Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धूमधाम के साथ मनाया गया ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल घिटौरा का वार्षिकोत्सव
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    धूमधाम के साथ मनाया गया ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल घिटौरा का वार्षिकोत्सव

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धूमधाम के साथ मनाया गया ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल घिटौरा का वार्षिकोत्सव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। खेकड़ा तहसील के घिटौरा गांव में स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र त्यागी ने मुख्य अतिथि, एमएम डिग्री कॉलेज खेकड़ा के अध्यक्ष व ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मवीकलां के प्रधानाचार्य ब्रिजेश शर्मा और भाजपा नेता व सुप्रसिद्ध समाजसेवी नवीन चौधरी ने विशिष्ट अतिथि, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, एमएम डिग्री कॉलेज खेकड़ा कार्यकारिणी सदस्य कमलकान्त त्रिपाठी, सीडीएस पब्लिक स्कूल हसनपुर मसूरी के प्रधानाचार्य संतकुमार धामा, सुन्हेड़ा के प्रमुख समाजसेवी रणवीर सिंह व अनन्त आर्य ने सम्मानित अतिथि के रूप में शिरकत की। ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के मैनेजर रामकुमार शर्मा व प्रधानाचार्य मुकेश कुमार सिंघल ने आये अतिथियों का तिलक लगाकर, माला व पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। स्कूल प्रबन्ध समिति व आये अतिथियों द्वारा मां दुर्गा जी की पूजा कर व मां सरस्वती जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जविलत कर कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत व समाज में फैली कुरूतियों को मिटाने के लिए सामाजिक जागरूकता के एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर वक्ताओं ने अपने सम्बोधन में स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जमकर प्रशंसा की। स्कूल के प्रबन्धक रामकुमार शर्मा ने कहा कि उनका स्कूल हमेशा से ही प्रयासरत रहा है कि शिक्षा बच्चों के लिए बोझ न होकर आनंददायक होनी चाहिए। उनका स्कूल, स्कूली शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के बौद्धिक, भावनात्मक और शारीरिक विकास पर भी विशेष ध्यान देता है और नैतिक शिक्षा के माध्यम से अच्छे संस्कार भी बच्चों को प्रदान किये जाते है। कार्यक्रम के समापन अवसर पर स्कूल की कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, स्कूल में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों, स्कूल टॉप करने वाले विद्यार्थियों व स्कूल के स्टॉफ को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विभा व रिंकी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर शिक्षक जौनी, शिक्षक मुकेश कुमार, सचिन शर्मा, अभिनव सिंघल, मनवीर, सतेन्द्र, प्रवीण, रिंकू, धर्मेन्द्र, नवीन, हर्ष, सीमा शर्मा, मेघा सिंघल, रिंकी शर्मा, विभा, रिंकी, अंजली, निधी, काजल, मौसम, शैली, हर्षिता, आंचल, पायल, सारिका, सुरेन्द्र प्रधान, बलीचन्द, महेन्द्र, जयनिवास नेताजी, आदेश बैसला, पीतम शर्मा, ब्रजपाल बैसला, कमल शर्मा सहित सैंकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

    धूमधाम के साथ मनाया गया ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल घिटौरा का वार्षिकोत्सव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपार्किंग टेंडर रद्द होने की अफवाह बेबुनियाद: राजीव राम, बोले—सभी भुगतान समय पर किए
    Next Article जमशेदपुर में स्किल सेंटर का उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा रोजगार से जुड़ा प्रशिक्षण

    Related Posts

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.