लहर काटने की जिम्मेदारी पूर्व सीएम व भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को निभानी होगी, जो खुद आदिवासी समुदाय से हैं।

     

     

    क्या हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी से बीजेपी से नाराज हैं आदिवासी वोटर ?
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article जिस दिन भाव उमड़ आयेंगे , उस दिन मैं कविता लिख दूँगी

    Related Posts

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    July 18, 2026

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.