Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिजाब विरोधी प्रदर्शन करने वाले समूह पर ईरान ने किया मिसाइल हमला, 13 लोगों की मौत, 58 घायल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    हिजाब विरोधी प्रदर्शन करने वाले समूह पर ईरान ने किया मिसाइल हमला, 13 लोगों की मौत, 58 घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तेहरान. ईरान की सेना ने हिजाब को लेकर प्रदर्शनों को समर्थन देने वाले कुर्द लड़ाकों के ऊपर मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू कर दिए हैं. ईरान की स्टेट मीडिया की एक खबर के अनुसार इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स ग्राउंड फोर्स ने कुर्दिस्तान में एक के बाद एक 73 बैलिस्टिक मिसाइल और दर्जनों आत्मघाती ड्रोन हमले किये हैं. IRGC का आरोप है कि कुर्दिस्तान की कोमला पार्टी देश में चल रहे हिजाब विरोधी हिंसक प्रदर्शनों को अपना समर्थन दे रही है. यह हमले कुर्द इलाकों के अलग अलग 42 पॉइंट्स पर किये गए थे. इस हमले में एक महिला सहित 13 लोगों की मौत हो गई है और करीब 58 लोग घायल हो गए हैं. ये अटैक ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने किया है.

     

    IRGC ने बताया कि कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार (केआरजी) के अधिकारियों द्वारा उचित कार्यवाई न करने के अनुरोध पर उन्हें यह हमले करने पड़े. हालांकि इन हमलों में कितने लोगों की जान गई है, इसकी कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. हिजाब विरोधी प्रदर्शनों की शुरुआत ईरान के कुर्द-आबादी वाले उत्तर-पश्चिमी क्षेत्रों से हुई थी, जो धीरे धीरे राजधानी समेत 50 शहरों और कस्बों में फैल गए. अमीनी के गृह प्रांत कुर्दिस्तान में फैली अशांति के कारण ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स ने कुर्द इलाकों में भारी बमबारी की है. हमले के पूर्व IRGC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पहले भी कुर्द इलाकों में चल रहे प्रदर्शनों पर कार्रवाई की बात कही थी.

     

    ईरान में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के लिए इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स ने कुर्द लड़ाकों को जिम्मेदार ठहराया है. IRGC के हवाले से सरकारी मीडिया ने बताया कि कुर्द ईरान के शहरों में हिंसा के पीछे शामिल थे. IRCG ने बताया कि लड़ाके देश में चल रहे हिजाब विरोधी प्रदर्शन के माध्यम से इस्लामी पवित्रता का अपमान कर रहे हैं.

     

    हिजाब के विरुद्ध लोगों में बढ़ रहे असंतोष के बाद भड़के प्रदर्शनों को रोकने के लिए पुलिस भारी बल का प्रयोग कर रही है. ईरान में जगह-जगह हो रहे हिजाब विरोधी प्रदर्शनों में कई महिलाएं हिजाब को आग लगाती हुई दिख रही हैं, जिससे भड़की पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस छोड़ रही है और फायरिंग कर रही है. सरकारी मीडिया के आंकड़ों के मुताबिक अब तक इन प्रदर्शनों में 41 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफ्री में जींस और कंडोम भी मांगोगी, सैनिटरी पैड की मांग पर बोली बिहार महिला विकास निगम की एमडी
    Next Article केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 4 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता

    Related Posts

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    June 22, 2026

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    June 22, 2026

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.