Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, 4 महीने में 8वें चीते की मौत
    Breaking News Headlines

    कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, 4 महीने में 8वें चीते की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, 4 महीने में 8वें चीते की मौत

     

    भोपाल। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर वन्य प्राणी प्रेमियों के लिए बुरी खबर आ रही है। यहां सूरज नाम के नर चीते ने दम तोड़ दिया है। इस सप्ताह यह दूसरे चीते की मौत है। सूरज की मौत की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है।

     

     

    वन विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूरज नाम के चीते की शुक्रवार को मौत हुई है। वह मृत अवस्था में पाया गया है। सूरज के शरीर पर कुछ चोट के निशान भी पाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि बीते दिनों तेजस और सूरज के बीच हिंसक झड़प हुई थी। जिसमें दोनों घायल हुए थे। तेजस के शरीर पर भी घाव मिले थे। मगर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तेजस की मौत की वजह आंतरिक अंगों की कमजोरी बताई गई। सूरज के शरीर पर भी कुछ घाव हैं।

     

     

    ज्ञात हो कि दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों के दल को 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। अब तक यहां कुल आठ चीतों की मौत हो चुकी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने चीते की मौत पर ट्वीट कर कहा- कूनो नेशनल पार्क में आज आठवें चीते की मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ। लगातार चीतों की मौत होने के बावजूद अब तक ऐसी कोई योजना सामने नहीं आई है, जिसमें इन वन्य प्राणियों के जीवन को संरक्षित करने की कोई पहल की गई हो। राजनीतिक प्रदर्शन-प्रियता के लिए वन्य प्राणियों को शोभा की वस्तु बनाना, लोकतंत्र के चुने हुए प्रतिनिधियों को शोभा नहीं देता।

    उन्होंने आगे कहा- मैं जिम्मेदार लोगों से आग्रह करता हूं कि वह पर्यावरणविद् और वैज्ञानिकों से चर्चा कर शीघ्र ही ऐसी कोई प्लान बनाएं, जिनसे इन प्राणियों के जीवन की रक्षा हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा: लाल बिल्डिंग रेलवे क्वार्टर में अपराधियों ने घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग , एक घायल
    Next Article सिंगर बेयॉन्से की मां टीना नोल्स के घर में चोरी, चोरों ने उड़ाए कैश और जेवर

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.